Stock Market Highlights: बाजार में खरीदारी का जोश, निफ्टी 26,000 के ऊपर बंद होने में रहा कामयाब- इन वजहों से आई तेजी

Stock Market Closing Highlights: नवंबर सीरीज की शुरुआत अच्छी रही. बाजार में आज खरीदारी से सपोर्ट मिला. सेंसेक्स 368 अंक ऊपर 84,997 पर बंद हुआ. निफ्टी 117 अंक ऊपर 26,053 पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: बाजार में खरीदारी का जोश, निफ्टी 26,000 के ऊपर बंद होने में रहा कामयाब- इन वजहों से आई तेजी

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार (29 अक्टूबर) को नवंबर सीरीज की शुरुआत अच्छी रही. बाजार में आज खरीदारी से सपोर्ट मिला. सेंसेक्स 368 अंक ऊपर 84,997 पर बंद हुआ. निफ्टी 117 अंक ऊपर 26,053 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 171 अंक ऊपर 58,385 पर बंद हुआ. ऑटो और NIFTY MIDSMALL FINANCIAL SERVICES को छोड़कर सारे ही इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. मेटल, मीडिया, FMCG, फार्मा इंडेक्स में आज बढ़िया तेजी देखने को मिली. करेंसी मार्केट में रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 88.20/$ पर बंद हुआ.

मार्केट इंफ्रा स्टॉक्स में गिरावट रही. MOTILAL OSWAL -7.5%, NIPPON LIFE INDIA -5.4%, HDFC AMC -4.5% और KFIN TECH -4.4% गिरकर बंद हुआ. निफ्टी 50 पर ADANI PORTS 2.8%, NTPC 2.4%, POWER GRID 2.3% और HCL TECH 2.1% की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं, DR REDDY'S -3.9%, COAL INDIA -2.6%, BEL -1.3% और M&M -1.2% की गिरावट के साथ बंद हुआ.

खबरों के चलते HUDCO +4.1%, Gujarat Pipavav +2.2%, VEDANTA +1.9% और ENVIRO INFRA +2.7% की तेजी के साथ बंद हुआ.

दोपहर में सेंसेक्स 400 अंकों की तेजी के साथ 85,030 के लेवल पर चल रहा था. वहीं, निफ्टी 130 अंकों की तेजी के साथ 26,070 के आसपास चल रहा था. बैंक निफ्टी में भी तेजी थी और इंडेक्स 58,400 के आसपास था. मेटल, FMCG और फार्मा शेयरों में जबरदस्त खरीदारी थी. ऑटो इंडेक्स थोड़ा कमजोर दिख रहा था.

अनिल सिंघवी की बाजार की चाल पर राय

आज बाजार में बड़े उछाल की क्या है वजह?

- आज से नई सीरीज की हुई शुरुआत, कल की एक्सपायरी का दबाव हुआ खत्म
- सीरीज की शुरुआत भी हल्की पोजीशन के साथ
- बाजार खुलने के बाद ट्रंप के आए बयानों ने भरा जोश
- अच्छे नतीजों से भी बाजार को सपोर्ट

क्या आज 26,000 के ऊपर हो पाएंगे बंद?

निफ्टी, बैंक निफ्टी दोनों मजबूत क्लोजिंग के लिए तैयार
निफ्टी 26000, बैंक निफ्टी 58300 के ऊपर टिकना पॉजिटिव
संभावना पूरी कि निफ्टी 26000 के ऊपर बंद हो
बैंक निफ्टी भी लगातार तीसरे दिन बना सकता है क्लोजिंग Life High
धीमे-धीमे मिड-स्मॉलकैप शेयरों में भी रिकवरी बढ़ने की उम्मीद

STOCK IN ACTION

Adani Green Energy
दमदार नतीजों से शेयर में बड़ा उछाल
आज सुबह ही 8-10% तेजी का लगाया था अनुमान

Varun Beverages
अभी-अभी आए कंपनी के नतीजे
कंपनी की अल्कोहल बेस्ड ड्रिंग में उतरने की योजना

HPCL
आज नतीजों से पहले अच्छी मजबूती
IOC के नतीजों के बाद तेल कंपनियों में तेजी का रुझान

सेंसेक्स ओपनिंग के बाद 200 अंक उछल गया था. निफ्टी भी 70 अंक उछलकर 26,000 के पार पहुंच था. बैंक निफ्टी भी 100 अंकों की तेजी पर था, हालांकि थोड़ी देर में बाजार दिन के ऊंचे स्तर से थोड़ा नीचे फिसलकर ट्रेड करते दिख रहे थे.

