&format=webp&quality=medium)
शेयर बाजार में आज जोरदार तरीके से लौटी तेजी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Stock Markets: मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल, FIIs की लगातार बिकवाली के बीच आज सोमवार को बाजार में इंट्रस्टिंग ट्रेंड देखने को मिला. सुबह मिली-जुली शुरुआत हुई और वहां से गिरावट आई, लेकिन इंट्राडे के दौरान बाजार में तेजी लौटती दिखी. ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की उम्मीद से बाजार में जोरदार तेजी आई और क्लोजिंग दिन के ऊपरी स्तरों के पास हुई. बैंकिंग और आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी और रुपये में मजबूती के चलते भी बाजार की ये लगातार तीसरे दिन हरे निशान में क्लोजिंग हुई है.
सेंसेक्स 787 अंक चढ़कर 74,107 पर बंद हुआ. निफ्टी 255 अंक चढ़कर 22,968 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 1060 अंक चढ़कर 52,609 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में भी रुपये में मजबूती जारी रही और ये 4 पैसे मजबूत होकर 93.06/$ पर बंद हुआ.
रिकवरी की बात करें तो दिन के निचले स्तरों से निफ्टी में करीब 400 और बैंक निफ्टी में 1490 अंकों की रिकवरी हुई. ईरान के तरफ से पॉजिटिव बयान के बाद रिकवरी आई है. 2500 से ज्यादा शेयर NSE पर आज पॉजिटिव रही. PSU Bank , Realty और कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर में तेजी आई. पेटेंटेड ड्रग्स पर 100% टैरिफ के ऐलान से फार्मा स्टॉक्स पर आज दबाव दिखा. आज रात 11 :30 बजे ट्रंप के भाषण पर नजर रहेगी.
Q4 Business Update Impact
V Mart 613.55 +66.95 (+12.25%)
Lux Ind 1084.10 +173.95 (+19.11%)
Vishal mega Mart 113.75 +5.95 (+5.52%)
Kalyan Jewellers 420.45 +26.00 (+6.59%)
Nifty Gainers
Axis Bank 1245.35 +47.20 (+3.94%)
Shriram Fin 927.60 +35.85 (+4.02%)
Titan 4244.40 +146.65 (+3.58%)
SBI Life 1838.80 +65.05 (+3.67%)
Nifty Losers
Reliance Ind 1304.75 -46.10 (-3.41%)
ONGC 281.65 -5.45 (-1.90%)
Max Healthcare 931.75 -12.95 (-1.37%)
Eicher Motors 6596.10 -51.25 (-0.77%)
Recovery from day low
EIH 303.85 +15.95 (+5.54%)
Kaynes Tech 3700.00 +161.85 (+4.57%)
City Union Bank 249.75 +9.05 (+3.76%)
NMDC Steel 37.46 +1.88 (+5.28%)
Top Gainers
Zydus wellness 510.00 +66.00 (+14.86%)
Samhi Hotels 146.85 +10.05 (+7.35%)
Adani green 921.00 +66.05 (+7.73%)
Max Estates 353.90 +23.25 (+7.03%)
Top Losers
Chemplast 249.60 -7.75 (-3.01%)
KNR Construction 115.10 -6.10 (-5.03%)
Chennai Petro 981.65 -50.35 (-4.88%)
Zaggle 225.60 -9.35 (-3.98%)
दोपहर 01:30 बजे तक सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की तेजी दिखी. निफ्टी में 160 अंकों की तेजी थी और इंडेक्स 22,800 के ऊपर था. बैंक निफ्टी में 700 अंकों की जोरदार बढ़त थी और इंडेक्स 52,270 के आसपास था. निफ्टी आईटी में करीब 300 अंकों की तेजी थी.
ओपनिंग पहले बाजार हरे निशान में थे, फिर तेजी से गिरावट बढ़ गई. 09:20 पर सेंसेक्स 111 अंक नीचे 73,208 पर चल रहा था. इस दौरान निफ्टी 29 अंक नीचे 22,683 पर था. बैंक निफ्टी 264 अंक नीचे 51,284 पर था. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.6 से 0.7% तक की गिरावट पर थे. India VIX 2.6% ऊपर था.
