&format=webp&quality=medium)
बाजार के लिए सेंटीमेंट तो पॉजिटिव है, लेकिन जियोपॉलिटिकल तनाव बना हुआ है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Stock Markets Today: बुधवार को शेयर बाजार में चल रही तीन दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया. ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते Brent crude $100 के पार निकल गया, जिससे ग्लोबल सेंटिमेंट कमजोर दिखा. इसी दबाव के बीच घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली. हालांकि, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी ने गिरावट को सीमित रखने में मदद की.
आज की गिरावट का सबसे बड़ा कारण IT सेक्टर रहा, जहां तेज बिकवाली देखने को मिली.
कमजोर नतीजों और गाइडेंस के चलते सेक्टर में दबाव बना रहा.
डिफेंसिव और FMCG शेयरों में खरीदारी दिखी.
कंपनियों के नतीजों के आधार पर स्टॉक्स में तेज मूवमेंट रहा.
सुबह तेज गिरावट के साथ ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत हुई. ओपनिंग के बाद सेंसेक्स 470 अंक नीचे 78,802 के आसपास ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 121 अंक गिरकर 24,455 पर था. बैंक निफ्टी 202 अंक गिरकर 57,168 पर था. मिडकैप सेलेक्ट में 40 अंकों की गिरावट थी. आईटी इंडेक्स 3% तक टूट गया था. HCL Tech 3% टूटा था.
09:31 पर सेंसेक्स 516 अंक नीचे गिरकर 78,756 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी इस दौरान 130 अंक नीचे 24,446 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 173 अंक नीचे 57,198 पर था. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में मिला-जुला कारोबार था.
ऑटो, NBFC, फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर जैसे इंडेक्स लाल निशान में थे. वहीं, FMCG, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में तेजी थी. निफ्टी 50 पर Nestle, Hindalco, Adani Enterprise, TMPV, SBI Life, NTPC, ONGC, Tata Conusmer टॉप गेनर्स थे. HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys, TCS, ICICI Bank, Dr Reddy, Power Grid, Asian Paint आज के टॉप लूजर्श थे.
खुलने से पहले संकेत थोड़े मिले-जुले नजर आ रहे हैं. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने से राहत की उम्मीद है, तो दूसरी तरफ बातचीत को लेकर अनिश्चितता ने सेंटिमेंट पर दबाव बनाया हुआ है. कच्चे तेल में उछाल, ग्लोबल बाजारों की कमजोरी और FIIs की हलचल आज बाजार की दिशा तय कर सकती है.
हॉर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने बिना किसी डेडलाइन के सीजफायर बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा है कि अब ईरान की सरकार के एकजुट होकर युद्ध खत्म करने के प्रस्ताव का इंतजार किया जाएगा. हालांकि बातचीत को लेकर अभी भी स्पष्टता नहीं है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है.
ग्लोबल संकेत पूरी तरह साफ नहीं हैं. GIFT निफ्टी करीब 170 अंक गिरकर 24,400 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो कमजोर शुरुआत का इशारा दे रहा है. हालांकि अमेरिकी फ्यूचर्स में मजबूती दिख रही है, डाओ फ्यूचर्स 225 अंक और नैस्डैक फ्यूचर्स 175 अंक चढ़े हुए हैं.
ये भी पढ़ें: मार्केट खुलने से पहले ही लगा लें दांव- आज के पैसे बनाने वाले शेयर: Target-SL के साथ रेडी है पूरी लिस्ट
जियोपॉलिटिकल तनाव का असर कच्चे तेल पर साफ दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड करीब 3% उछलकर 98 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है. तेल की यह तेजी महंगाई और मार्केट सेंटिमेंट दोनों के लिए निगेटिव मानी जाती है.
अमेरिकी बाजारों में भी अनिश्चितता का असर दिखा. डाओ दिन की ऊंचाई से करीब 700 अंक गिरकर आखिर में 300 अंक नीचे बंद हुआ. वहीं नैस्डैक ने इंट्राडे में नया हाई छुआ, लेकिन बाद में करीब 150 अंक फिसलकर बंद हुआ. लगातार दूसरे दिन अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई.
कमोडिटी बाजार में भी दबाव देखने को मिला. सोना करीब 2,300 रुपए गिरकर 1,51,700 रुपए के नीचे बंद हुआ, जबकि चांदी में 7,800 रुपए की बड़ी गिरावट आई और यह 2,44,700 रुपए पर बंद हुई. कॉमेक्स पर भी सोना करीब 1.5% और चांदी 3% तक फिसली.
ये भी पढे़ं: Anil Singhvi Market Strategy: Gift Nifty 150 अंक गिरा, बाजार में आज कैसे होगी कमाई? जानें पूरा ट्रेड सेटअप
LIVE TV:
विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में 1,919 करोड़ रुपए की बिकवाली की, लेकिन कुल मिलाकर नेट-नेट आधार पर 2,202 करोड़ रुपए की खरीदारी रही. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार दूसरे दिन खरीदारी जारी रखते हुए 2,221 करोड़ रुपए बाजार में डाले.
नतीजों के मोर्चे पर HCL Tech के नतीजे हर पैमाने पर कमजोर रहे, जिससे IT सेक्टर पर दबाव बन सकता है. वहीं 360 One WAM ने दमदार प्रदर्शन दिखाया. Tata Elxsi और Persistent Systems के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे.
आज Tech Mahindra, Trent और SBI Life के नतीजे आने वाले हैं. खास बात यह है कि Trent का बोर्ड बोनस शेयर और राइट्स इश्यू पर भी फैसला ले सकता है. इसके अलावा F&O सेगमेंट में Havells और Oracle के नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी.
कुल मिलाकर बाजार के लिए आज ग्लोबल संकेत और कच्चे तेल की चाल सबसे अहम ट्रिगर रहेंगे. अनिश्चितता के माहौल में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहकर ट्रेडिंग और निवेश रणनीति बनानी चाहिए.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)