प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में हल्की तेजी थी. असेट मैनेजमेंट कैपिटल कंपनियों में बड़ी गिरावट थी. ऑटो सेक्टर में दबाव दिखा. Nifty 50 पर JSW Steel, SBI Life, HDFC Life, Asian Paint Tata Steel, LT टॉप गेनर्स थे. वहीं, M&M, Shriram Finance, Bajaj Auto, Eicher Motors, TMPV, Bajaj Finance टॉप लूजर्स थे.

ओपनिंग लेवेल्स देखें तो सेंसेक्स 35 अंक ऊपर 84,663 पर खुला. निफ्टी 46 अंक ऊपर 25,982 पर खुला. बैंक निफ्टी 102 अंक ऊपर 58,316 पर खुला और सुबह करेंसी मार्केट में रुपया 6 पैसे मजबूत 88.21/$ पर खुला था.

इसके पहले विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से जोरदार खरीदारी लौटती दिखी है. मंथली एक्सपायरी के दिन विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी ने बाजार के रुख को मजबूत किया. एफआईआई ने कैश मार्केट में 10,340 करोड़ रुपये की बड़ी खरीदारी की, वहीं कुल मिलाकर 8,224 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी देखने को मिली. घरेलू फंड्स ने भी 43वें दिन लगातार खरीदारी जारी रखते हुए करीब 1,100 करोड़ रुपये बाजार में डाले.

ग्लोबल सेंटिमेंट मजबूत

अमेरिकी बाजारों में ब्याज दर कटौती की उम्मीद के चलते लगातार तीसरे दिन नई रेकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली. डाओ करीब 150 अंक और नैस्डैक लगभग 200 अंक उछलकर लाइफ हाई पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 ने इस साल की 36वीं रिकॉर्ड क्लोजिंग दी. आज देर रात फेड का ब्याज दरों पर फैसला आएगा और बाज़ार में चौथाई प्रतिशत कटौती की उम्मीद है. एशियाई संकेतों की बात करें तो GIFT निफ्टी करीब 50 अंक चढ़कर 26,150 के पास दिख रहा है, जबकि निक्केई 700 अंकों की छलांग लगाकर लाइफ हाई पर है. डाओ फ्यूचर्स हल्की कमजोरी के साथ 50 अंक नीचे है.

कमोडिटी मूव्स

सोना ग्लोबल मार्केट में 50 डॉलर गिरकर लगातार चौथे दिन कमजोर हुआ, जबकि घरेलू बाजार में यह 1,400 रुपये टूटकर 1,19,600 रुपये के पास बंद हुआ. चांदी में हालांकि 800 रुपये की तेजी रही. कच्चे तेल में भी कमजोरी देखी गई और यह 64 डॉलर के नीचे फिसल गया.

पॉलिसी और रेग्युलेटरी डेवलपमेंट

SEBI ने म्युचुअल फंड्स के नियमों में बड़े बदलाव की सिफारिश की है. टोटल एक्सपेंस रेश्यो में ब्रोकरेज और टैक्स को शामिल नहीं किया जाएगा. कैश और डेरिवेटिव्स ब्रोकरेज लिमिट घटाने के साथ एग्जिट लोड पर लगने वाला 5 बेसिस पॉइंट का अतिरिक्त खर्च हटाने का प्रस्ताव भी रखा गया है.

नतीजों का फोकस

कंपनियों के तिमाही नतीजों में Shree Cement, Jindal Steel और Adani Green Energy के प्रदर्शन मिले-जुले रहे, जबकि CAMS के नतीजे कमजोर रहे. आज निफ्टी में Coal India और L&T के नतीजे प्रमुख रहेंगी. इसके अलावा F&O स्पेस में PB Fintech, HPCL, BHEL, CG Power, SAIL और NMDC समेत 9 कंपनियों के नतीजों पर निगाह रहेगी.

IPO और मैक्रो डेटा

आज से Orkla India का IPO खुल रहा है, जिसका प्राइस बैंड 695 से 730 रुपये तय किया गया है. मैक्रो लेवल पर सितंबर की IIP ग्रोथ 3.2% से बढ़कर 4% तक पहुंच गई है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिसिटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेगमेंट का सपोर्ट देखने को मिला. इन मजबूत संकेतों और ग्लोबल सेंटिमेंट में सुधार के चलते बाजार की शुरुआत आज भी सकारात्मक रहने की संभावना है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6