Stock Market Highlights: बाजार की 6 दिनों की तेजी पर ब्रेक, निफ्टी 100 अंक गिरकर बंद- आईटी, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली

Stock Market Highlights: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कमजोरी दर्ज हुई. 6 दिनों की तेजी पर भी ब्रेक लग गया. वैसे, बैंक निफ्टी ने इंट्राडे में 59103 का रिकॉर्ड स्तर छुआ.
Stock Market Highlights: बाजार की 6 दिनों की तेजी पर ब्रेक, निफ्टी 100 अंक गिरकर बंद- आईटी, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली

Stock Market Today: शेयर बाजार में मंगलवार को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर 6 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया. आज कमजोर शुरुआत के बाद दिन में बाजार ने तेज गिरावट देखी, फिर आखिरी घंटे में दिन के निचले स्तरों से संभलते नजर आए. लेकिन इंडेक्सेस अच्छी-खासी गिरावट लेकर बंद हुए. निफ्टी 103 अंक गिरकर 25,910 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 278 अंक गिरकर 84,673 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 63 अंक गिरकर 58,899 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 88.61/$ पर बंद हुआ.

आज के गेनर्स और लूजर्स

NIFTY 50 LOSER

INTERGLOBE AVAIATION -2.2%

TECH MAHINDRA -2%

TATA CONSUMER PROD -2%

JIO FINANCIAL SERVICES -1.7%

NIFTY 50 GAINER

BHARTI AIRTEL 1.7%

AXIS BANK 1.2%

ASIAN PAINTS 0.6%

SHRIRAM FIN

RECENT LISTING

PHYSICSWALLAH 43%

EMMVEE PHOTOVOLTAIC POWER 1%

GROWW 8.5%

BLOCK DEAL

PAYTM -2.8%

EMCURE PHARMA -2.4%

MPAHSIS -1%

BLACKBUCK

TOP LOSER

TRANSFOMERS & RECTIFIERS -7.7%

KAYNES TECHNOLOGY -5.7%

INOX GREEN ENERGY -5.4%

AVALON TECH -4.5%

TOP GAINER

BOMBAY BURMAH 10%

SEQUENT SCIENTIFIC 7%

AHLUWALIA CONTRACT 6.7%

ALLCARGO LOGISTICS 4.9%

दोपहर 3 बजे सेंसेक्स 150 अंक, निफ्टी 70 अंक नीचे दिखा. बैंक निफ्टी 50 अंक नीचे था. बैंक निफ्टी ने ओपनिंग के बाद 59,026 का नया हाई छुआ था, फिर वहां से हल्की गिरावट पर था. ओपनिंग में कल की क्लोजिंग के मुकाबले बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में खुले, लेकिन फिर वहां से गिरावट आ गई.

अनिल सिंघवी का Editor's Take

वीकली एक्सपायरी पर बढ़ेगा उतार-चढ़ाव?
- उतार-चढ़ाव का एक राउंड तो हो ही गया
- अच्छा हुआ सुबह ही एक बार गिर गए
- 25875 के सबसे बेस्ट सपोर्ट लेवल से घूमा निफ्टी
- 100-125 पॉइंट की शानदार रिकवरी मिली
- अब 26000-26050 की रेंज में हल्की रुकावट
- वीकली एक्सपायरी का दिन है थोड़ा उतार-चढ़ाव होना स्वाभाविक
- 26000 के ऊपर फिर से निकलने की निफ्टी की पूरी कोशिश
- बैंक निफ्टी से मिला भरपूर सपोर्ट
- बैंक निफ्टी तो सुबह भी कोई खास कमजोर हुआ ही नहीं
- बैंक निफ्टी ने बढ़ने में लगातार 8वें दिन ली लीडरशिप, नए Life High पर

अब कौन-से लेवल्स हैं अहम?
- निफ्टी 25825-25900, बैंक निफ्टी 58600-58850 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 26015-26100 ऊपरी रेंज
- बैंक निफ्टी 59050 के ऊपर बेहद मजबूत
- अगले दो बड़े लेवल 59500 और 60000 के पास
- निफ्टी 26050, बैंक निफ्टी 59000 के ऊपर बंद होने पर तेजी बढ़ेगी – निफ्टी 25850, बैंक निफ्टी 58600 के नीचे बंद होने पर ही मजबूती रुकने का पहला संकेत

किन सेक्टर्स में आज है एक्शन?
- एक बार फिर से बैंकिंग शेयरों से तेजी की लीडरशिप
- फेडरल बैंक और एक्सिस बैंक ने किया कमाल
- ग्लोबल माहौल के साथ मेटल शेयरों में बढ़ी कमजोरी

