&format=webp&quality=medium)
Stock Market Today: दिसंबर सीरीज की धमाकेदार शुरुआत के बीच आज गुरुवार को शेयर बाजार में लाइफ टाइम हाई का जश्न देखने को मिला. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्सेस लाइफ हाई पर पहुंच गए. लेकिन मुनाफावसूली के चलते इंडेक्सेस ने सारी बढ़त गंवा दी. इंट्राडे में निफ्टी, सेंसेक्स, बैंक निफ्टी, फिन निफ्टी और मिडकैप 100 ने रिकॉर्ड स्तर छुआ. लेकिन Life High पर मुनाफावसूली से बाजार फिसले. निफ्टी 26200 के पास सपाट बंद हुआ.
सुबह निफ्टी लाइफ हाई के करीब खुला और इसके बाद ही लाइफटाइम हाई के पास पहुंच गया. इंडेक्स ने 25,295 का रिकॉर्ड हाई छू लिया, इंडेक्स में 14 महीनों के बाद रिकॉर्ड हाई देखने को मिली. ओपनिंग में बैंक निफ्टी ने खुलते ही नया रिकॉर्ड हाई छू लिया. बैंक निफ्टी 59,863 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था. वहीं, सेंसेक्स ने भी आज नया हाई बनाया. इंडेक्स 86055 के हाई पर गया.
हालांकि, दिन में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली आ गई. दोपहर में 2 बजे सेंसेक्स 85,627 के आसपास फ्लैट ट्रेड कर रहा था. वहीं. वहीं निफ्टी 26 अंक गिरकर 26,180 के आसपास ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 130 अंक ऊपर 59,658 के आसपास चल रहा था.
Nifty 50 में आज बढ़त की अगुवाई Bajaj Finance ने की, जो 2.1% चढ़ा. इसके बाद Shriram Finance 1.3% ऊपर रहा. ICICI Bank में 1.2% की मजबूती दिखी जबकि HUL भी 1% की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ.
वहीं Nifty 50 Losers में सबसे ज्यादा गिरावट Eicher Motors में दिखी, जो 2.6% टूटकर बंद हुआ. Adani Enterprises में 2% की कमजोरी रही. Bajaj Auto 1.6% और Maruti Suzuki 1.5% नीचे बंद हुए.
Sensex में Whirlpool की सबसे बड़ी गिरावट रही, जिसका शेयर 10.9% टूट गया. Rategain Travel Tech 2.2% कमजोर रहा. दूसरी ओर, Ashok Leyland 6.5% और GMDC 4.8% की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स में शामिल रहे.
Consumer Durable सेगमेंट में दबाव दिखा. Epack Durable 4.3% टूटा, जबकि Kaynes Technology 3.9% गिरा. PG Electroplast और Johnson Hitachi में लगभग 3.1% की गिरावट देखने को मिली.
Top Gainers की सूची में सबसे ऊपर Samhi Hotels 5.7% की उछाल के साथ रहा. MOIL 5.2% चढ़ा. Lux Industries में 4.9% और Tejas Networks में 4.8% की तेजी देखने को मिली.
Top Losers में Natco Pharma 4.8% गिरा. Allcargo Logistics में 4.6% की कमजोरी रही. Avanti Feeds 4.4% और Radico Khaitan 4.3% टूटा.
Life High से क्यों फिसले बाजार?
- कल की रिकवरी और आज की तेजी के बाद Overbought हो गए थे बाजार
- 1.45 के पुट कॉल रेश्यो ने दिए थे Overbought होने के साफ संकेत
- निफ्टी Life High के पास 25300 के रेजिस्टेंस लेवल पर ही रुका
- ऊपरी स्तरों से एक अच्छी मुनाफावसूली की जताई थी आशंका
- साथ ही कल FIIs ने खरीदारी ते की लेकिन Bharti Airtel के ब्लॉक डील के भी थे एडजस्टमेंट
- बड़े लेवल के पास रुकना बाजार की सेहत के लिए अच्छा
अब कौन-से लेवल्स हैं अहम?
- निफ्टी 26000-26100, बैंक निफ्टी 59125-59350 मजबूत सपोर्ट
- नई तेजी अब निफ्टी 26350, बैंक निफ्टी 60000 पार करने पर होगी
- जब तक निफ्टी 25850, बैंक निफ्टी 58800 के नीचे बंद ना हो तब तक कोई चिंता नहीं
- बैंक निफ्टी अभी भी निफ्टी से बेहतर रहेगा
- बैंक निफ्टी गिरने में कम और बढ़ने में आगे रहेगा
Life High पर भी आपके शेयर चले नहीं?
- ये सही है कि निफ्टी के Life High के बावजूद पोर्टफोलियो में नुकसान है
- कुछ शेयरों के दाम तो 30-50% भी नीचे हैं
- कभी मिड-स्मॉलकैप पहले चलते हैं, निफ्टी Life High बाद में बनाता है
- कभी-कभी निफ्टी Life High पहले बनाता है, छोटे शेयर बाद में चलते हैं
छोटे शेयरों में कब बनेगी बड़ी तेजी?
