&format=webp&quality=medium)
Stock Market Today: आज घरेलू शेयर बाजारों के लिए मंथली एक्सपायरी वाला हफ्ता शुरू हुआ और आज बाजार क्या शानदार तेजी के साथ बंद हुए. आज सोमवार (27 अक्टूबर) को बाजार में जबरदस्त तेजी का माहौल रहा. निफ्टी 171 अंक चढ़कर 25,966 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 84,779 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 415 अंक चढ़कर 58,114 पर बंद हुआ. MIDCAP100 इंडेक्स 549 अंक ऊपर 59781 पर बंद हुआ. SMALLCAP 100 इंडेक्स 150 अंक ऊपर 18403 पर बंद हुआ.
निफ्टी 50 पर SBI LIFE 3.4%, GRASIM 2.5%, BHARTI AIRTEL 2.5% और ETERNAL 2.3% की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं, KOTAK BANK -1.7%, BEL -1.6%, INFOSYS -1.4% और ONGC -0.7% की गिरावट के साथ बंद हुए. करेंसी मार्केट में रुपया 40 पैसे कमजोर होकर 88.25/$ पर बंद हुआ.
SINS
VODAFONE IDEA 4.5%
VIKRAN ENGINEERING 3.8%
COHANCE LIFESCIENCES -2.9%
RESULTS
ECLERX SERVICES +7.3%
COFORGE +3.8%
ZEN TECH -4.6%
SBI CARD -3%
TOP GAINER
FIRSTSOURCE 8.2%
STYLAM INDUSTRIES 7.5%
IIFL SECURTIES 6.9%
RR KABEL 6.6%
TOP LOSER
HEALTHCARE GLOBAL -7.7%
SYRMA SGS -2.8%
WOCKHARDT -2.7%
ADANI POWER -2.5%
बाजार की मजबूती अंत तक टिकी रहेगी?
- FIIs और DIIs के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी का माहौल
- ग्लोबल मार्केट से भी अच्छा सपोर्ट
- ट्रेड डील की संभावना को लेकर माहौल पॉजिटिव
- कंपनियों के नतीजे अच्छे, कोई accident नहीं
- पिछले 3 सेशन में मुनाफावसूली के बाद बाजार हुए हल्के
- ऐसे में आज पॉजिटिव क्लोजिंग की संभावना पूरी
26000 को पार करना क्यों है मुश्किल?
- 26000 है बड़ा मनोवैज्ञानिक लेवल
- कल मंथली एक्सपायरी से पहले 26000 पर बड़ी कॉल राइटिंग भी
- 26000 पर 2.15 करोड़ शेयरों का कॉल राइटर्स का ओपन इंटरेस्ट
क्या बैंक निफ्टी 58000 के ऊपर हो पाएगा बंद?
- बैंक निफ्टी के लिए 58000 Make or Break लेवल
- दोनों पुट और कॉल ऑप्शन में 58000 पर ही Highest Open Interest एक साथ
- ज्यादा संभावना है कि 58000 या इसके थोड़ा ऊपर बैंक निफ्टी हो बंद
किन लेवल्स के ऊपर बंद होने पर तेजी बढ़ेगी?
- निफ्टी 24950, बैंक निफ्टी 58,250 के ऊपर बंद होने पर तेजी और बढ़ेगी
- निफ्टी 25,700, बैंक निफ्टी 57,500 के नीचे बंद हो तो रिस्क ज्यादा
- निफ्टी पर 25825-25900 बेहद मजबूत सपोर्ट
- जिन मिड और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छे नतीजे आए या आने की उम्मीद वहां पर करें खरीदारी
STOCK IN ACTION
Voda Idea
- AGR मामले पर SC में सुनवाई पूरी
- सरकार मामले पर नए सिरे से विचार करना चाहती है
- SC: सरकार मामले पर फिर से विचार कर सकती है
HPCL
- रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने की उम्मीद में तेल कंपनियों में अच्छी तेजी
- Chennai Petro के नतीजे भी बेहद शानदार
IIFL Finance
- NBFC शेयरों में लौटी तगड़ी तेजी
- DIWALI OFFER में रही हमारी Investment Pick भी
SBI Life
- नतीजों के बाद दूसरे दिन भी अच्छी तेजी का माहौल
SBI Card
- नतीजों के बाद तगड़ी मुनाफावसूली
मेटल और रियल्टी शेयरों में आज भी तेजी थी. वहीं, फार्मा इंडेक्स हल्की कमजोरी दिखा रहा था. निफ्टी पर SBI Life, Tata Steel, Hindalco, TMPV, Bharti Airtel, Reliance के शेयर टॉप गेनर्स रहे वहीं, ONGC, BEL, Kotak Bank, Dr Reddy, Bajaj Finance, Max Health के शेयर टॉप लूजर्स थे.