STOCK IN ACTION
GMR Airports:
- शेयर में बड़े ब्रेकआउट के संकेत
- आज सुबह ‘आज का हीरो’ और पिछले कुछ समय में लगातार दी खरीदारी की राय

Voltas:
- कमजोर नतीजों के बाद से शेयर में निचले स्तरों से लगातार तेजी
- हमने नतीजों के बाद खरीदारी करने की दी थी राय

Inox Wind:
- शेयर में लगातार गिरावट
- अच्छे नतीजों के बाद हमने मुनाफावसूली की दी थी सलाह

पीएसयू बैंक इंडेक्स को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में दिखाई दिए. सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, रियल्टी और आईटी शेयरों में हो रही थी. निफ्टी 50 पर Max Healthcare, Bharti Airtel, BEL, Axis Bank, Eternal, ONGC, Bajaj Auto टॉप गेनर्स थे. वहीं, Hindalco, Bajaj Finance, Tech Mahindra, HCL Tech, Tata Steel, Bajaj Finserv, Indigo में सबसे ज्यादा गिरावट थी.

सेंसेक्स 92 अंक ऊपर 85,042 पर खुला था. निफ्टी 8 अंक ऊपर 26,021 पर खुला था. बैंक निफ्टी 28 अंक ऊपर 58,990 पर खुला था. करेंसी मार्केट में रुपया 3 पैसे कमजोर 88.66/$ पर खुला.

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर ग्लोबल बाजारों से थोड़े कमजोर संकेत थे. अमेरिकी बाजारों में कल भारी गिरावट देखी गई. डाओ तीसरे दिन टूटा और 550 अंक गिरकर चार हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुआ. 500 अंकों की तेज उठापटक के बीच नैस्डैक भी करीब 200 अंक फिसलकर एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया. GIFT निफ्टी 50 अंक कमजोर होकर 26,000 के पास ट्रेड कर रहा है, जबकि डाओ फ्यूचर्स में 50 अंकों की हल्की बढ़त नजर आ रही है. चीन के साथ बढ़ते तनाव का असर एशिया पर साफ दिखा और जापान का निक्कई 1,000 अंक टूट गया.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अपडेट

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अब पहले से कहीं ज्यादा करीब दिख रही है. व्हाइट हाउस के चीफ इकोनॉमिक एडवाइज़र ने कहा है कि समझौता जल्द पूरा होने की दिशा में बढ़ रहा है. भारत के वाणिज्य सचिव ने भी उम्मीद जताई है कि पहले चरण में करीब 50 प्रतिशत टैरिफ और मार्केट एक्सेस से जुड़े अहम मुद्दे सुलझ सकते हैं.

कमोडिटी बाजार का अपडेट

डॉलर की मजबूती का असर कमोडिटीज पर दिखा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 60 डॉलर नीचे आया, जबकि चांदी दो प्रतिशत टूटी. घरेलू बाजार में सोना 500 रुपये कमजोर होकर 1,22,900 रुपये पर बंद हुआ और चांदी 1,55,500 रुपये के पास सपाट बंद हुई. क्रूड ऑयल 64 डॉलर के आसपास नरम बना रहा. बेस मेटल्स में भी चौतरफा बिकवाली जारी रही. LME पर कॉपर, एल्युमीनियम और जिंक लगातार तीसरे दिन फिसले, जबकि निकेल लगातार पांच दिन बिकवाली के बाद सात महीने के निचले स्तर पर लुढ़का.

FIIs-DIIs डेटा

फंड फ्लो के मोर्चे पर, FIIs ने लगातार पांच दिनों की बिकवाली के बाद कल कैश मार्केट में 442 करोड़ रुपये की छोटी खरीदारी की, लेकिन कुल मिलाकर 410 करोड़ रुपये की नेट बिकवाली की. घरेलू फंड्स की मजबूत खरीदारी जारी है और वे लगातार 56 दिनों से बाजार में पैसा डाल रहे हैं. कल DII ने 1,466 करोड़ रुपये की खरीदारी की.

किन खबरों पर रहेगा फोकस?

स्टॉक-विशेष एक्शन्स में आज बाजार की नजरें ब्लॉक डील्स पर रहेंगी. Mphasis में 4,626 करोड़ रुपये की बड़ी ब्लॉक डील संभव है जिसमें Blackstone करीब 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,570 रुपये के फ्लोर प्राइस पर बेच सकता है. Paytm में भी 1,640 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील की तैयारी है, जहां Saif Partners और Elevation Capital अपनी लगभग 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकते हैं. Emcure Pharma में Bain Capital करीब 500 करोड़ रुपये के सौदे में लगभग 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6