Stock Market Highlights: सीजफायर पर तनाव से बाजार हुआ क्रैश, सेंसेक्स 900 अंक गिरकर बंद- निफ्टी 22,800 के नीचे फिसला

Stock Markets: गुसुबह ट्रेड की कमजोर शुरुआत हुई थी. पहले बाजार निचले स्तरों से थोड़ा रिकवर हुए. लेकिन फिर डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिकी सेना के अपनी-अपनी पोजीशन पर बने रहने की बात कहे जाने और ईरान की ओर से सीजफायर तोड़ने के आरोप लगाने के चलते बाजार में गिरावट बढ़ती दिखी.
Stock Market Highlights: सीजफायर पर तनाव से बाजार हुआ क्रैश, सेंसेक्स 900 अंक गिरकर बंद- निफ्टी 22,800 के नीचे फिसला

बाजार में आज प्रेशर, सीजफायर को लेकर बना हुआ है तनाव. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Markets: घरेलू बाजार में आज गुरुवार को बाजार की पांच दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया और बेंचमार्क इंडेक्स 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुए. सुबह ट्रेड की कमजोर शुरुआत हुई थी. पहले बाजार निचले स्तरों से थोड़ा रिकवर हुए. लेकिन फिर डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिकी सेना के अपनी-अपनी पोजीशन पर बने रहने की बात कहे जाने और ईरान की ओर से सीजफायर तोड़ने के आरोप लगाने के चलते बाजार में गिरावट बढ़ती दिखी.

सेंसेक्स 931 अंक यानी 1.20% गिरकर 76,631.6 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 भी 222 अंक की गिरावट के साथ 23,775 पर आ गया. बैंकिंग शेयरों में ज्यादा दबाव रहा, जिसके चलते निफ्टी बैंक 882 अंक यानी 1.58% टूटकर 54,821.7 पर बंद हुआ. हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिला, जहां निफ्टी मिडसेलेक्ट मामूली गिरावट के साथ 13,207 पर रहा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 28 अंक चढ़कर 16,566 पर बंद हुआ. रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 92.66/$ पर बंद हुआ.

आज के टॉप गेनर्स-लूजर्स

Add Zee Business as a Preferred Source

Nifty 50 Losers

  • Interglobe Aviation
  • Jio Financial Services
  • Shriram Finance
  • L&T

Nifty 50 Gainers

  • HIndalco
  • BEL
  • Dr Reddy
  • Bajaj Auto

खबरों वाले शेयर

  • Embassy Developments
  • HONASA (MAMAEARTH)
  • RITES
  • FACT

बैंकिंग शेयरों में गिरावट

  • HDFC Bank
  • ICICI Bank
  • Kotak Bank
  • SBI

डिफेंस शेयरों में तेजी

  • Apollo Micro Systems
  • Zen tech
  • BHEL
  • HAL

टॉप लूजर्स

  • IXIGO
  • Vishal Mega Mart
  • Poonawala Fincorp
  • Sula Vineyards

टॉप गेनर्स

  • Ola Electric
  • JTL INdustries
  • Sterlite tech
  • SPARC

सेंसेक्स सुबह 10 बजे के करीब 700 अंकों से ज्यादा फिसल गया था. निफ्टी भी 200 अंक कमजोर होकर 22,800 के नीचे आ गया था. बैंक निफ्टी 540 अंक कमजोर था. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स जो बढ़त पर ट्रेड कर रहे थे, वो भी लाल निशान में आ गए थे. निफ्टी करीब 400 अंक गिर गया था.

कैसा था बाजार में शुरुआती कारोबार?

सेंसेक्स ओपनिंग में 600 अंकों तक की गिरावट दिखा रहा था. निफ्टी भी 150 अंक कमजोर दिखा. बैंक निफ्टी में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट थी. आईटी और ऑटो इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही थी, दोनों ही इंडेक्स ओपनिंग में 1-1 फीसदी नीचे थे. हालांकि, कुछ देर बाद ही बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी दिखाई दी.

09:23 पर सेंसेक्स 226 अंक नीचे 77,335 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी इस दौरान 47 अंक नीचे 23,949 के आसपास था. बैंक निफ्टी में 204 अंकों की गिरावट आई थी और ये 55,499 पर था. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.

India VIX 1.5% ऊपर था.आईटी, NBFC, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टर लाल निशान में थे. वहीं, शुरुआती गिरावट के बाद ऑटो इंडेक्स हरे निशान में था. सबसे ज्यादा तेजी मेटल, मीडिया जैसे इंडेक्स में थी.

निफ्टी 50 पर Hindalco, Bajaj Auto, JSW Steel, Tata Steel, NTPC, BEL, Coal India, SBI Life, TMPV टॉप गेनर्स थे. वहीं, Shriram Finance, Infosys, Adani Ports, Jio Financials, LT, Ultratech Cement, ICICI Bank, Axis Bank आज के टॉप लूजर्स थे.

