&format=webp&quality=medium)
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में इस हफ्ते तेजी का सेंटीमेंट बनता दिखा, लेकिन मंगलवार को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी पर बाजार में मुनाफावसूली दिखाई दी. बाजार में सुस्त क्लोजिंग रही. लेकिन अक्टूबर सीरीज की बात करें तो इस महीने निवेशकों को बाजार से अच्छा रिटर्न मिला. अक्टूबर सीरीज सेंसेक्स ने 5.5, निफ्टी ने 5.4% और बैंक निफ्टी ने 6% का रिटर्न दिया.
निफ्टी 30 अंक गिरकर 25,936 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 151 अंक गिरकर 84,628 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 100 अंक चढ़कर 58,214 पर बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुए. करेंसी मार्केट में रुपया 2 पैसे कमजोर होकर 88.27/$ पर बंद हुआ.
निफ्टी पर BAJAJ FINSERV -2.1%, TRENT -2%, BAJAJ FINANCE -1.8%, COAL INDIA -1.7% टॉप लूजर्स रहे. TATA STEEL 2.5%, JSW STEEL 2.4%, SBI LIFE 1.5% और EICHER MOTORS 0.9% की तेजी के साथ बंद हुए.
NIFTY50 LOSER
BAJAJ FINSERV -2.1%
TRENT -2%
BAJAJ FINANCE -1.8%
COAL INDIA -1.7%
NIFTY50 GAINER
TATA STEEL 2.5%
JSW STEEL 2.4%
SBI LIFE 1.5%
EICHER MOTORS 0.9%
SINS
IDBI BANK +7.3%
VODAFONE IDEA -5%
SAMHI HOTELS +4.2%
MCX +2.4%
RESULTS
CARTRADE TECH +17%
NEWGEN SOFTWARE +10.7%
INDUS TOWERS +3.8%
BATA INDIA -5.2%
TOP LOSER
RELIANCE INFRA -5%
TORRENT POWER -4.2%
STERLING & WILSON -4.1%
BSE -3.8%
TOP LOSER
CHENNAI PETRPO 8.6%
SPARC 7.7%
NETWEB TECH 7.7%
KISRLOSKAR OIL 6.9%
दिन में सेंसेक्स 450 अंक तक फिसल गया था. वहीं निफ्टी 90 अंक गिरकर 25,870 के आसपास ट्रेड कर रहा था. सुबह प्राइवेट बैंकिंग शेयरों, आईटी और रियल्टी शेयरों में हल्की गिरावट थी. लेकिन सरकारी बैंकोंं के शेयरों में जबरदस्त तेजी थी.
उतार-चढ़ाव की वजह एक्सपायरी या कुछ और?
- आज बाजार के लिए थे सभी मजबूत संकेत
- कल बैंक निफ्टी Life High और निफ्टी एक साल की ऊंचाई पर हुआ बंद
- टेक्निकली बेहद मजबूत क्लोजिंग
- FIIs और घरेलू फंड्स ने भी कल की अच्छी खरीदारी
- ग्लोबल मार्केट से भी अच्छा सपोर्ट
- इसके बावजूद सुस्त और हल्की कमजोरी के साथ हुई शुरुआत
- पहले घंटे में आई शानदार रिकवरी में बाजार ने कल के High को पार किया
- उसके बाद आई तेज मुनाफावसूली
- ये Volatility मंथली एक्सपायरी की वजह से ही
26000 के ऊपर बंद हो पाएगा निफ्टी?
- 26000 के ऊपर की एक्सपायरी थोड़ी मुश्किल
- 26000 के कॉल्स पर 3.62 Cr शेयरों का सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट
- 25900 के पुट पर 3.03 Cr शेयरों का सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट
- 25900 अहम सपोर्ट, इसके नीचे टिकने पर तेजी की पोजीशन घटने का और बिकवाली बढ़ने का खतरा
बाजार के लिए कौन-से लेवल्स हैं अहम?
