&format=webp&quality=medium)
बाजार में ऊपरी स्तरों से आई बिकवाली. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Stock Markets Updates: आज गुरुवार को शेयर बाजार की जोरदार तेजी के साथ शुरुआत हुई, लेकिन बाजार ऊपर टिक नहीं पाए. ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली के चलते इंडेक्स हरे निशान में नहीं टिक पाए. सेंसेक्स 123 अंक गिरकर 77,989 पर बंद हुआ. निफ्टी 35 अंक गिरकर 24,197 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 216 अंक गिरकर 56,086 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 93.20/$ पर बंद हुआ.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मजबूती बनी रही. Nifty Mid Select 13683.7 के स्तर पर 131 अंक यानी 0.97% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि Nifty Smallcap इंडेक्स 17308.8 पर 152.4 अंक यानी 0.89% चढ़ा. इससे साफ है कि ब्रॉडर मार्केट में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है.
बड़े शेयरों की बात करें तो Nifty 50 में मिलाजुला रुख देखने को मिला. ONGC, HDFC Bank, Apollo Hospital और Titan जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट रही, जिससे इंडेक्स पर दबाव बना रहा. वहीं दूसरी ओर Trent, Adani Ports और Adani Enterprise जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और ये टॉप गेनर्स में शामिल रहे.
रिजल्ट्स के चलते भी कई शेयर फोकस में रहे. HDB Financial Services, SG Finserve, Tejas Networks और Amir Chand Jagdishkumar में नतीजों के बाद एक्शन देखने को मिला, जिससे इनमें वोलैटिलिटी बनी रही.
खबरों वाले शेयरों में Shipping Corporation of India ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा और करीब 10.39% की जोरदार तेजी दिखाई. HAL में फाइटर जेट डील साइन होने की खबर के चलते करीब 2.78% की बढ़त रही. वहीं GMR Airport में बिजनेस अपडेट के बाद दबाव देखने को मिला और शेयर करीब 2.49% गिरा.
सेक्टोरल तौर पर मेटल शेयरों में अच्छी मजबूती दिखी. Mishra Dhatu, Hindalco, Vedanta और Nalco जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जो सेक्टर की मजबूती को दिखाता है.
वहीं टॉप लूजर्स में Mrs Bectors Food, Supreme Industries, Mahindra Lifespaces और Astral Ltd शामिल रहे, जहां मुनाफावसूली का दबाव नजर आया. दूसरी ओर GMDC, Sonata Software, Firstsource Solutions और Syrma SGS जैसे शेयर टॉप गेनर्स में रहे और इनमें अच्छी तेजी दर्ज हुई.
मजबूत खुलने के बाद क्यों आई गिरावट?
- गैप-अप ओपनिंग के बाद बड़े लेवल के पास आई प्रॉफिट बुकिंग
- सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी से भी ऊपर में मुनाफावसूली
- FIIs का भी एक दिन खरीदारी, एक दिन बिकवाली का ट्रेंड
- कच्चे तेल में भी हल्की बढ़त, $97 के पास
अब किन लेवल्स पर रखें नजर?
- निफ्टी 23925-24075, बैंक निफ्टी 55600-55900 अगला सपोर्ट
- निफ्टी 24250-22400, बैंक निफ्टी 56500-56775 प्रॉफिट बुकिंग रेंज
- निफ्टी 24125, बैंक निफ्टी 56000 के नीचे बंद होने पर तेजी थमने का संकेत
- निफ्टी 24300, बैंक निफ्टी 56500 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी
STOCK IN ACTION
Vedanta:
- मेटल शेयरों में तगड़ी तेजी
- Life High पर पहुंचा शेयर
- हमारा All time favourite शेयर
Astral:
- कच्चे तेल की मजबूती का निगेटिव असर
- सुबह ‘ओपनिंग के जीरो’ में 1560 पर बताया था शेयर
Adani Ent:
- अदानी ग्रुप के शेयरों में अच्छी मजबूती
- सुबह ‘Stock Of the Day’ में दी थी खरीदारी की राय
दिन में करीब 1 बजे सारे प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे. सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसल गया था. निफ्टी भी 90 अंक गिरकर 24,140 के आसपास ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 300 अंकों तक गिरकर 56,000 के नीचे आ गया था. फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर में बिकवाली ज्यादा दिख रही थी.
