&format=webp&quality=medium)
Stock Market Highlights: आज मंगलवार को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई और दिनभर के कारोबार में प्रमुख इंडेक्सेस ने बढ़िया तेजी देखी. हालांकि, क्लोजिंग तक सेंसेक्स-निफ्टी अपने दिन के हाई से काफी नीचे बंद हुए. निफ्टी 31 अंक चढ़कर 25,108 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 137 अंक चढ़कर 81,927 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 134 अंक चढ़कर 56,239 पर बंद हुआ. वहीं, करेंसी मार्केट में रुपया 1 पैसा मजबूत होकर 88.77/$ पर बंद हुआ.
निफ्टी आज के ट्रेड में 25,220 के हाई पर गया था. सेंसेक्स भी 82,309 के हाई पर गया था. वहीं, बैंक निफ्टी 56,502 के हाई पर गया था. आखिरी घंटे में इंडेक्स अपने हाई से फिसलते नजर आए. MIDCAP100 इंडेक्स 270 अंक चढ़कर 58285 पर बंद हुआ. वहीं, SMALLCAP100 इंडेक्स 55 अंक चढ़कर 17983 पर बंद हुआ.
निफ्टी BHARTI AIRTEL 1.4%, JIO FINANCIAL 1.3%, BAJAJ AUTO 1.2% और EICHER MOTORS 1.1% टॉप गेनर्स रहे. AXIS BANK -2.2%, ADANI ENT -1.3%, INFOSYS -1.2% और HINDALCO -1.1% की गिरावट के साथ बंद हुए. टाटा ग्रुप के शेयरों में आज बिकवाली नजर आई. TATA INVESTMENT -6.6%, TATA CONSUMER -2%, TATA MOTORS -2% और TRENT -1.9% गिरकर बंद हुआ.
वहीं, खबरों के चलते VODAFONE IDEA +7.3% और BRIGADE ENTERPRISES +3.4% की तेजी के साथ बंद हुए. आज के आईपीओ लिस्टिंग वाले शेयर FABTECH +7.5% की तेजी के साथ बंद हुआ, वहीं, GLOTTIS -33.5% के नुकसान के साथ बंद हुआ.
बाजार में क्या है इतनी तेजी की वजह?
- RBI की पॉलिसी ने बदला बाजार का मूड
- बैंक और NBFC शेयरों ने ली तेजी की लीडरशिप
- अच्छे तिमाही अपडेट से आया जोश
- FIIs की बिकवाली का दबाव कम होने से मिला सपोर्ट
- कुछ अहम लेवल को पार करने से लौटा भरोसा
ये तेजी कितनी टिकाऊ?
- तेजी में दम तो है क्योंकि फंडामेंटल और टेक्निकल दोनों सपोर्ट है बाजार को
- कंजम्प्शन बढ़ने का लौटा भरोसा
- कंपनियों के तिमाही नतीजे भी अच्छे आने की उम्मीदें बढ़ीं
क्या लौट आए हैं FIIs?
- बिलकुल नहीं, अभी सिर्फ बेचना कम किया है
- ना शॉर्टकवरिंग, ना ही खरीदारी
- सोचो जब शॉर्ट काटेंगे और खरीदेंगे तब क्या होगा
- लेकिन पता नहीं कि ये होगा कब
क्या 25000 पर है मजबूत सपोर्ट?
- 25000 पर है बड़ा मनोवैज्ञानिक सपोर्ट
- निफ्टी का 25425-25650 रेंज अगला टार्गेट
बैंक निफ्टी हो गया ‘बेलगाम घोड़ा’?
- बैंक निफ्टी ने तो कल ही दे दिया दो महीने के बाद बड़ा ब्रेकआउट
- आज सुबह ही हमने कहा- अब Life High 57600 की तरफ बढ़ेगा
- हालांकि बढ़ने की स्पीड थोड़ी कम हो तो बेहतर
सेक्टर रोटेशन में अब क्या चलेगा?
- सेक्टर रोटेशन में रेलवे शेयर 10-15% तेजी को तैयार
- सरकारी और प्राइवेट दोनों ऑयल & गैस कंपनियां तेजी के लिए तैयार
- IGL, Petronet, Reliance दिख रहे हैं मजबूत
- NBFC शेयरों में लगातार खरीदारी
- मार्केट इंफ्रा शेयरों में कल से शुरू हुई तेजी और आगे बढ़ने की तैयारी
STOCK IN ACTION
Vodafone Idea:
- शेयर में खरीदारी का तगड़ा मोमेंटम
IGL:
- ऑयल & गैस शेयरों में अच्छी तेजी
RVNL:
- रेलवे शेयरों में अच्छी तेजी
सुबह सेंसेक्स 93 अंक ऊपर 81,883 खुला. निफ्टी 8 अंक ऊपर 25,085 खुला. बैंक निफ्टी 22 अंक ऊपर 56,126 पर खुला और करेंसी मार्केट में रुपया 6 पैसे मजबूत 88.72/$ पर खुला.
