Stock Markets Highlights: शेयर बाजार जोरदार रिकवरी के साथ बंद, निफ्टी 23,100 के पार निकला; निवेशकों के खिले चेहरे

Stock Markets Today: बाजार की शुरुआत तो तेज गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन बाजार ने फिर से आखिरी घंटों में बढ़िया रिकवरी का ट्रेंड दिखाया. आईटी इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी ने आज भी बाजार को सपोर्ट दिया.
Stock Markets Highlights: शेयर बाजार जोरदार रिकवरी के साथ बंद, निफ्टी 23,100 के पार निकला; निवेशकों के खिले चेहरे

Stock Markets Today: बाजार में आज भी निचले स्तरों से आई रिकवरी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Markets Today: मंगलवार को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बाजार की शुरुआत तो तेज गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन बाजार ने फिर से आखिरी घंटों में बढ़िया रिकवरी का ट्रेंड दिखाया और शानदार रिकवरी के साथ दिन की ऊंचाई पर बंद हुए. आईटी इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी ने आज भी बाजार को सपोर्ट दिया.

सेंसेक्स 510 अंक चढ़कर 74,617 पर बंद हुआ. निफ्टी 155 अंक चढ़कर 23,124 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 107 अंक चढ़कर 52,716 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 93.01/$ पर बंद हुआ.

IT शेयरों में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. TCS, Wipro और HCL Tech जैसे बड़े शेयरों के साथ-साथ मिडकैप IT में भी शानदार तेजी रही. Mphasis, Mastek और LTI Mindtree जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी ने यह साफ कर दिया कि निवेशक अब IT सेक्टर में फिर से भरोसा दिखा रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

आज के टॉप गेनर्स-लूजर्स

Nifty 50 Gainers

  • Wipro
  • HCL Tech
  • Hindalco
  • TCS

Nifty 50 losers

  • Dr Reddy's
  • Adani ENT
  • Interglobe Aviation
  • SBI

खबरों वाले शेयर

  • Titagarh Railways
  • PDS
  • Globus Spirits
  • Jubilant Foodworks

आईटी शेयरों में बूम

  • Mphasis
  • Mastek
  • LTI Mindtree
  • TCS

बैंकिंग शेयरों में गिरावट

  • Bank of India
  • Karur Vyasa Bank
  • Bandhan bank
  • RBl Bank

Top Gainers

  • Firstcry
  • Sharda Cropchem
  • EMudhra
  • NMDC Steel

Top Losers

  • Force Motors
  • Biocon
  • Indo Count
  • Zydus Wellness

अनिल सिंघवी की बाजार की चाल पर राय

आखिरी घंटे में कुछ तूफानी होगा?
- तीन ट्रेडिंग सेशन से बेहद इंटरेस्टिंग पैटर्न
- तीनों दिन निचले स्तरों से आई अच्छी रिकवरी
- पिछले दो दिनों में Day High पर बंद हुए बाजार
- आज भी बाजार Day High पर बंद होने को तैयार
- FIIs की बिकवाली के बावजूद अच्छी तेजी कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाली
- Reliance की कमजोरी के बावजूद बाजार का बढ़ना बेहद पॉजिटिव
- पूरी रिकवरी बनी स्क्रीन पर
- कल दो बड़ी इवेंट्स से पहले तेजी बनना ज्यादा अहम
- कल सुबह 5:30 बजे ट्रंप की फाइनल डेडलाइन होगी खत्म
- कल सुबह 10 बजे आएगी RBI पॉलिसी भी
- धीमे-धीमे बाजार ट्रंप टेरर को कर रहा है नजरअंदाज

क्या ये ‘Buy On Dips’ का मार्केट है?
- निफ्टी जब तक 22540 के नीचे बंद ना हो ‘Buy On Dips’ करें
- रिकवरी में पहले 23150 लेवल और फिर 23300-23500 ऊपरी रेंज
- आज निफ्टी 23675, बैंक निफ्टी 51450 के नीचे बंद हो तो तेजी की पोजीशन घटाएं
- निफ्टी 23000, बैंक निफ्टी 52750 के ऊपर बंद हो तो तेजी और बढ़ेगी

STOCK IN ACTION
Wipro:
- आकर्षक वैल्युएशन के चलते IT शेयरों में खरीदारी
- कल और आज सुबह ‘ओपनिंग के हीरो’ में 200 पर बताया था शेयर

Coforge:
- मिडकैप IT शेयरों में अच्छी खरीदारी
- सुबह ‘ओपनिंग के हीरो’ में 1235 पर बताया था शेयर

Vedanta:
- मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी
- कल और आज सुबह ‘ओपनिंग के हीरो’ में 708 पर बताया था शेयर

Jubilant Food:
- कमजोर तिमाही अपडेट से शेयर में गिरावट
- सुबह ‘Stock Of The Day’ में दी थी बिकवाली की राय
- सुबह ‘ओपनिंग के जीरो’ में 430 पर बताया था शेयर

ओपनिंग में सेंसेक्स 750 अंक तो निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा गिर गया था. बैंक निफ्टी में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर था. इंडिया VIX में 1.8% का उछाल था. ऑटो और रियल्टी इंडेक्स 1-1 फीसदी टूटे थे, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में ही ट्रेड कर रहे थे.

