धराशायी हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1300 अंक टूटकर बंद- निफ्टी ने तोड़ा 23,900 का लेवल; ये रही बिकवाली की बड़ी वजहें

Stock Market Highlights: भारी बिकवाली के बीच सोमवार को शेयर बाजार पर दबाव दिखाई दिया. बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 1300 अंक नीचे बंद हुआ. निफ्टी आज 6 कारोबारी सत्रों के निचले स्तर पर चला गया और 23,800 के आसपास बंद हुआ.
धराशायी हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1300 अंक टूटकर बंद- निफ्टी ने तोड़ा 23,900 का लेवल; ये रही बिकवाली की बड़ी वजहें

मिडिल ईस्ट तनाव के साथ इकोनॉमी को लेकर चिंताओं से बाजार पर दबाव. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)

Stock Market Highlights: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. पश्चिम एशिया तनाव, कच्चे तेल में उछाल, FIIs की बिकवाली और PM मोदी की अपील के असर से सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में रहे. ज्वैलरी, एविएशन, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी रही, जबकि कुछ चुनिंदा डिफेंसिव और रिजल्ट आधारित शेयरों में खरीदारी दिखी.

निफ्टी आज 6 कारोबारी सत्रों के निचले स्तर पर चला गया और 23,800 के आसपास बंद हुआ. मार्केट क्लोजिंग के समय Sensex 1312 अंक टूटकर 76015 पर और Nifty 360 अंक फिसलकर 23815 पर बंद हुआ. Bank Nifty 870 अंक टूटकर 54439 पर बंद हुआ. वहीं Midcap और Smallcap इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की गिरावट रही.

बाजार में आज कहां रही गिरावट, कहां आई तेजी?

सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा दबाव Consumer Durable शेयरों पर दिखा, जो 3.24% टूटे. Realty इंडेक्स 2.70% और PSU Bank इंडेक्स 2.12% नीचे बंद हुए. Oil & Gas इंडेक्स में भी 1.73% की गिरावट रही.

Nifty 50 में सबसे ज्यादा कमजोरी Interglobe Aviation में रही. कच्चे तेल की कीमत 105 डॉलर के ऊपर जाने से एविएशन शेयरों पर दबाव बढ़ा और शेयर करीब 5% टूट गया. SBI में 4.62% और Bharti Airtel में 4.18% की गिरावट रही. Eternal भी 4% से ज्यादा टूटा, जबकि खबर रही कि Zepto को IPO की मंजूरी मिल गई है.

दूसरी तरफ Tata Consumer Products करीब 8% उछलकर निफ्टी का टॉप गेनर बना. मजबूत नतीजों और FY27 के दमदार गाइडेंस से शेयर में खरीदारी दिखी. Max Healthcare, Coal India और Sun Pharma जैसे डिफेंसिव शेयरों में भी मजबूती रही.

रिजल्ट रिएक्शन वाले शेयरों में Advanced Enzyme Technologies करीब 13% उछल गया. Northarc Capital में भी करीब 10% की तेजी रही. वहीं कमजोर भावनाओं और प्रॉफिट बुकिंग के चलते Swiggy 5% और ABB India करीब 9% टूट गया.

PM मोदी की गोल्ड खरीदारी कम करने वाली अपील का सबसे ज्यादा असर ज्वैलरी शेयरों पर दिखा. Titan करीब 6.7% टूट गया, जबकि Kalyan Jewellers में 9% से ज्यादा की गिरावट रही. Shringar House of Mangalsutra और Bluestone जैसे शेयरों में भी तेज बिकवाली दिखी. बाजार को डर है कि अगर सोने की मांग धीमी हुई तो ज्वैलरी कंपनियों की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है.

टॉप लूजर्स में Jyothy Labs, Tejas Networks और GSPL जैसे शेयर भी भारी दबाव में रहे. दूसरी तरफ Vodafone Idea में करीब 8.5% की तेजी रही. खबर है कि Vodafone Group कंपनी में इक्विटी बढ़ाने के विकल्पों पर काम कर रहा है. Syngene International, Abbott India और Vardhman Textiles में भी अच्छी तेजी देखने को मिली.

बाजार में तेज गिरावट क्यों?

1. कच्चा तेल में तेजी से मूड खराब
2. युद्ध को लेकर भी कोई पॉजिटिव डेवलपमेंट नहीं
3. रुपए में भी आज फिर 70 पैसे की गिरावट
4. India VIX में 8% का उछाल
5. FIIs की तेज बिकवाली से दबाव
6. 24000 के नीचे टिकने से सेंटिमेंट कमजोर
7. आज मिड-स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट आ ही गई
8. बैंक निफ्टी भी 55000 के नीचे ही
9. ABB के कमजोर नतीजों से कैपिटल गुड्स शेयर टूटे
10. रेट सेंसिटिव शेयरों में तेज बिकवाली

आज खुलते ही बाजार क्रैश होते नजर आए. सेंसेक्स 900 अंक तक टूट गया था. निफ्टी भी 250 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,900 के आसपास ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी भी 600 अंकों से ज्यादा टूट गया था और 54,700 के आसपास ट्रेड कर रहा था.