सेंसेक्स ओपनिंग में 500 अंकों तक उछल गया था. निफ्टी भी करीब 140 अंक चढ़कर 24,400 के आसपास ट्रेड करता दिखा. बैंक निफ्टी भी 420 अंकों के आसपास था. आईटी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा था. मेटल इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ.
निफ्टी 50 पर Eternal, Infosys, Hindalco, Bajaj Finance, Tech Mahindra, BEL, LT, TCS, Trent में सबसे ज्यादा तेजी थी. वहीं, Sun Pharma, Apollo Hospital, Nestle India, ONGC, Tata Consumer, Titan, Coal India, Dr Reddy, TMPV, Cipla, Reliance आज के लूजर थे.
अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी, हॉर्मुज खुलने की खबर, US मार्केट्स का रिकॉर्ड हाई और GIFT Nifty की तेजी, ये सभी संकेत बाजार के लिए मजबूत हैं. GIFT Nifty करीब 125 अंकों की तेजी के साथ 24,350 के आसपास ट्रेड कर रहा था. Dow Futures भी हरे निशान में था, जबकि जापान और कोरिया के बाजार करीब 1.5% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म हो सकता है. उनका कहना है कि ईरान डील के लिए तैयार है, वहीं व्हाइट हाउस ने भी सीजफायर को आगे बढ़ाने और दूसरे दौर की बातचीत पर चर्चा की बात कही है. इससे ग्लोबल सेंटिमेंट में राहत दिख रही है.
ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को हमेशा के लिए खोलने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से चीन भी खुश है और अब ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा. यह खबर ऑयल सप्लाई के लिहाज से बेहद अहम है और इससे एनर्जी मार्केट में स्थिरता की उम्मीद बढ़ी है.
ये भी पढ़ें: गुरुवार को कमाई वाले 20 स्टॉक्स, ऐनालिस्ट्स ने आपके मुनाफे के लिए चुना; नोट करें TGT-SL डीटेल
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द फाइनल हो सकती है. 20 अप्रैल से वॉशिंगटन डीसी में दोनों देशों के अधिकारी आमने-सामने बैठकर डील के स्ट्रक्चर और टाइमलाइन पर चर्चा करेंगे. यह डील भारतीय बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर बन सकती है.
टेक शेयरों के दम पर अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. Nasdaq लगातार 11वें दिन उछलकर ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ, वहीं S&P 500 पहली बार 7000 के पार निकल गया. हालांकि Dow Jones में हल्की गिरावट रही, लेकिन ओवरऑल सेंटिमेंट मजबूत बना हुआ है.
हॉर्मुज खुलने और युद्ध कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल में सुस्ती देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर के नीचे स्थिर है. इससे महंगाई के दबाव में थोड़ी राहत मिल सकती है, जो बाजार के लिए पॉजिटिव है.
LIVE TV:
घरेलू बाजार में सोना करीब ₹900 गिरकर ₹1.54 लाख के नीचे आ गया, जबकि चांदी करीब ₹1000 गिरकर ₹2.51 लाख के आसपास बंद हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की चाल फिलहाल सपाट बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: दुनिया के ‘Emerging Markets Guru’ नहीं रहे: मार्क मोबियस का 89 साल की उम्र में निधन, निवेश की दुनिया में बड़ा खालीपन
विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश मार्केट में ₹666 करोड़ की खरीदारी की, जबकि कुल मिलाकर ₹1815 करोड़ की नेट खरीदारी की. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार 31 दिन की खरीदारी के बाद ₹569 करोड़ की हल्की बिकवाली की.
आज कुछ बड़े कॉर्पोरेट ट्रिगर्स भी बाजार पर असर डाल सकते हैं. ICICI Lombard के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं. वहीं Wipro का बोर्ड आज नतीजों के साथ बायबैक पर फैसला ले सकता है. इसके अलावा HDFC Life, Angel One और HDFC AMC के नतीजों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.
साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए SEBI और टेलीकॉम विभाग ने बड़ा करार किया है. इसके तहत रियल टाइम डेटा शेयरिंग की जाएगी, जिससे सिक्योरिटीज मार्केट में होने वाली धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)