- निफ्टी 25825-25900, बैंक निफ्टी 57800-58000 सपोर्ट रेंज
- निफ्टी 26000-26100, बैंक निफ्टी 58300-58500 ऊपरी रेंज
- निफ्टी 25800, बैंक निफ्टी 57650 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी
- निफ्टी 26000, बैंक निफ्टी 58275 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी
- रिकवरी में 26000-26100 रेंज में आएगी मुनाफावसूली
STOCK IN ACTION
IDBI Bank (Cash):
- फाइनेंशियल बिड्स मंगवाने के लिए 31 अक्टूबर को मंत्रियों के समूह की बैठक
- इसके बाद विनिवेश का रास्ता होगा साफ
- शेयर में इस खबर से तगड़ा उछाल
IDFC First Bank:
- नतीजों के बाद से शेयर में अच्छी तेजी का माहौल
- मिडकैप प्राइवेट बैंक्स में खरीदारी लौटने के संकेत
JSPL:
- मेटल शेयरों में तगड़ा उछाल
- आज आने वाले नतीजों से पहले JSPL मजबूत
निफ्टी 50 पर Tata Steel, SBI, LT, Titan, SBI Life, Adani Enterprises टॉप गेनर्स थे. वहीं, ICICI Bank, Indigo, Bajaj Finserv, Bajaj Finance JSW Steel, ONGC, Asian Paint में गिरावट दर्ज हो रही थी.
सोमवार की जोरदार तेजी में घरेलू और विदेशी निवेशकों दोनों का भरोसा दिखा. FIIs ने कैश सेगमेंट में 56 करोड़ रुपए की हल्की बिकवाली के बावजूद डेरिवेटिव और अन्य सेगमेंट मिलाकर नेट-नेट 4,290 करोड़ रुपए की मजबूत खरीदारी की. डीआईआईज़ ने भी लगातार 42वें दिन खरीदारी जारी रखते हुए करीब 2,500 करोड़ रुपए बाजार में डाले.
आज मंगलवार (28 अक्टूबर) को भी बाजार के लिए वैश्विक संकेत मजबूत दिखाई दे रहे हैं. चीन के साथ ट्रेड डील की उम्मीदों ने अमेरिकी बाजारों को नए लाइफ हाई पर पहुंचा दिया. डाओ करीब 350 अंक उछला, नैस्डैक सवा 400 अंकों की छलांग के साथ ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 ने इस साल 35वीं बार नया रिकॉर्ड बनाया. गिफ्ट निफ्टी 50 अंक की बढ़त के साथ 26,050 के पास ट्रेड कर रहा है. फेड की बैठक से पहले डाओ फ्यूचर्स सपाट था. वहीं एशिया में निक्केई करीब 100 अंक फिसला.
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड की दो दिनों की बैठक आज से शुरू होगी. फैसला कल देर रात आएगा जिसमें ब्याज दरों में चौथाई फीसदी कमी की उम्मीद बन रही है. बाजार की नजर अब कॉमेंट्री और आगे की रेट-कटौती गाइडेंस पर रहेगी.
अमेरिका-चीन ट्रेड डील की उम्मीद में सेफ हेवन डिमांड घटी और सोना-चांदी दोनों पर दबाव आया. सोना 2,400 रुपए टूटकर 1,21,000 के पास, चांदी 4,000 रुपए गिरकर 1,43,500 के नीचे बंद हुई. इंटरनेशनल मार्केट में सोना 80 डॉलर और चांदी ढाई फीसदी टूटी. वहीं क्रूड में भी दबाव, ओपेक की सप्लाई बढ़ने की संभावना से ब्रेंट एक फीसदी गिरकर 65 डॉलर के नीचे है. बेस मेटल्स में खरीदारी का रुझान बना रहा, कॉपर नए लाइफ हाई पर, एल्युमिनियम साढ़े तीन साल के टॉप पर और जिंक 10 महीने के उच्च स्तर पर है.
सितंबर तिमाही में IOC की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस दमदार रही. Sona BLW और Mazagon Dock के नतीजे भी मजबूत आए, जबकि Indus Tower, PNB Housing और KFin Tech के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे. Adani Energy का प्रदर्शन मिक्स्ड रहा.
आज F&O में CAMS, Shree Cement, TVS Motor, Adani Green Energy और Jindal Steel के नतीजे आएंगे. इसके अलावा AB Capital में 1,624 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव, जिसमें Jomei Investments करीब 304.55 रुपए के फ्लोर प्राइस पर कंपनी में 2% हिस्सेदारी बेच सकती है.