&format=webp&quality=medium)
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार (26 नवंबर) को दिसंबर सीरीज की शुरुआत मजबूत हुई और उसके बाद शुरुआती घंटों में बाजार में धुआंधार रैली नजर आई. ग्लोबल बाजारों में रेट कट की उम्मीद में हरियाली के बीच दिसंबर सीरीज का शानदार आगाज हुआ है. सीरीज के पहले दिन बाजार में जोरदार तेजी दर्ज हुई. निफ्टी 26,200 के ऊपर बंद हुआ. मिड-स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार तेजी दर्ज हुई. बैंक निफ्टी ने 59553 का इंट्रा डे में रिकॉर्ड स्तर छुआ. इंडेक्स में पहली बार रिकॉर्ड क्लोजिंग दर्ज हुई. मिड-स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई. MIDCAP100 इंडेक्स 244 अंक ऊपर 61096 पर बंद हुआ. SMALLCAP100 इंडेक्स 242 अंक ऊपर 17973 पर बंद हुआ.
निफ्टी 320 अंक चढ़कर 26,205 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 1022 अंक चढ़कर 85,610 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 708 अंक चढ़कर 59,528 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 5 पैसे कमजोर होकर 89.27/$ पर बंद हुआ.
NIFTY50 GAINER
JSW STEEL 3.7%
HDFC LIFE 2.7%
BAJAJ FINSERV 2.7%
BAJAJ FINANCE 2.6%
NIFTY50 LOSER
BHARTI AIRTEL -1.5%
ADANI ENT -0.6%
EICHER MOTORS
PHARMA GAINER
NATCO PHARMA 10.8%
APNACEA BIOTECH 8%
AARTI PHARMALABS 4.7%
INODCO REMEDIES 2.7%
SIN
GMDC 6.5%
EXCELSOFT TECHNOLGIES +5.9%
PATEL ENGINEERING 3.7%
ASK AUTOMOTIVE 3.1%
TOP GAINER
RELIANCE POWER 6.2%
DCM SHRIRAM 5.9%
JK CEMENT 5.8%
PG ELECTROPLAST 5.7%
TOP LOSER
CHENNAI PETRO -12%
STYLAM INDUSTIES -4.9%
KAVERI SEEDS -3.1%
MRPL -3%
1- अमेरिका की लगातार 3 दिनों की अच्छी तेजी का सपोर्ट
2- रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने के आसार
3- कच्चा तेल 5 हफ्ते के निचले स्तरों पर $62 के पास
4- डॉलर इंडेक्स 4 दिनों बाद फिर से 100 के लेवल के नीचे
5- अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4 हफ्ते के निचले स्तरों पर
1- नई सीरीज की शुरुआत हल्के ओपन इंटरेस्ट के साथ
2- कमजोर ट्रेडर्स की पोजीशन एक्सपायरी के साथ कटी
3- FIIs की इंडेक्स फ्यूचर्स लॉन्ग पोजीशन भी 15% पर हल्की
4- ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में दौड़ा बैंक निफ्टी
5- RIL में बड़े Breakout से आई लीडरशिप
6- मिड-स्मॉलकैप शेयरों की तेजी से भी सेंटिमेंट मजबूत
Paytm
मजबूत सपोर्ट लेवल से अच्छा उछाल
आज Stock of the day में दी थी खरीदारी की राय
Tata Power
पावर शेयरों में फिर तेजी लौटने के संकेत
390 के ऊपर निकलने पर अच्छा Move
HPCL
कच्चे तेल के दाम घटने का शेयर को मिला फायदा
RIL
बड़े Breakout के साथ 16 महीने की ऊंचाई पर शेयर
ओपनिंग में सेंसेक्स 230 अंकों और निफ्टी 60 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था. मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी तेजी थी. बाकी इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. निफ्टी 50 पर JSW Steel, TMPV, Adani Ports, Tata Steel, Trent, HDFC Life, Axis Bank, Bajaj Finserv में सबसे ज्यादा तेजी थी. Bharti Airtel, Eicher Motors ही बस लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे.
बाजार की पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले थोड़ी कमजोर शुरुआत हुई, लेकन वहां से तुरंत उछाल आ गया. सेंसेक्स 84 अंक नीचे 84,503 पर खुला था. निफ्टी 42 अंक नीचे 25,842 पर खुला था. बैंक निफ्टी 37 अंक नीचे 58,783 पर खुला था. करेंसी मार्केट में रुपया 3 पैसे कमजोर 88.27/$ पर खुला था.
अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त तेजी और रेट कट की बढ़ती उम्मीदों ने ग्लोबल सेंटिमेंट को मजबूत किया है. आज घरेलू बाजार भी इसी सकारात्मक माहौल के साथ खुलने की उम्मीद है. GIFT निफ्टी ने मजबूत संकेत देते हुए 26150 के ऊपर सेंचुरी लगाई है. चीन को छोड़कर सभी प्रमुख एशियाई बाजार हरे निशान में हैं. डाओ फ्यूचर्स भी 75 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है. GIFT निफ्टी 26150 के ऊपर मजबूती दिखा रहा है, जिससे भारतीय बाजार में मजबूत ओपनिंग की उम्मीद है.
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जल्दी रेट कट की उम्मीद से वॉल स्ट्रीट उछाल के साथ बंद हुआ. शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद डाओ तीसरे दिन लगातार तेजी में 650 अंक चढ़ा, जबकि नैस्डैक 450 अंकों की रिकवरी के बाद 150 अंक ऊपर बंद हुआ. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4% के पास, चार सप्ताह के निचले स्तर पर फिसली, जबकि डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे आ गया. इन संकेतों से उभरते बाजारों में निवेश आकर्षण बढ़ रहा है.
शांति प्रस्ताव की अधिकतर शर्तों पर यूक्रेन की सहमति की खबर के बाद भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद जगी है. ट्रंप ने कहा है कि पूर्ण सहमति के बाद ही पुतिन और जेलेन्सकी से मुलाकात करेंगे. तेल की कीमतों पर दबाव दिखा और क्रूड लगभग एक महीने के निचले स्तर 61 डॉलर तक फिसल गया.
सोना 1300 रुपए उछलकर 1,25,100 रुपए के ऊपर बंद हुआ जबकि चांदी 1700 रुपए चढ़कर 1,56,200 के पास बंद. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 40 डॉलर चढ़कर 4170 डॉलर के पास और चांदी 1% ऊपर रही.
कल मंथली एक्सपायरी के दिन FIIs ने कैश में 785 करोड़ की खरीदारी की लेकिन नेट-नेट 1400 करोड़ की बिकवाली रही. Domestic Funds ने लगातार 62 दिनों से जारी खरीदारी जारी रखते हुए कल 3900 करोड़ की बड़ी खरीदारी की.
Bharti Airtel
आज 7100 करोड़ की ब्लॉक डील संभव. प्रोमोटर Indian Continent Investment 2097 रुपए के फ्लोर प्राइस पर करीब 0.5% हिस्सेदारी बेच सकती है.
Excelsoft Technologies
43 गुना भरने वाला IPO आज लिस्ट हो रहा है. इश्यू प्राइस ₹120.
SEBI Update
डुप्लिकेट शेयर सर्टिफिकेट से जुड़े नियम आसान. अब 10 लाख तक के मामलों में सिर्फ affidavit-cum-indemnity bond से काम हो जाएगा. पहले यह सीमा 5 लाख थी.