गिरावट वाला शुक्रवार, सेंसेक्स 500 अंक नीचे बंद- बैंक निफ्टी में भारी नुकसान; इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा बिकवाली

Aaj ka Share Bazar: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने और SBI के कमजोर नतीजों से बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 516 अंक गिरकर 77,328 पर बंद हुआ. निफ्टी 150 अंक गिरकर 24,176 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 737 अंक गिरकर 55,312 पर बंद हुआ.
गिरावट वाला शुक्रवार, सेंसेक्स 500 अंक नीचे बंद- बैंक निफ्टी में भारी नुकसान; इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा बिकवाली

हॉर्मुज में US-Iran के बीच गोलीबारी से बाजारों में तनाव. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI)

Stock Market Latest Updates: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय बाजारों में आज शुक्रवार को बाजार में पूरा दिन गिरावट रही. मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने और SBI के कमजोर नतीजों से बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 516 अंक गिरकर 77,328 पर बंद हुआ. निफ्टी 150 अंक गिरकर 24,176 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 737 अंक गिरकर 55,312 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 23 पैसे कमजोर होकर 94.48/$ पर बंद हुआ.

मिडकैप इंडेक्स दबाव में रहा, जबकि स्मॉलकैप शेयरों में हल्की मजबूती देखने को मिली. Nifty Mid Select करीब 66 अंक फिसलकर 14485 पर बंद हुआ, जबकि Nifty Smallcap इंडेक्स 38 अंक चढ़कर 18734 के स्तर पर पहुंचा.

आज के टॉप गेनर्स-लूजर्स

निफ्टी 50 में बैंकिंग और मेटल शेयरों पर दबाव दिखा. SBI Bank, Coal India, Axis Bank और ONGC जैसे दिग्गज शेयर टॉप लूजर्स रहे. वहीं दूसरी ओर Titan, Apollo Hospitals, Asian Paints और Tata Consumer Products में खरीदारी देखने को मिली और ये शेयर बाजार को सपोर्ट देते नजर आए.

रिजल्ट रिएक्शन वाले शेयरों में Suryodaya Small Finance Bank, Thermax Ltd, CCL Products और Globus Spirits फोकस में रहे. कंपनियों के तिमाही नतीजों के बाद इन शेयरों में तेज हलचल देखने को मिली.

खबरों के दम पर भी कई शेयरों में एक्शन रहा. onEMI Technology की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजर रही, जबकि Pace Digitek, Apollo Microsystems और Niva Bupa भी अलग-अलग ट्रिगर्स के चलते चर्चा में बने रहे.

बैंकिंग शेयरों में आज कमजोरी साफ नजर आई. Punjab & Sind Bank, City Union Bank, Karur Vysya Bank और HDFC Bank में बिकवाली का दबाव बना रहा.

टॉप लूजर्स में Dalmia Bharat, Shakti Pumps, Escorts Kubota और Aditya Birla Real Estate शामिल रहे. वहीं Firstsource, Nuvama Wealth, Avalon Technologies और Sonata Software ने बाजार में सबसे ज्यादा तेजी दिखाई और टॉप गेनर्स की लिस्ट में रहे.

दिनभर रही बाजार में गिरावट

सेंसेक्स दोपहर में 455 अंकों की गिरावट के साथ 77,353 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 130 अंकों के करीब गिरावट के साथ 24,180 के आसपास चल रहा था. पीएसयू और प्राइवेट बैंक शेयरों में बिकवाली के चलते बैंक निफ्टी में ज्यादा गिरावट थी. इंडेक्स 540 अंक तक लुढ़क गया था और 55,500 के आसपास था.

India VIX 2.3% उछला हुआ था. City Union Bank -3.4%, Karur Vysya Bank -3%, Punj & Sind Bank -2.5% और Bank of Maha -2.2% गिर गया था.

आईटी, फार्मा शेयरों में तेजी थी. Firstsource +16.9%, Coforge Ltd +4.4%, CIGNITI TECH +4.3% और Hexaware Tech +4.2% उछले थे. वहीं, Metropolis Healthcare +12.6%, SPARC +5.2%, Jubilant Pharmova +2.9%, Solara Active +2.8% उछले हुए थे.

नतीजों के चलते Thermax 11.3%, Suryoday Small Finance +10.4%, Thyrocare Technologies+6.4% चढ़ा था. और CCL Prod -6.5% गिरा हुआ था.

सुबह कैसी हुई थी ओपनिंग?

सुबह बाजार की तेज गिरावट के साथ शुरुआत हुई. सेंसेक्स ओपनिंग के बाद एकबारगी 500 अंकों तक फिसल गया था. निफ्टी भी 150 अंकों की गिरावट दिख रहा था. बैंक निफ्टी में 350 अंकों की गिरावट दर्ज हो रही थी. फार्मा, FMCG, IT की हल्की बढ़त को छोड़ दें तो सारे ही सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे, जिसमें ऑटो और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स में ज्यादा मुनाफावसूली थी.