सुबह 09:25 पर 09:30 पर सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 73,856 पर ट्रेड कर रहे थे. निफ्टी इस दौरान 83 अंक गिरकर 22,880 पर था. बैंक निफ्टी 403 अंक गिरकर 52,201 पर था. मिडकैप 100 242 अंक नीचे था. स्मॉलकैप इंडेक्स 36 अंक चढ़ा हुआ था.

निफ्टी 50 पर Hindalco, Wipro ही हरे 1-1 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे. Jio Financial, Eternal, SBI, Eicher Motors, BEL, Kotak Bank, Reliance, HDFC Bank, TMPV आज के टॉप लूजर्स थे.

ग्लोबल संकेत मिलेजुले लेकिन तनाव भरे हैं. एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई डेडलाइन से जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ गया है, तो दूसरी तरफ FIIs की लगातार बिकवाली बाजार के लिए दबाव बना रही है. हालांकि घरेलू फंड्स की खरीदारी और अमेरिकी बाजारों की मजबूती कुछ राहत दे सकती है. ऐसे में आज का ट्रेड काफी वोलाटाइल रहने की उम्मीद है.

ट्रंप की नई डेडलाइन से बढ़ा तनाव

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान को मंगलवार रात 8 बजे तक डील करने की डेडलाइन दी है. उन्होंने साफ कहा कि अगर डील नहीं हुई तो चार घंटे के अंदर ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाया जाएगा. साथ ही स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर भी सख्त रुख दोहराया और कहा कि वहां टोल अमेरिका वसूलेगा.

ईरान का पलटवार, क्रूड में हलचल

ईरान ने ट्रंप के बयान को निराधार बताया और इसे अहंकार से भरी बयानबाजी कहा. इन तनावों के बीच कच्चा तेल मामूली बढ़त के साथ 110 डॉलर के पास बना हुआ है, जो बाजार के लिए बड़ा ट्रिगर बना रहेगा.

GIFT Nifty कमजोर, ग्लोबल संकेत मिलेजुले

GIFT Nifty करीब 150 अंक गिरकर 22,900 के पास ट्रेड कर रहा है, जो कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है. हालांकि कल अमेरिकी बाजारों में तेजी रही थी, डाओ 165 अंक चढ़कर ऊपरी स्तर पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक में 117 अंकों की बढ़त दर्ज हुई.

सोना-चांदी में हल्की मजबूती

ग्लोबल अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बनी हुई है. सोना करीब 300 रुपए चढ़कर 1.5 लाख के पास पहुंचा, जबकि चांदी 900 रुपए की तेजी के साथ 2.33 लाख के आसपास बंद हुई.

FIIs की बिकवाली जारी, DIIs का सपोर्ट

विदेशी निवेशकों ने लगातार 24वें दिन बिकवाली जारी रखी और करीब 7,318 करोड़ रुपए निकाले. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 26वें दिन भी खरीदारी जारी रखते हुए करीब 8,100 करोड़ रुपए बाजार में डाले, जिससे गिरावट को कुछ हद तक थामने में मदद मिली.

LIVE TV:

मूडीज की रेटिंग बरकरार, लेकिन चेतावनी

Moody's ने भारत की Baa3 रेटिंग को स्टेबल आउटलुक के साथ बरकरार रखा है. हालांकि मिडिल ईस्ट संकट के चलते ग्रोथ पर असर और महंगाई बढ़ने का खतरा भी जताया है.

सरकार और RBI पर नजर

Nirmala Sitharaman ने कहा कि RBI के पास अभी भी ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश है. वहीं MPC की बैठक का आज दूसरा दिन है और कल ब्याज दरों पर फैसला आएगा. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बार रेट में बदलाव की संभावना कम है.

Q4 अपडेट्स: मिला-जुला ट्रेंड

चौथी तिमाही के बिजनेस अपडेट्स में मिला-जुला रुख दिखा है. Godrej Consumer Products का प्रदर्शन मजबूत रहा, जबकि Jubilant FoodWorks के नंबर कमजोर रहे.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6