Stock Market Highlights: बाजार में वॉलेटाइल दिन, सपाट बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी; Auto, PSU Bank शेयरों ने दिया सपोर्ट

Stock Markets Today: ईरान और USA के तनाव के बीच भारतीय बाजार नीचे से संभला. दिन के निचले स्तर से निफ्टी 120 और बैंक निफ्टी 220 पॉइंट्स सुधरा था. PSU बैंक और ऑटो शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही. मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मज़बूत रिकवरी रही.
Stock Market Highlights: बाजार में वॉलेटाइल दिन, सपाट बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी; Auto, PSU Bank शेयरों ने दिया सपोर्ट

हॉर्मुज पर अनिश्चितता और कच्चे तेल में तेज गिरावट का अभाव बाजार पर दबाव बना रहा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Markets Today: सोमवार (20 अप्रैल) को शेयर बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बाजार में कमजोरी के बीच थोड़ी रिकवरी भी देखने को मिली, लेकिन बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए. हालांकि ईरान और USA के तनाव के बीच भारतीय बाजार नीचे से संभला. दिन के निचले स्तर से निफ्टी 120 और बैंक निफ्टी 220 पॉइंट्स सुधरा था. PSU बैंक और ऑटो शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही.

सेंसेक्स 26 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 78,520 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 11 अंक चढ़कर 24,364 के आसपास बंद हुआ. बैंक निफ्टी में भी हल्की तेजी रही और यह 56,582 के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि, ब्रॉडर मार्केट्स में कमजोरी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.23% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.45% गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे साफ है कि बड़े शेयरों के मुकाबले छोटे शेयरों में दबाव ज्यादा रहा.

किन शेयरों ने दी मजबूती?

Add Zee Business as a Preferred Source

आज के कारोबार में Trent, JSW Steel, SBI और Asian Paints जैसे शेयरों ने निफ्टी को सपोर्ट दिया. इन स्टॉक्स में खरीदारी के चलते इंडेक्स में हल्की बढ़त बनी रही.

इन शेयरों पर रहा दबाव

वहीं दूसरी तरफ Jio Financial Services, Hindalco, L&T और Tata Motors (PV) जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार की तेजी सीमित रही.

खबरों के दम पर एक्शन

आज कई शेयरों में खबरों के चलते जोरदार मूवमेंट देखने को मिला. IEX में करीब 7% की गिरावट रही, जहां मार्केट कपलिंग केस को लेकर दबाव दिखा.

वहीं Sterling & Wilson Renewable Energy में करीब 10% की तेजी आई, कंपनी को करीब 3,550 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. EMS में 7% की बढ़त रही, जहां कंपनी को 208 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए L1 बिडर घोषित किया गया.

Zee Entertainment में भी करीब 9% की तेजी देखने को मिली, कंपनी ने Phantom Digital Effects में 116 करोड़ रुपये तक निवेश को मंजूरी दी है.

सेक्टर में क्या रहा हाल?

आज पावर सेक्टर में शानदार तेजी देखने को मिली. CESC, BHEL, Adani Green Energy और CG Power जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी रही, जिससे सेक्टर आउटपरफॉर्म करता दिखा.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज Aequs, Balrampur Chini, Jyoti CNC Automation और Graphite India जैसे शेयरों में अच्छी तेजी रही. वहीं GMDC में 6% की गिरावट रही, जबकि Cohance Lifesciences, Enviro Infra और Awfis Space जैसे शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली.

सुबह कैसी हुई थी ओपनिंग?

सुबह बाजार खुलने के साथ ही तेजी से लाल निशान में फिसलते दिखाई दिए. सेंसेक्स ओपनिंग के बाद 200 अंक तक नीचे फिसल गया था. निफ्टी भी 70 अंक कमजोर होकर 24,300 के नीचे फिसला था. हालांकि, ब्रॉडर मार्केट्स में हल्की तेजी थी. लेकिन उतार-चढ़ाव काफी था, धीरे-धीरे बाजार हरे निशान की ओर बढ़ते हुए दिखाई दिए.

सुबह 09:25 बजे सेंसेक्स 213 अंक ऊपर 78,707 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 48 अंक ऊपर 24,402 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 294 अंक ऊपर 56,860 पर था. आईटी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में गिरावट थी, बाकी इंडेक्स ने रिकवरी कर ली थी और हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे. पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी ऊपर था, जिससे बैंक निफ्टी को सपोर्ट मिल रहा था.

निफ्टी 50 पर SBI, Trent, ICICI Bank, Adani Enterprise, Max Health, Adani Ports, Asian Paints, Axis Bank टॉप गेनर्स थे. वहीं, Jio Financials, Hindalco, TMPV, HDFC Bank, Coal India, HDFC Life, Eternal टॉप लूजर्स थे.