09:25 पर सेंसेक्स 365 अंकों की गिरावट के साथ 77,481 पर ट्रेड कर रहा था. ओपनिंग के बाद इसने 77,291 का इंट्राडे लो छुआ था. निफ्टी इस दौरान 102 अंकों की गिरावट के साथ 24,224 पर ट्रेड कर रहा था. इंट्राडे लो 24,158 था. बैंक निफ्टी इस दौरान 366 अंक नीचे 55,679 पर था. आज मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हल्की बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे थे.

निफ्टी 50 पर Apollo Hospital 2% की तेजी के साथ टॉप गेनर था. इसके अलावा, Asian Paint, Tech Mahindra, HCL Tech, BEL, Tata Consumer, Infosys जैसे शेयर टॉप गेनर थे. Coal India, Axis Bank, TMPV, HDFC Bank, Hindalco, M&M, Eternal आज के टॉप लूजर्स मेंं शामिल थे.

हॉर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े सैन्य तनाव ने ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट को हिला दिया है. कच्चे तेल में तेज उछाल, Gift Nifty में कमजोरी और अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव का असर रहेगा. इसके साथ ही Q4 नतीजों, ब्लॉक डील्स और IPO लिस्टिंग पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.

हॉर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिका-ईरान आमने-सामने

हॉर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमला शुरू करने के आरोप लगाए हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि तीन अमेरिकी विध्वंसक जहाज सुरक्षित तरीके से हॉर्मुज पार कर गए, लेकिन रास्ते में ईरानी हमलावर नौकाओं और सैन्य गतिविधियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया. ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर ईरान जल्द समझौते के लिए आगे नहीं आया तो ये जहाज फिर लौट सकते हैं.

कच्चा तेल 102 डॉलर के पार

अमेरिका-ईरान तनाव का सीधा असर क्रूड ऑयल पर देखने को मिला. आज सुबह कच्चे तेल की कीमत करीब ढाई प्रतिशत उछलकर 102 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई. इससे पहले लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद क्रूड 100 डॉलर के आसपास बंद हुआ था. तेल की कीमतों में तेजी भारत जैसे आयातक देशों के लिए चिंता बढ़ा सकती है.

LIVE TV:

Gift Nifty कमजोर, एशियाई बाजारों पर दबाव

ग्लोबल तनाव के बीच Gift Nifty करीब 100 अंक टूटकर 24,300 के आसपास कारोबार करता दिखा, जो भारतीय बाजार के लिए कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहा है. वहीं जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में भी दबाव नजर आया. हालांकि डाओ फ्यूचर्स में हल्की मजबूती देखने को मिली.

अमेरिकी बाजारों में भी उतार-चढ़ाव भरा कारोबार रहा. नैस्डैक इंट्राडे में रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद करीब 230 अंक फिसलकर मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ. S&P 500 भी ऑल टाइम हाई छूने के बाद नीचे आया, जबकि डाओ जोन्स करीब 300 अंक टूटकर बंद हुआ.

ट्रंप को टैरिफ मोर्चे पर झटका

अमेरिका के इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए 10% ग्लोबल टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया है. यह फैसला ट्रेड पॉलिसी के मोर्चे पर ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इससे वैश्विक व्यापार और अमेरिकी नीति को लेकर नई बहस शुरू हो सकती है.

सोना-चांदी में जोरदार उछाल

सेफ हेवन डिमांड बढ़ने से कीमती धातुओं में भी तेजी देखने को मिली. चांदी करीब ₹5300 उछलकर ₹2,58,540 प्रति किलो पहुंच गई. वहीं सोना भी करीब ₹100 मजबूत होकर ₹1,52,300 के आसपास बंद हुआ.

FIIs की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में लगातार तीसरे दिन बिकवाली की. FIIs ने कैश में ₹341 करोड़ की बिकवाली की, जबकि कुल मिलाकर नेट-नेट करीब ₹3250 करोड़ की बिकवाली दर्ज हुई. दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने लगातार 10वें दिन खरीदारी जारी रखते हुए करीब ₹441 करोड़ बाजार में लगाए.

Q4 Results पर नजर

कॉरपोरेट नतीजों के मोर्चे पर BSE, Biocon, Lupin और Pidilite ने मजबूत नतीजे पेश किए. Dabur के नतीजे और मैनेजमेंट कमेंट्री दोनों अच्छे रहे, जबकि Britannia का प्रदर्शन अनुमान से कमजोर रहा.

आज Titan, SBI और Tata Consumer के नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी. वहीं F&O सेगमेंट में ABB, MCX, Bank of Baroda, Bank of India और Swiggy समेत कई कंपनियों के नतीजे आने हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6