आईटी स्टॉक्स में आज भी रिकवरी दिखी. आईटी इंडेक्स 1% से ज्यादा की बढ़त थी, यहीं से बाजार में सपोर्ट मिल रहा था. मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स भी हल्की बढ़त पर थे. सबसे ज्यादा बढ़त फार्मा और हेल्थकेयर में दिखी, जो 1-1 फीसदी से ज्यादा फिसले थे.
निफ्टी 50 गेनर्स-लूजर्स देखें तो Trent 5% की तेजी के साथ टॉप गेनर था. Wipro, Titan, Hindalco, Coal India, Tech Mahindra, Infosys में तेजी थी. Kotak Mahindra, Indigo, Sun Pharma, Reliance, Adani Enterprise, Max Health, Adani Ports आज के टॉप लूजर्स थे.
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बढ़ते तनाव का सीधा असर कच्चे तेल पर दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड दो दिन में करीब 10% उछलकर $110 के ऊपर पहुंच गया है. 2009 के बाद पहली बार WTI क्रूड भी ब्रेंट से ऊपर निकल गया. यह उछाल महंगाई और मार्केट सेंटीमेंट दोनों के लिए बड़ा निगेटिव ट्रिगर है.
ईरान को दी गई 48 घंटे की डेडलाइन आज खत्म हो रही है. ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर हॉर्मुज नहीं खुला तो ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमला होगा. आज रात 11:30 बजे उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी. वहीं, ईरान ने यह अल्टीमेटम ठुकरा दिया है, जिससे तनाव और बढ़ गया है.
ग्लोबल मार्केट से भी कमजोर संकेत मिल रहे हैं. GIFT निफ्टी करीब 65 अंक गिरकर 22,700 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि डाओ फ्यूचर्स भी 125 अंक नीचे हैं. एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिल सकता है.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध लगातार 38वें दिन भी जारी है. ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर चौथी बार हमला किया गया है, जिससे जियोपॉलिटिकल रिस्क और बढ़ गया है.
अमेरिका ने पेटेंट दवाओं पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, लेकिन भारतीय जेनेरिक और बायोसिमिलर कंपनियों को एक साल की राहत दी गई है. वहीं, स्टील, एल्युमीनियम और कॉपर पर 50% टैरिफ जारी रखा गया है, जिससे मेटल सेक्टर पर दबाव रह सकता है.
प्रेशियस मेटल्स में तेज गिरावट देखने को मिली. चांदी ₹11,000 टूटकर ₹2.32 लाख के नीचे आ गई, जबकि सोना ₹4,000 गिरकर ₹1.49 लाख के नीचे बंद हुआ. कॉपर, एल्युमीनियम और जिंक में भी बिकवाली देखने को मिली.
LIVE TV:
FIIs ने लगातार 23वें दिन बिकवाली करते हुए ₹8973 करोड़ निकाले. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 25वें दिन भी खरीदारी जारी रखते हुए ₹7200 करोड़ डाले. यह ट्रेंड बाजार के लिए अहम रहेगा.
HDFC Bank, Axis Bank, Bank of Baroda, RBL Bank, PNB और AU Small Finance Bank के बिजनेस अपडेट मजबूत रहे. वहीं Kotak Bank, Bajaj Finance, IDFC First Bank और Union Bank के अपडेट्स मिले-जुले रहे. IndusInd Bank ने निराश किया.
D-Mart, Dabur और Metropolis के Q4 बिजनेस अपडेट्स मजबूत रहे, जिससे इन शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है.
Emirates NBD को RBL Bank में 74% हिस्सेदारी खरीदने के लिए RBI की मंजूरी मिल गई है. इस डील के बाद RBL Bank विदेशी बैंक में बदल सकता है.
सरकार ने फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने का आदेश वापस ले लिया है. अब एयरलाइंस फिर से सीट सेलेक्शन पर चार्ज ले सकेंगी, जिससे इंडस्ट्री को राहत मिलेगी.
RBI पॉलिसी पर नजर
आज से RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक शुरू हो रही है. 3 दिन की इस बैठक के बाद बुधवार को ब्याज दरों का फैसला आएगा. बाजार की नजर खासतौर पर महंगाई और जियोपॉलिटिकल रिस्क पर RBI के रुख पर रहेगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)