1. भारत-अमेरिका की ट्रेड डील हो जाए
2. FIIs की खरीदारी फिर से लौटे
3. अगली तिमाही के दमदार नतीजे आएं
4. IPO और ब्लॉक डील में प्रोमोटर्स की बिकवाली थोड़ी कम हो
STOCK IN ACTION
HDFC Bank:
- 36 दिनों से 970-1020 की 50 पॉइंट की रेंज में बंद
- आज फिर से इस रेंज के ऊपरी सिरे के पास 1017 का High बनाया
- देखते हैं ब्रेकआउट मिल पाता है या नहीं
Kaynes Tech:
- मजबूत बाजार में भी शेयर बेहद कमजोर
- कल 3 दमदार FII ब्रोकरेज रिपोर्ट के बावजूद शेयर में आई मुनाफावसूली
- कल और आज दोनों दिन सुबह ही दी बेचने की राय
ओपनिंग में सेंसेक्स 136 अंक ऊपर 85,745 पर खुला. निफ्टी 56 अंक ऊपर 26,261 पर खुला. बैंक निफ्टी 77 अंक ऊपर 59,605 पर खुला. करेंसी मार्केट में रुपया 6 पैसे मजबूत 89.21/$ पर खुला.
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे. बाकी सारे सेक्टरों में तेजी दिख रही थी. निफ्टी 50 पर Bajaj Finance, Shriram Finance LT, Bajaj Finserv, Bajaj Auto, Hindalco, ICICI Bank आज के टॉप गेनर्स थे. वहीं, Eternal, HDFC Life, Eicher Motors, ONGC, Ultratech Cement, SBI Life, Adani Enterprise आज के टॉप लूजर्स रहे.
बाजार खुलने से पहले ग्लोबल बाजारों का माहौल बेहद पॉजिटिव नजर आया. पिछले सत्र की तेज रैली के बाद घरेलू और विदेशी दोनों ही निवेशकों की आक्रामक खरीदारी ने सेंटीमेंट को मजबूत किया है. साथ ही अमेरिका से लेकर कमोडिटीज तक, हर मोर्चे पर तेजी का समर्थन दिख रहा है. आज बाजार में छुट्टी से पहले सीमित दायरे में कुछ मुनाफावसूली जरूर देखने को मिल सकती है, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड मजबूती का बना हुआ है.
दिसंबर सीरीज के पहले दिन FIIs ने कैश मार्केट में करीब 4800 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की. डेरिवेटिव और बाकी सेगमेंट मिलाकर कुल 7347 करोड़ रुपये की नेट पॉजिशन बनाई. घरेलू फंड्स (DIIs) ने लगातार 63वें ट्रेडिंग दिन खरीदारी जारी रखते हुए 6248 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. बड़ी और लिक्विड स्टॉक्स में लगातार पैसा आने से बाजार को मजबूत सहारा मिला.
अमेरिकी बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी बनी रही. Dow Jones 300 अंक उछलकर बंद हुआ. Nasdaq 200 अंक चढ़ा, टेक स्टॉक्स में शानदार खरीदारी हुई. S&P 500 में भी मजबूती रही. आज Thanksgiving Day की वजह से अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे, जबकि Dow Futures फिलहाल हल्की कमजोरी के साथ ट्रेड करते दिख रहे हैं.
GIFT Nifty 50 अंक चढ़कर 26,400 के ऊपर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी के Life High के करीब खुलने के संकेत मिल रहे हैं. हाई वोलैटिलिटी के बीच ओपनिंग के बाद हल्का प्रॉफिट बुकिंग का अंदेशा है.
चांदी 5,150 रुपये उछलकर ₹1,61,300 के ऊपर बंद हुई. सोना 800 रुपये चढ़कर ₹1,26,000 के पास रहा. इंटरनेशनल मार्केट में Silver 4% उछलकर $53 के ऊपर, Gold $20 ऊपर, लगातार चौथे दिन बढ़त पर रहा. क्रूड ऑयल 1% ऊपर $62 के पार निकल गया. डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में कमजोरी रही. Dollar Index लगातार दूसरे दिन 100 के नीचे रहा. US 10-Year Bond Yield पांचवें दिन गिरकर 4% से नीचे आ गई. कमजोर डॉलर और बांड यील्ड उभरते बाजारों (EMs) में निवेश के लिए पॉजिटिव संकेत हैं.
Rare Earth Magnets के लिए 7,280 करोड़ की PLI को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹7,280 करोड़ की Rare Earth Permanent Magnet (REPM) मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मंजूरी दी. इसकी रिपोर्ट सबसे पहले Zee Business ने एक्सक्लूसिव रूप से दिखाई थी. देश में 6,000 MTPA क्षमता विकसित होने से डिफेंस, EV, और एयरोस्पेस सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा. GMDC, Sona Comstar, Bharat Forge और JSW जैसी कंपनियां लाभान्वित हो सकती हैं.
कैबिनेट ने ₹9,860 करोड़ के Pune Metro Extension को मंजूरी दी. महाराष्ट्र और गुजरात के लिए करीब ₹2,800 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स स्वीकृत हुए हैं. इंस्टीट्यूशनल फ्लो और कैपेक्स साइकिल से रेलवे शेयरों में तेजी का ट्रिगर मिल सकता है.
Paytm Payments Services को Payment Aggregator लाइसेंस मिला. यह खबर कंपनी के लिए बड़ा पॉजिटिव मोड़ मानी जा रही है. Whirlpool में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव है. ₹965 करोड़ की ब्लॉक डील की संभावना है. Whirlpool Mauritius 7.5% हिस्सेदारी बेच सकता है. Floor Price ₹1,030 है.
कंपनी ने BE6 इलेक्ट्रिक कार का Formula E Edition लॉन्च किया. कीमत ₹23.69 लाख (एक्स-शोरूम) से है. आज पहली 7-Seater Electric SUV XEV 9s लॉन्च होगी. EV थीम से M&M पर फोकस बढ़ सकता है.