&format=webp&quality=medium)
शेयर बाजारों में गिरावट. (Image: AI Generated)
Stock Markets Today: वैश्विक बाजारों गुरुवार को बड़ी कमजोरी दिखी और इसका असर बाजार में साफ-साफ दिखा. सेंसेक्स और निफ्टी ओपनिंग में 1.2% तक फिसल गए थे. और आज भी लगातार दूसरे दिन भारी-भरकम गिरावट के साथ कारोबार खत्म हुआ. दिन में सेंसेक्स 900 अंक गिर गिया था और निफ्टी भी करीब 300 अंक गिरकर 23,600 पर आ गया था, क्लोजिंग भी काफी गिरावट के साथ ही हुई. लेकिन पावर शेयरों में तेजी ने जरूर निवेशकों को खुश होने का मौका दिया.
सेंसेक्स 829 अंक गिरकर 76,034 पर बंद हुआ. निफ्टी 228 अंक गिरकर 23,639 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 635 अंक गिरकर 55,101 पर बंद हुआ. रुपया 15 पैसे कमजोर होकर 92.19/$ पर बंद हुआ.
निफ्टी 50 पर Coal India, NTPC, Power Grid, Tech Mahindra, Tech Mahindra, Jio Financials, Adani Enterprise, Hindalco, HCL Tech, SBI Life, Sun Pharma टॉप गेनर्स रहे. वहीं, M&M, Eicher Motors, Maruti, Bajaj Finance, TMPV, LT, Ultratech Cement, Trent, Grasim, Kotak Bank आज के टॉप लूजर्स रहे.
सेक्टरल ट्रेंड की बात करें तो एनर्जी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी दिखी. Adani Total Gas Limited करीब 9.2% उछल गया, जबकि NLC India Limited, JSW Energy और Adani Power में भी 6% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें: पावर Stocks में करंट! बाजार कमजोर, लेकिन पावर शेयरों ने दिखाई जोशीली तेजी! समझें असली वजह
इसके उलट ऑटो सेक्टर में दबाव रहा. TVS Motor Company करीब 4.7% गिर गया, जबकि Mahindra & Mahindra, Eicher Motors और Maruti Suzuki में भी 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
ब्रॉडर मार्केट में टॉप लूजर्स में Borosil Limited, Piramal Pharma Limited, Tejas Networks और Amber Enterprises India शामिल रहे, जिनमें 5% से 6% तक की गिरावट दर्ज की गई.
वहीं टॉप गेनर्स की सूची में KPR Mill Limited करीब 11.9% की तेज बढ़त के साथ सबसे आगे रहा. इसके अलावा CEAT Limited, SRF Limited और Sterlite Technologies में भी 5% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिली.
निफ्टी ने आज सुबह की गिरावट के बाद करीब 10 महीने का निचला स्तर छू लिया. लगातार गिरावट के बाद बाजार तकनीकी तौर पर ओवरसोल्ड ज़ोन में पहुंच गया है, जहां RSI 28 के आसपास है. हालांकि दिन के निचले स्तरों से बाजार में कुछ खरीदारी भी देखने को मिली, जिससे हल्की रिकवरी आई. ऑप्शन चेन के आंकड़ों पर नजर डालें तो 23,700 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल बाइंग देखने को मिली है, जो इस स्तर को अहम बनाता है.
वहीं निफ्टी बैंक इंडेक्स ने भी कमजोरी के बीच करीब 5 महीने का निचला स्तर छू लिया था. हालांकि बाद में इसमें भी रिकवरी देखने को मिली और इंडेक्स दोबारा 55,000 के ऊपर पहुंच गया. डेरिवेटिव्स सेगमेंट में इंडेक्स फ्यूचर्स में करीब 0.5% शॉर्ट बिल्डअप दर्ज किया गया, जो बाजार में फिलहाल सतर्कता का संकेत देता है.
दिन में इंट्राडे लो से रिकवरी दिखी थी. दोपहर 1 बजे के आसपास सेंसेक्स 500 अंक नीचे 76,360 के आसपास चल रहा था. वहीं, निफ्टी 150 अंकों की गिरावट के साथ 23,700 के आसपास था.
उतार-चढ़ाव की क्या है वजह?
- बाजार के लिए आज ज्यादातर संकेत थे निगेटिव
- गैप से नीचे खुलना तय था
- उसके बाद मार्जिन कॉल, MTM Losses की वजह से तेजी की पोजीशन घटी
- शुरुआती पोजीशन घटने के बाद ओवरसोल्ड हुए बाजार
- निचले स्तरों से थोड़ी शॉर्ट कवरिंग और हल्की खरीदारी से संभले ओवरसोल्ड बाजार
अब कौन-से लेवल्स हैं अहम?