सरकारी कंपनियों के शेयरों में आज अच्छी तेजी दर्ज हुई. Power Grid, Coal India, ONGC निफ्टी के टॉप गेनर्स थे. Bajaj Finance, Adani Enterprises, Jio में भी अच्छी तेजी दर्ज हो रही थी. वहीं, Trent, Max Healthcare, Indigo, TCS, Axis Bank में बिकवाली देखने को मिली.
ट्रिगर्स की बात करें तो कीमती धातुओं से लेकर अमेरिकी और एशियाई बाजारों तक में नई ऊंचाइयां बन रही हैं. वहीं भारत में कल बाजार में दमदार तेजी देखने को मिली थी. आज बाजार खुलने से पहले GIFT निफ्टी में हल्की कमजोरी दिख रही है. अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिका में चल रहे शटडाउन और फंडिंग बिल के टकराव से बाजार की चाल पर असर पड़ सकता है.
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है. GIFT निफ्टी 30 अंक की नरमी के साथ 25,150 के पास ट्रेड कर रहा है. Dow Futures करीब 80 अंक नीचे हैं. वहीं, जापान का निक्केई 400 अंक उछलकर लाइफ हाई पर पहुंच गया है.
अमेरिकी शेयर बाजारों ने एक बार फिर नई ऊंचाइयां छुईं. Nasdaq और Russell 2000 ने इंट्राडे में लाइफ हाई बनाया और रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए. S&P 500 लगातार सातवें दिन तेजी के साथ रिकॉर्ड क्लोजिंग पर बंद हुआ. हालांकि, Dow Jones की छह दिन की तेजी पर ब्रेक लगा और यह 60 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. मजबूत टेक और स्मॉलकैप शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि शटडाउन संकट ने थोड़ी चिंता बढ़ाई.
अमेरिका में सरकारी शटडाउन का संकट गहराता जा रहा है. अब तक 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है. सीनेट में हुई पांचवीं वोटिंग में भी फंडिंग बिल रिजेक्ट हो गया. इस राजनीतिक गतिरोध से अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड पर असर दिख सकता है.
भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है. कल की शानदार तेजी के बावजूद FIIs ने कैश मार्केट में ₹314 करोड़ की छोटी बिकवाली की. डेरिवेटिव और अन्य सेगमेंट मिलाकर कुल नेट सेलिंग ₹2,183 करोड़ की रही. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगातार खरीदारी जारी रखे हुए हैं- उन्होंने लगातार 29वें दिन ₹5,000 करोड़ की बड़ी रकम बाजार में डाली.
भारत के कमोडिटी बाजार में कीमती धातुओं ने रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छू लिया है. चांदी ने ₹1,46,975 का नया ऑल टाइम हाई बनाया. पिछले 10 दिनों में चांदी ₹22,000 तक महंगी हुई है. लगातार सातवें हफ्ते चांदी में साप्ताहिक तेजी दर्ज हुई है,जो पिछले 5 साल में पहली बार हुआ है.
वहीं सोना भी 550 रुपए चढ़कर ₹1,18,100 के ऊपर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड ने $3,950 प्रति औंस का नया हाई बनाया, जबकि सिल्वर 14 साल की ऊंचाई पर पहुंची.
क्रूड ऑयल में भी मजबूती जारी है. ब्रेंट क्रूड करीब 1.5% चढ़कर $65 के ऊपर पहुंच गया है. एनर्जी शेयरों पर आज इसका असर देखने को मिल सकता है.
सोना-चांदी और क्रूड में तेजी का असर कमोडिटी शेयरों पर दिखेगा. अमेरिकी बाजारों की रिकॉर्ड क्लोजिंग से सेंटीमेंट पॉजिटिव रहेगा. शटडाउन संकट और फंडिंग बिल अस्वीकृति ग्लोबल वोलैटिलिटी बढ़ा सकती है. FIIs की लगातार बिकवाली पर बाजार की नजर रहेगी. घरेलू कंपनियों के तिमाही अपडेट्स और आने वाले IPOs से सेक्टोरल एक्शन देखने को मिलेगा.