Stock Market Highlights: बाजार में फील गुड फ्राइडे! रिकवरी के बाद 500 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स; इन शेयरों में आई जोरदार खरीदारी

Stock Markets Today: बेंचमार्क इंडेक्स दिन के निचले स्तरों से रिकवर होते दिखाई दिए. बढ़िया खरीदारी के बाद सेंसेक्स 505 अंक चढ़कर 78,493 पर बंद हुआ. निफ्टी 157 अंक चढ़कर 24,354 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 479 अंक चढ़कर 56,566 पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: बाजार में फील गुड फ्राइडे! रिकवरी के बाद 500 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स; इन शेयरों में आई जोरदार खरीदारी

शेयर बाजार में आज कमजोर शुरुआत के बाद आई बढ़त. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Markets Today: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में मिली-जुली शुरुआत के बाद बेंचमार्क इंडेक्सेस ने दिन के निचले स्तरों से जोरदार रिकवरी दिखाई. बढ़िया खरीदारी के बाद सेंसेक्स 505 अंक चढ़कर 78,493 पर बंद हुआ. निफ्टी 157 अंक चढ़कर 24,354 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 479 अंक चढ़कर 56,566 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 27 पैसे मजबूत होकर 92.93/$ पर बंद हुआ.

आज के बाजार में ब्रॉडर मार्केट में भी अच्छी मजबूती देखने को मिली, जहां Nifty Mid Select 155 अंकों की तेजी के साथ 13838.8 पर और Nifty Smallcap 256.8 अंक चढ़कर 17565.7 पर बंद हुआ.

कहां रही तेजी, कौन गिरा?

Add Zee Business as a Preferred Source

Nifty 50 में JSW Steel, Power Grid, Apollo Hospital और BEL जैसे शेयरों में बढ़त रही, जबकि Sun Pharma, HCL Tech, M&M और L&T दबाव में नजर आए.

सेक्टोरल एक्शन की बात करें तो FMCG शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिसमें Colgate, Emami, Radico Khaitan और HUL जैसे स्टॉक्स चमके. वहीं सीफूड शेयरों में भी जोरदार तेजी रही, जहां Apex Frozen Foods, Avanti Feeds, Coastal Corporation और Mukka Proteins में उछाल देखने को मिला.

नतीजों से जुड़े शेयरों में Angel One, Bajaj Consumer Care, Crisil और Wipro फोकस में रहे, जबकि खबरों के चलते Apollo Micro Systems, Kolte-Patil और RVNL में हलचल दिखी.

टॉप गेनर्स में Ircon International, Triveni Turbine, GSPL और Cohance Lifesciences शामिल रहे, जबकि Afcons Infrastructure, OMDC, Gujarat Ambuja Exports और Kalyan Jewellers टॉप लूजर्स में शामिल रहे.

इस पूरे हफ्ते कितना चढ़े बाजार?

इस हफ्ते बाजार में कुल मिलाकर सकारात्मक रुख देखने को मिला, जहां Sensex 1.2% और Nifty 50 करीब 1.3% की बढ़त के साथ बंद हुए. बैंकिंग इंडेक्स भी पीछे नहीं रहा और Nifty Bank 1.1% चढ़ा, जबकि ब्रॉडर मार्केट में ज्यादा तेजी देखने को मिली, जहां Nifty Midcap Select 3.3% और Nifty Smallcap 4.3% तक उछल गए.

सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो Energy और Metal सेक्टर ने सबसे ज्यादा मजबूती दिखाई, जहां Nifty Energy 4.7% और Nifty Metal 4.2% चढ़ा. इसके अलावा Realty, FMCG, IT और Infra सेक्टर में भी अच्छी तेजी रही. हालांकि, Auto सेक्टर में हल्की कमजोरी देखने को मिली और यह हफ्ते में 0.7% गिरावट के साथ बंद हुआ.

दिन में कैसा था कारोबार?

दोपहर 2 बजे के आसपास सेंसेक्स 300 अंको से ज्यादा चढ़कर 78,300 के पार ट्रेड कर रहा था. निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 24,300 के पार निकल गया था. बैंक निफ्टी 300 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 56,400 के ऊपर था.

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1-1% से ज्यादा की तेजी के साथ आज के स्टार थे. India VIX 4% नीचे था. FMCG शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही थी. HUL, Nestle 2 से 4% की तेजी के साथ निफ्टी के टॉप गेनर थे. इंडेक्स 2.4% चढ़ गया था. आईटी को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे.