बाजार के लिए ग्लोबल और डोमेस्टिक संकेत काफी उतार-चढ़ाव वाले हैं. हॉर्मुज को लेकर बढ़ती अनिश्चितता, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की तेज़ हलचल बाजार की दिशा तय करेंगे. हालांकि, मजबूत ग्लोबल रैली और FIIs की खरीदारी कुछ सपोर्ट देती दिख रही है, लेकिन जियोपॉलिटिकल रिस्क फिलहाल सबसे बड़ा ओवरहैंग बना हुआ है.

कच्चे तेल में जबरदस्त उतार-चढ़ाव

हॉर्मुज खुलने की अनिश्चितताओं और अमेरिका-ईरान तनाव के चलते कच्चे तेल में भारी उठापटक देखने को मिल रही है. शुक्रवार को 86 डॉलर तक फिसलने के बाद ब्रेंट क्रूड आज सुबह फिर उछलकर 96 डॉलर के करीब पहुंच गया, जो बाजार के लिए बड़ा ट्रिगर बना रहेगा.

ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी

सीजफायर की डेडलाइन खत्म होने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा है कि अगर अब डील नहीं हुई तो बड़े स्तर पर कार्रवाई हो सकती है. इसी बीच बातचीत के लिए अमेरिकी डेलिगेशन आज इस्लामाबाद जाने वाला है.

बातचीत पर अनिश्चितता बढ़ी

तनाव कम होने के संकेतों के बीच अनिश्चितता भी बनी हुई है. ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बातचीत से इनकार कर दिया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक हॉर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी के माहौल में बातचीत संभव नहीं है.

हॉर्मुज में बढ़ा सैन्य टकराव

हॉर्मुज स्ट्रेट में तनाव और बढ़ गया है. अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो शिप पर हमला कर उसे कब्जे में लिया, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ईरानी सेना ने इसे समुद्री डकैती बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

LIVE TV:

ग्लोबल मार्केट संकेत मिलेजुले

GIFT निफ्टी करीब 100 अंक चढ़कर 24450 के पास ट्रेड करता दिख रहा है, जो पॉजिटिव शुरुआत का संकेत दे रहा है. हालांकि, ईरान तनाव के चलते डाओ फ्यूचर्स करीब 400 अंक गिरा है, जिससे ग्लोबल सेंटीमेंट थोड़ा दबाव में है.

भारत की सख्त प्रतिक्रिया

हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी के मामले में भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. ईरानी राजदूत को तलब कर कड़ी आपत्ति जताई गई है और भारतीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है.

सोना-चांदी में मुनाफावसूली

शुक्रवार की तेज़ी के बाद कॉमेक्स पर सोना और चांदी में गिरावट देखने को मिली. सोना करीब 2% गिरकर 4800 डॉलर के नीचे आ गया, जबकि चांदी करीब 3% फिसल गई.

अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी

हॉर्मुज खुलने की खबरों के चलते शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त तेजी रही. Nasdaq और S&P 500 लगातार तीसरे दिन नए लाइफ हाई पर बंद हुए, जबकि Dow Jones करीब 870 अंक चढ़कर 7 हफ्तों की ऊंचाई पर बंद हुआ.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर नजर

ट्रेड डील को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं. भारतीय डेलिगेशन आज अमेरिका पहुंचेगा, जहां तीन दिन की बैठक में ट्रेड डील की शर्तों को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी.

FIIs खरीदारी, DIIs बिकवाली

कैश मार्केट में FIIs ने लगातार तीसरे दिन खरीदारी जारी रखी और नेट-नेट 2961 करोड़ रुपए डाले. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4721 करोड़ रुपए की बिकवाली की, जिससे बाजार में संतुलन बना हुआ है.

नतीजों का असर रहेगा

कॉर्पोरेट अर्निंग्स भी बाजार के लिए अहम ट्रिगर हैं. ICICI Bank ने दमदार नतीजे पेश किए, HDFC Bank अनुमान के मुताबिक रहा, Jio Financial के नतीजे मिला-जुला रहे, जबकि Yes Bank ने अच्छा प्रदर्शन किया. आज F&O में PNB Housing के नतीजों पर खास नजर रहेगी.

कैबिनेट फैसलों को मंजूरी

सरकार की ओर से भी बड़े फैसले लिए गए हैं. कैबिनेट ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए करीब 84 हजार करोड़ रुपए और भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल के लिए 13 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी है, जिससे इंफ्रा और मैरीटाइम सेक्टर में हलचल रह सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6