India VIX 10% तक उछल गया था और 18.55 के आसपास था. आज ब्रॉडर मार्केट भी लाल निशान में फिसल गए थे. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1-1 फीसदी का नुकसान था. सबसे ज्यादा गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में दिखी. इंडेक्स 2% से ज्यादा गिरा था. इंडेक्स पर Titan, Kalyan Jewellers, Voltas, Dixon, Amber में तेजी बिकवाली थी. इसके अलावा, ऑटो और रियल्टी भी काफी गिर गए थे. सारे ही सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में थे.

निफ्टी 50 पर Titan, Indigo, SBI, Shriram Finance, M&M, Eternal, Maruti, Jio Financials, Bajaj Auto आज के टॉप लूजर्स थे. Tata Consumer, JSW Steel, ONGC, Wipro, HCL Tech अकेले टॉप गेनर्स थे.

मिडिल ईस्ट संकट के चलते ग्लोबल सेंटीमेंट कमजोर नजर आ रहा है. GIFT Nifty 200 अंकों से ज्यादा टूटकर 24,024 के पास कारोबार कर रहा है, जबकि डाओ फ्यूचर्स में भी कमजोरी है. दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेशी मुद्रा बचाने वाली अपील भी चर्चा में है, जिसने बाजार और इकोनॉमी दोनों को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

PM मोदी की बड़ी अपील, विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर

पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से बड़ी अपील की है. उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने और विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर दिया. प्रधानमंत्री ने लोगों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम पर फोकस करने की सलाह दी. इसके अलावा गैर-जरूरी विदेश यात्राओं से बचने की भी अपील की गई है.

ट्रंप ने ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया

मिडिल ईस्ट संकट के बीच युद्ध के मोर्चे पर तनाव और बढ़ता दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. ट्रंप ने साफ कहा कि उन्हें ईरान का जवाब बिल्कुल मंजूर नहीं है. इस बयान के बाद ग्लोबल बाजारों में तनाव और बढ़ गया है.

GIFT Nifty और Dow Futures में दबाव

मिडिल ईस्ट टेंशन बढ़ने के डर से भारतीय बाजारों के लिए शुरुआती संकेत कमजोर हैं. GIFT Nifty 2000 अंक टूटकर 24,024 के पास कारोबार करता दिखा. वहीं अमेरिकी बाजारों के संकेत देने वाला Dow Futures भी करीब 150 अंक नीचे कारोबार कर रहा है. इससे संकेत मिल रहे हैं कि बाजार में फिलहाल रिस्क-ऑफ सेंटीमेंट बना हुआ है.

LIVE TV:

कच्चे तेल में बड़ा उछाल

ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयानों के बाद कच्चे तेल में तेज तेजी देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड करीब 4% उछलकर 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गया. कच्चे तेल में यह तेजी भारत जैसे आयातक देशों के लिए चिंता बढ़ाने वाली मानी जा रही है, क्योंकि इससे महंगाई और चालू खाते पर दबाव बढ़ सकता है.

अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी

ग्लोबल तनाव के बावजूद अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों की मजबूती जारी है. नैस्डैक करीब 450 अंक उछलकर नए Life High पर बंद हुआ. S&P 500 ने भी All Time High छुआ और रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ. हालांकि डाओ में दिनभर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और आखिर में यह सिर्फ 12 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ.

सोना-चांदी में भी तेजी

मिडिल ईस्ट तनाव का असर कीमती धातुओं पर भी दिखा. चांदी करीब ₹3400 उछलकर ₹2.62 लाख के पास पहुंच गई. वहीं सोना करीब ₹300 चढ़कर ₹1,52,500 के ऊपर बंद हुआ. वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक Safe Haven Assets की तरफ रुख कर रहे हैं.

FIIs की बड़ी बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों की बिकवाली लगातार जारी है. FIIs ने कैश मार्केट में लगातार चौथे दिन करीब ₹4100 करोड़ की बिकवाली की. कुल मिलाकर FIIs की नेट बिकवाली करीब ₹10,580 करोड़ रही. हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DIIs लगातार 11वें दिन खरीदार बने रहे और उन्होंने करीब ₹6750 करोड़ की खरीदारी की.

रिजल्ट वाले शेयरों पर नजर

तिमाही नतीजों के मोर्चे पर कई कंपनियां फोकस में रहीं. Tata Consumer Products Limited, Bank of India और Bank of Baroda ने दमदार नतीजे पेश किए. वहीं Oberoi Realty Limited और Swiggy Limited के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे. दूसरी तरफ ABB India Limited का प्रदर्शन कमजोर माना गया.

आज F&O में Canara Bank, Indian Hotels Company Limited, Nuvama Wealth Management Limited, UPL Limited और JSW Energy Limited के नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी.

Vodafone Idea को लेकर बड़ी खबर

Vodafone Idea Limited की बैलेंसशीट मजबूत करने के लिए बड़ी खबर सामने आई है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Vodafone Plc अपनी कुछ हिस्सेदारी ट्रेजरी शेयर के रूप में Vodafone Idea को ट्रांसफर कर सकती है. माना जा रहा है कि इससे कंपनी को फंड जुटाने में मदद मिल सकती है और बैलेंसशीट मजबूत हो सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6