ओपनिंग के लेवल्स देखें तो सेंसेक्स 86 अंक ऊपर 84,297 पर खुला. निफ्टी 48 अंक ऊपर 25,843 खुला. बैंक निफ्टी 97 अंक ऊपर 57,796 पर खुला. करेंसी मार्केट में रुपया 1 पैसे कमजोर 87.86/$ पर खुला.
ग्लोबल बाजारों में रैली का असर एशियाई बाजारों में दिख रहा है. निक्केई 800 अंकों की छलांग के साथ लाइफ हाई पर पहुंच गया है. घरेलू संकेतों की बात करें तो GIFT निफ्टी 100 अंकों की मजबूती के साथ 25,925 के आसपास ट्रेड कर रहा था. डाओ फ्यूचर्स में भी 250 अंकों की मजबूती बनी हुई थी, जो आज भारतीय बाजार में मजबूत शुरुआत का संकेत देती है.
अमेरिका में महंगाई का दबाव उम्मीद से कम रहने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और मजबूत हुई है. इसी सकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में दमदार तेजी देखने को मिली. डाओ जोंस पहली बार 47,000 के ऊपर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक ने लगभग ढाई सौ अंकों की उछाल के साथ नया ऑल-टाइम हाई बनाया. S&P 500 और Russel 2000 भी रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए.
महंगाई के ताजा आंकड़े बाजार के लिए राहत का संकेत बने. सितंबर में अमेरिका की CPI और कोर महंगाई दोनों 3 फीसदी पर रही, जो अनुमान से कम है. इससे बाजार में यह धारणा और मजबूत हुई है कि फेड अब ब्याज दरों में कटौती के लिए ज्यादा देर नहीं करेगा. बॉन्ड यील्ड्स में नरमी आने से इक्विटी बाजारों में निवेशकों का भरोसा और बढ़ा है.
दूसरी बड़ी राहत US-चीन ट्रेड वार के मोर्चे से आई. ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच गुरुवार को साउथ कोरिया में होने वाली बैठक से पहले दोनों देशों के बीच ट्रेड डील के फ्रेमवर्क पर सहमति बनने की खबर ने जोखिम वाले एसेट्स में तेजी ला दी. अमेरिकी वित्त मंत्री ने चीन पर 100% अतिरिक्त टैरिफ टालने के संकेत दिए, जिससे बाजार का मनोबल और मजबूत हुआ.
कमोडिटी बाजार में भी ट्रेड डील की उम्मीदों का प्रभाव साफ दिखाई दिया है. कॉपर पहली बार LME पर 11,000 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है. हालांकि सोने में दबाव देखने को मिला और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें 50 डॉलर टूटकर 4,100 के नीचे आ गईं. घरेलू बाजार में भी सोना 650 रुपये की गिरावट के साथ 1,23,500 के नीचे बंद हुआ, जबकि चांदी 1,000 रुपये गिरकर 1,47,500 के नीचे आ गई. कच्चे तेल में फिलहाल कोई खास हलचल नहीं है और कीमतें 66 डॉलर के आसपास स्थिर हैं.
फ्लो के मोर्चे पर भी संकेत सकारात्मक रहे. विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में 622 करोड़ रुपये समेत कुल 1,255 करोड़ रुपये की खरीदारी की. घरेलू फंड्स ने भी लगातार 41वें दिन निवेश जारी रखा, हालांकि राशि सिर्फ 173 करोड़ रुपये रही.
भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसे के संकेत भी मजबूत बने हुए हैं. IMF ने भारत के लिए मौजूदा वित्त वर्ष का GDP अनुमान बढ़ाकर 6.6 फीसदी कर दिया है. IMF का कहना है कि पहली तिमाही की मजबूत ग्रोथ ने अमेरिकी टैरिफ के असर को काफी हद तक बेअसर कर दिया है और भारत अब भी दुनिया की सबसे तेज बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है.
कॉरपोरेट मोर्चे पर, Kotak Bank और Coforge के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं जबकि Dr Reddy's और SBI Card का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. आज F&O स्पेस में IOC, Indus Tower, Sona BLW, PNB Housing, Adani Energy और Mazagon Dock समेत नौ कंपनियों के नतीजे बाजार की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकते हैं.
घरेलू ट्रिगर्स की बात करें तो आज सुप्रीम कोर्ट में वोडाफोन-आइडिया के AGR मामले की सुनवाई होनी है, जिस पर टेलीकॉम स्टॉक्स की नजर रहेगी. IPO बाजार में भी हलचल बढ़ने वाली है, क्योंकि Lenskart का बहुप्रतीक्षित IPO 31 अक्टूबर को खुलेगा और कंपनी करीब 7,300 करोड़ रुपये जुटा सकती है. वहीं SEBI ने म्यूचुअल फंड्स के लिए Pre-IPO प्लेसमेंट में निवेश पर रोक लगाई है, हालांकि एंकर इन्वेस्टमेंट या सीधे IPO में निवेश की छूट जारी रहेगी.