Stock Market Closing Highlights: भारी बिकवाली के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी V शेप रिकवरी

Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी देखने को मिली है. पिछले हफ्ते लगभग 2 फीसदी बाजार टूट गया था. आज सेंसेक्स 229 अंक उछलकर 73,427.65 पर खुला है तो वहीं निफ्टी 70 अंक की तेजी के साथ 22,194 पर खुला है. यही हाल बैंक निफ्टी में भी देखने को मिल रहा है. वहीं बैंक निफ्टी 6 अंक की तेजी के साथ 48,478 पर खुला है.
Stock Market Closing Highlights: भारी बिकवाली के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी V शेप रिकवरी

Stock Market Closing Highlights: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी देखने को मिली है. जिस तेजी के साथ सुबह बाजार खुला दिन में उसमें बिकवाली भी देखी गई, लेकिन क्लोजिंग के वक्त वह V शेप रिकवरी करते हुए बंद हुआ. सेंसेक्स 112 अंक टूटकर 73,085 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 5 अंक गिरकर 22,119 पर बंद हुआ. वहीं बैंक निफ्टी में 230 अंकों की गिरावट देखी गई. इंडेक्स 48,114 पर जाकर बंद हुआ.

टॉप गेनर्स

ULTRACEMCO
BHARTIARTL
NTPC
INFY
BAJFINANCE

Add Zee Business as a Preferred Source

टॉप लूजर्स

MARUTI
ADANIPORTS
HDFCBANK
BAJAJFINSV
RELIANCE

बाजार ने दी थी अच्छी ओपनिंग

सेंसेक्स और निफ्टी में आज सुबह शानदार रिकवरी देखने को मिली थी. पिछले हफ्ते लगभग 2 फीसदी बाजार टूट गया था. आज सेंसेक्स 229 अंक उछलकर 73,427.65 पर खुला तो वहीं निफ्टी 70 अंक की तेजी के साथ 22,194 पर खुला. यही हाल बैंक निफ्टी में भी देखने को मिल रहा. वहीं बैंक निफ्टी 134 अंक की तेजी के साथ 48,478 पर खुला. रुपया 14 पैसे मजबूत 87.36/$ पर खुला.

दिन में 700 अंक टूट गया था बाजार

हालांकि थोड़ी ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी भारी मुनाफावसूली ने मार्केट के सारे सेंटीमेंट को हिलाकर रख दिया. सेंसेक्स लगभग 700 अंक टूटकर कारोबार करने लगा तो वहीं निफ्टी में भी 200 अंकों की कमजोरी देखी गई. वहीं निफ्टी मिडकैप और स्मॉल कैप में भी भारी बिकवाली देखी गई है. दोनों में लगभग 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है.

भारतीय बाजार में भारी बिकवाली का सिलसिला जारी है. ऐसे में आज कुछ ऐसी खबरें हैं, जो बाजार का मुड तय करने का काम कर सकती है. भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार तीसरी तिमाही में अनुमान के मुताबिक 6.2 प्रतिशत रही, जिससे देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ग्रोथ अनुमान को 6.5 प्रतिशत कर दिया गया है. मुख्य आर्थिक सलाहकार ने उम्मीद जताई है कि चौथी तिमाही में GDP ग्रोथ 7.6 प्रतिशत तक जा सकती है, जो अर्थव्यवस्था की पॉजिटिविटी को दिखाता है. इसी बीच, फरवरी में GST कलेक्शन 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.84 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो टैक्स कलेक्शन में सरकार की लगातार बढ़ती ताकत को दिखाता है. यह संकेत देता है कि आर्थिक गतिविधियां तेज हो रही हैं और उपभोक्ता मांग भी बनी हुई है.

अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में शानदार तेजी देखी गई. डाओ जोंस 600 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक में 300 अंकों की छलांग लगी. इस तेजी का प्रभाव भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है. क्रिप्टोकरेंसी बाजार में भी बड़ा उछाल आया है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को दुनिया की "क्रिप्टो कैपिटल" बनाने की घोषणा की है और ‘US क्रिप्टो रिजर्व’ स्थापित करने की योजना बताई है. इस खबर के बाद बिटकॉइन और अन्य डिजिटल करेंसियों में 10 से 35 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

भारतीय शेयर बाजार में फरवरी के दौरान भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुक्रवार को घरेलू निवेशकों ने 12,300 करोड़ रुपए की खरीदारी की, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 11,600 करोड़ रुपए की बिकवाली की. फरवरी में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय शेयर बाजार से 34,500 करोड़ रुपए निकाले हैं, जिससे बाजार में कुछ दबाव बना हुआ है.

ऑटोमोबाइल सेक्टर की बिक्री रिपोर्ट

फरवरी में ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री मिश्रित रही. Maruti Suzuki, Tata Motors और Hyundai की बिक्री अनुमान से कम रही, जबकि Mahindra & Mahindra (M&M) और TVS Motor की बिक्री अपेक्षाओं के अनुरूप रही. Royal Enfield की बिक्री में 19 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे कंपनी को मजबूती मिली है.

एक्सचेंजों में नया डायरेक्ट पे-आउट सेटलमेंट सिस्टम लागू

एक्सचेंज, क्लियरिंग कॉर्पोरेशंस और डिपॉजिटरीज ने नया "डायरेक्ट पे-आउट सेटलमेंट" लागू कर दिया है. इसके तहत अब शेयरों का ट्रांसफर सीधे निवेशकों के खाते में होगा, जिससे ब्रोकर की भूमिका खत्म हो जाएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी.

SEBI विवाद और नया चेयरमैन नियुक्त

मुंबई की ACB कोर्ट ने पूर्व SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच और पांच अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. इस फैसले के खिलाफ SEBI ने कानूनी चुनौती देने की बात कही है. इस बीच, नए SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने पदभार संभाल लिया है और उन्होंने टेक्नोलॉजी, टीमवर्क, ट्रांसपैरेंसी और ट्रस्ट को अपनी प्राथमिकता बताया है.

भारत में Tesla की एंट्री

Tesla ने भारत में अपने पहले शोरूम की लोकेशन फाइनल कर ली है. मुंबई के BKC में पहला शोरूम और दिल्ली में दूसरा शोरूम खोला जाएगा. इससे भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा.

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता. अब भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6