सुबह कैसी रही ओपनिंग?

सेंसेक्स-निफ्टी गिरकर खुले, लेकिन फिर वहां से हल्की बढ़त भी आई. 09:40 पर सेंसेक्स 135 अंक नीचे 78,124 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 24,190 के आसपास फ्लैट ट्रेड कर रहा था. निफ्टी बैंक भी 56,100 के आसपास फ्लैट था. मेटल इंडेक्स में गिरावट थी. FMCG शेयरों में अच्छी गिरावट थी.

Nifty 50 पर Maruti, HUL, Adani Ports, Trent, ITC, Kotak Bank, Nestle, Tata Consumer में सबसे ज्यादा तेजी थी. HDFC Life, Wipro, Hindalco, Bajaj Auto, HCL Tech, Tata Steel, SBI Life, Infosys में सबसे ज्यादा गिरावट थी.

एक तरफ अमेरिका-ईरान के बीच डील और सीजफायर की उम्मीदों से सेंटीमेंट सुधर रहा है, वहीं कच्चे तेल में तेज उतार-चढ़ाव और FIIs की बिकवाली बाजार के लिए दबाव बना सकती है. एशियाई बाजारों में गिरावट है और गिफ्ट निफ्टी भी बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा है. ऐसे में आज बाजार की शुरुआत फ्लैट से हल्की कमजोरी के साथ हो सकती है, लेकिन खबरों के आधार पर सेक्टर-विशेष में एक्शन देखने को मिल सकता है.

ट्रंप के बयान से जियो-पॉलिटिकल राहत के संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 20 साल लंबी डील के संकेत दिए हैं. उनका कहना है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने की शर्त मान गया है. इसके अलावा इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के सीजफायर का ऐलान भी किया गया है. इन खबरों से ग्लोबल मार्केट में राहत का माहौल बन सकता है.

कच्चे तेल में तेज उतार-चढ़ाव

हॉर्मुज पूरी तरह नहीं खुलने की वजह से कच्चे तेल में कल जोरदार उछाल देखने को मिला और ब्रेंट करीब 100 डॉलर के पास पहुंच गया. हालांकि, ट्रंप के पॉजिटिव संकेतों के बाद आज सुबह ब्रेंट करीब 1.5% गिरकर 98 डॉलर के आसपास आ गया है.

अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड रैली जारी

अमेरिकी बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी है. नैस्डैक लगातार 12वें दिन बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ, जो 17 साल की सबसे लंबी तेजी है. S&P 500 भी नए लाइफ हाई पर बंद हुआ, जबकि डाओ जोन्स में भी बढ़त देखने को मिली.

LIVE TV:

सोना-चांदी में गिरावट

घरेलू बाजार में सोना करीब ₹800 गिरकर ₹1,53,100 के आसपास बंद हुआ, जबकि चांदी ₹3,100 टूटकर ₹2,48,600 के पास आ गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर में हल्की कमजोरी देखने को मिली.

FIIs-DIIs का क्या है रुख

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर ₹994 करोड़ की नेट बिकवाली की है. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी लगातार दूसरे दिन बिकवाली करते हुए ₹3,428 करोड़ के शेयर बेचे हैं.

Wipro पर रहेगा असर

अनुमान के मुताबिक नतीजों के बाद Wipro का ADR करीब 5% टूट गया. हालांकि कंपनी ने ₹250 प्रति शेयर के भाव पर ₹15,000 करोड़ के बायबैक का ऐलान किया है, जो शेयर के लिए सपोर्टिव फैक्टर हो सकता है.

आज के नतीजों पर नजर

आज बाजार की नजर कुछ अहम कंपनियों के नतीजों पर रहेगी.

  • HDFC Life के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे
  • Angel One का प्रदर्शन मजबूत रहा
  • आज Jio Financial के नतीजे आने वाले हैं

F&O और अन्य ट्रिगर्स

जुलाई सीरीज से Samman Capital F&O से बाहर होगी. इसके अलावा कंपनी के लिए IHC का ओपन ऑफर आज से शुरू हो रहा है, जिस पर बाजार की नजर रहेगी.

IMF का ग्रोथ आउटलुक

IMF ने इस साल एशिया की ग्रोथ 4.4% रहने का अनुमान जताया है. मिडिल ईस्ट संकट के चलते अगले साल इसमें 1-2% की और गिरावट की आशंका जताई गई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6