ग्लोबल संकेत मिलेजुले हैं. एक तरफ अमेरिका-ईरान सीजफायर के बावजूद तनाव बरकरार है, वहीं कच्चे तेल में तेज गिरावट और अमेरिकी बाजारों की मजबूत तेजी सपोर्ट दे रही है. हालांकि GIFT Nifty कमजोरी दिखा रहा है, जिससे संकेत है कि बाजार की शुरुआत दबाव में हो सकती है. आज से रिजल्ट सीजन की भी शुरुआत हो रही है, जिससे स्टॉक्स में एक्शन बढ़ेगा.

Ceasefire पर फिर तनाव, ईरान के आरोप

ईरानी संसद के अध्यक्ष ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि प्रस्ताव के बावजूद लेबनान पर इजरायली हमले जारी हैं. इसके अलावा ईरान के एयरस्पेस में ड्रोन की एंट्री को भी युद्धविराम का उल्लंघन बताया गया है. यह घटनाक्रम मिडिल ईस्ट में अस्थिरता को बढ़ा सकता है.

ट्रंप की टैरिफ चेतावनी, जियोपॉलिटिकल रिस्क हाई

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ऐसे देशों के सामान पर 50% तक टैरिफ लगाया जाएगा. यह बयान ग्लोबल ट्रेड और जियोपॉलिटिकल टेंशन को और बढ़ा सकता है.

GIFT Nifty कमजोर, एशियाई संकेत दबाव में

GIFT Nifty करीब 70 अंक गिरकर 23,990 के आसपास ट्रेड कर रहा है. वहीं डाओ फ्यूचर्स में भी 70 अंकों की गिरावट है. निक्केई 300 अंक गिरा हुआ था. इससे संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय बाजार की शुरुआत सुस्त रह सकती है.

क्रूड में भारी गिरावट, राहत की खबर

ब्रेंट क्रूड में कल 13% की बड़ी गिरावट आई और यह 95 डॉलर के नीचे बंद हुआ. फिलहाल हल्की रिकवरी के साथ 98 डॉलर के आसपास है. WTI क्रूड में 6 साल की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट देखी गई. अमेरिका ने हॉर्मुज बंद होने की खबरों को फेक बताया, जिससे सप्लाई को लेकर चिंता कम हुई है.

अमेरिकी बाजारों में तूफानी तेजी

अमेरिका-ईरान सीजफायर और कच्चे तेल में गिरावट से अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी आई. डाओ जोंस 1325 अंक उछला, जो एक साल की सबसे बड़ी तेजी है. नैस्डैक भी 600 अंक चढ़ा. यह संकेत भारतीय बाजार के लिए सपोर्टिव हैं.

LIVE TV:

सोना-चांदी सुस्त, सेफ हेवन की मांग कम

सोने में करीब 150 रुपए की गिरावट आई और यह 1,51,600 रुपए के आसपास बंद हुआ. चांदी भी 2,40,000 के नीचे सपाट रही. जियोपॉलिटिकल तनाव के बावजूद सेफ हेवन एसेट्स में फिलहाल कमजोरी दिख रही है.

FIIs की वापसी, DIIs का भरोसा कायम

FIIs ने कैश मार्केट में 2800 करोड़ रुपए की हल्की बिकवाली की, लेकिन 25 दिन बाद 4783 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी दर्ज की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 28वें दिन करीब 4200 करोड़ रुपए बाजार में डाले.

TCS से शुरू होगा रिजल्ट सीजन

आज IT दिग्गज TCS के नतीजों के साथ Q4 रिजल्ट सीजन की शुरुआत होगी. इसके अलावा Anand Rathi Wealth और GM Breweries भी अपने नतीजे जारी करेंगे. इन कंपनियों के आंकड़े सेक्टर के ट्रेंड का संकेत देंगे.

Bosch का बड़ा अधिग्रहण

Bosch, Bosch Chassis Systems India की पूरी हिस्सेदारी खरीदेगी. यह डील Robert Bosch से 9069 करोड़ रुपए में होगी. यह कदम कंपनी के ऑटो कंपोनेंट बिजनेस को मजबूत करेगा.

फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी

कैबिनेट ने न्यूट्रिएंट बेस्ड फर्टिलाइजर सब्सिडी के लिए 41,534 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं. इससे कृषि सेक्टर और संबंधित कंपनियों को सपोर्ट मिलेगा.

भारत की ग्रोथ पर वर्ल्ड बैंक का भरोसा

वर्ल्ड बैंक ने FY27 के लिए भारत का GDP ग्रोथ अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.6% कर दिया है. यह मजबूत आर्थिक संकेत देता है और बाजार के लिए पॉजिटिव फैक्टर है.

चुनावी हलचल भी रहेगी फोकस में

आज असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. असम में 126, केरल में 140 और पुडुचेरी में 30 सीटों पर वोटिंग होगी. चुनावी गतिविधियां भी बाजार की दिशा पर असर डाल सकती हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6