- उम्मीद के मुताबिक 23600 के नीचे निफ्टी ने लिया सपोर्ट
- अब नई कमजोरी 23500 के नीचे ही होगी
- रिकवरी में 23835-24025 रेंज में आएगी प्रॉफिट बुकिंग
- बैंक निफ्टी ने भी 55000 के नीचे लिया सपोर्ट
- ऊपरी स्तरों पर 56025-56375 रेंज में आएगी प्रॉफिट बुकिंग
- निफ्टी 23800, बैंक निफ्टी 55500 के नीचे बंद होने पर पोजीशन हल्की करें
STOCK IN ACTION
BHEL/ Cummins:
- पावर शेयरों में तगड़ी तेजी
- पावर शेयरों में हमारी लगातार खरीदारी की राय
Coal India:
- क्रूड के अलावा दूसरी एनर्जी वाले शेयरों में तगड़ी तेजी
- High डिविडेंड वाले शेयरों की कमजोर बाजार में अच्छी मांग
Eicher Motors:
- रेट सेंसिटिव ऑटो शेयरों में जबरदस्त बिकवाली
- ग्रोथ धीमी पड़ने और ब्याज दरें नहीं घटने के डर से कमजोर हैं शेयर
सारे सेक्टोरल इंडेक्स में बिकवाली दिख रही थी. ऑटो, पीएसयू बैंक, मीडिया, NBFC, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा गिरावट थी. सुबह 09:30 पर सेंसेक्स 828 अंक गिरकर 76,035 पर चल रहा था. निफ्टी 267 अंक गिरकर 23,601 के आसपास था. बैंक निफ्टी 763 अंक गिरा हुआ था और ये 54,968 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 भी 920 अंक गिरकर 55,545 पर था. वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 280 अंक गिरकर 16,130 पर चल रहा था.
निफ्टी पर Coal India, Tech Mahindra, ONGC, Reliance, NTPC में तेजी दर्ज हो रही थी. वहीं, Eternal, Indigo, TMPV, M&M, Adani Ports, Shriram Finance, Bajaj Auto, Titan में सबसे ज्यादा गिरावट थी.
कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. ऊपर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सेक्शन 301 के तहत कई देशों के खिलाफ ट्रेड की जांच शुरू करने का ऐलान किया है, जिससे टैरिफ का डर फिर से बाहर आ गया है.
GIFT Nifty करीब 230 अंक गिरकर 23,700 के पास ट्रेड कर रहा है. वहीं Dow Futures 540 अंक और Nasdaq Futures करीब 240 अंक टूटा है. एशियाई बाजारों में भी दबाव दिख रहा है और Nikkei में करीब 600 अंकों की गिरावट देखने को मिली है.
ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. 13 दिनों से जारी युद्ध के बीच ईरान ने धमकी दी है कि कच्चा तेल $200 प्रति बैरल तक पहुंच सकता है. इस बयान के बाद तेल बाजार में तेजी और बढ़ गई. Brent Crude कल से अब तक 12% से ज्यादा उछलकर $100 के ऊपर पहुंच गया.
ट्रेड पॉलिसी को लेकर भी नई हलचल दिखी है. अमेरिकी प्रशासन ने भारत और चीन समेत 16 देशों के खिलाफ सेक्शन 301 के तहत ट्रेड जांच शुरू करने का ऐलान किया है. यह जांच 17 मार्च से शुरू होगी और सभी पक्षों को 15 अप्रैल तक जवाब देना होगा.
ये भी पढ़ें: फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में प्रेसिडेंट ट्रंप, सेक्शन 301 के तहत भारत समेत 16 देशों पर जांच शुरू
तेल संकट को नियंत्रित करने के लिए International Energy Agency ने बड़ा कदम उठाया है. IEA ने अपने रिजर्व से 40 करोड़ बैरल कच्चा तेल जारी करने का ऐलान किया है. यह 32 सदस्य देशों वाले IEA के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्टॉक रिलीज माना जा रहा है.
मिडिल ईस्ट में युद्ध को लेकर बयानबाजी भी तेज हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि अगर वह चाहें तो यह युद्ध जल्द खत्म हो सकता है. दूसरी ओर इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि जब तक पूरी जीत हासिल नहीं होती, तब तक ईरान पर हमले जारी रहेंगे. ईरान की ओर से भी कड़ा रुख दिखा है. ईरान ने गल्फ देशों में अमेरिका और इजरायल के बैंकों पर हमले की धमकी दी है. ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए हर्जाने के साथ भविष्य में हमला न करने की अंतरराष्ट्रीय गारंटी देनी होगी.
युद्ध और तेल की बढ़ती कीमतों का असर अमेरिकी बाजारों पर भी देखने को मिला. Dow Jones करीब 525 अंकों की उठापटक के बाद लगभग 300 अंक गिरकर तीन महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ. वहीं Nasdaq मामूली 19 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ.
वैश्विक बाजारों में जोखिम बढ़ने के बीच डॉलर इंडेक्स 99 के ऊपर पहुंच गया. मजबूत डॉलर के कारण कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली. सोना करीब 1500 रुपये गिरकर 1,61,800 रुपये पर बंद हुआ. चांदी करीब 9400 रुपये टूटकर 2,68,500 रुपये के नीचे बंद हुई. कॉमेक्स पर सोना करीब 2% गिरा. कॉमेक्स सिल्वर में 5% की गिरावट आई.
LIVE TV:
भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है. FIIs ने लगातार नौवें दिन करीब 11,000 करोड़ रुपये की बिकवाली की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 11वें दिन करीब 5,000 करोड़ रुपये की खरीदारी की.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)