Stock Market Highlights: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुए बाजार, निफ्टी 24,750 के नीचे बंद; IT, FMCG शेयरों में बिकवाली ने किया हिट

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 7 अंक नीचे 80,710 पर बंद हुआ. निफ्टी 6 अंक ऊपर 24,741 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 39 अंक ऊपर 54,114 पर बंद हुआ. वहीं, करेंसी मार्केट में रुपया नए लो पर पहुंच गया और नए निचले स्तर पर 12 पैसे कमजोर होकर 88.27/$ पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुए बाजार, निफ्टी 24,750 के नीचे बंद; IT, FMCG शेयरों में बिकवाली ने किया हिट

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार हुआ और इंडेक्स दिन भर की जो भी बढ़त थी, वो गंवाकर बंद हुए. सेंसेक्स 7 अंक नीचे 80,710 पर बंद हुआ. निफ्टी 6 अंक ऊपर 24,741 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 39 अंक ऊपर 54,114 पर बंद हुआ. वहीं, करेंसी मार्केट में रुपया नए लो पर पहुंच गया और नए निचले स्तर पर 12 पैसे कमजोर होकर 88.27/$ पर बंद हुआ.

निफ्टी पर Nifty Auto +1.2%, Nifty Capital MKT +1.2%, Nifty IT-1.5% और Nifty FMCG -1.3% बढ़त के साथ टॉप गेनर्स रहे. निफ्टी पर EICHER MOTOS +2.5%, M&M +2.4%, MARUTI SUZUKI +1.2% और ETERNAL +1.2% की तेजी के साथ बंद हुए. ITC -2%, HCL TECH -1.5%, TECH MAHINDRA -1.5% और TCS -1.5% की गिरावट के साथ बंद हुए.

खबरों के चलते GMDC +12%, Indus Towers +4%, SWIGGY +3.5% और Aptus life +3% की बढ़त पर रहे. FIRSTCRY +13%, NETWEB TECH +12%, VODAFONE +9% और SKF INDIA +6% की तेजी पर रहे. वहीं, OLA ELECTRIC -7%, VARUN BEVERAGES -4%, ABBOTT INDIA -3% और PRESTIGE ESTATE -3% की गिरावट के साथ बंद हुए.

कैसी थी ओपनिंग?

सुबह बाजार में अच्छी तेजी के साथ ओपनिंग हुई थी. सेंसेक्स 300 अकों की तेजी के साथ 81,020 के आसपास ट्रेड कर रहा था. निफ्टी भी निफ्टी में भी 90 अंकों की तेजी दिख रही थी और ये 24,820 के ऊपर चल रहा था. बैंक निफ्टी में 160 अंकों की तेजी थी और ये 54,235 के लेवल पर था. मिडकैप इंडेक्स में हल्की तेजी थी.

बाजार 64% बुलिश ट्रेडिंग देख रहा था. ऑटो, रियल्टी, मीडिया, प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स में तेजी दर्ज हो रही थी. निफ्टी पर M&M, Eicher Motors, Trent, Tata Motors, Jio Financials, Power Grid में तेजी थी. ITC, Nestle, HUL, Tata Consumer, Apollo Hospital, Sun Pharma में कमजोरी थी.

कल के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सेंसेक्स 294 अंक ऊपर 81,012 पर खुला. निफ्टी 84 अंक ऊपर 24,818 पर खुला. बैंक निफ्टी 233 अंक ऊपर 54,308 पर खुला और करेंसी मार्केट में रुपया 5 पैसे मजबूत 88.09/$ पर खुला.

VIDEO- सिगरेट-शराब क्यों लगी 40% GST? जानिए वजह

कल बाजार में ओपनिंग पर जीएसटी कट की घोषणाओं का दमदार असर दिखा था, लेकिन उसके बाद इंडेक्स ऊपरी स्तरों से फिसले थे. ऐसे में आज देखना होगा कि फिर से सुस्ती लौटती है या बाजार आज मजबूती दर्ज करेंगे. ग्लोबल बाजारों से तो अच्छे संकेत आ रहे हैं.

अमेरिकी बाजार रोजगार आंकड़ों से पहले तेजी के साथ बंद हुए. डाओ जोंस 350 अंक उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ, नैस्डैक में 200 अंकों की तेजी रही और S&P 500 ने रिकॉर्ड क्लोजिंग दर्ज की. अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड लगातार दूसरे दिन गिरकर 4 महीने के निचले स्तर 4.15% पर आ गई.

एशियाई बाजारों से पॉजिटिव संकेत

एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल है. जापान का निक्केई 380 अंक चढ़ा, जबकि GIFT निफ्टी 50 अंक मजबूत होकर 24,885 के आसपास कारोबार कर रहा है. डाओ फ्यूचर्स फिलहाल सपाट दिखाई दे रहे हैं.

VIDEO- पेट्रोल-डीजल कारों पर GST कम, जानें नए रेट्स

कमोडिटी बाजार में मुनाफावसूली

सोना और चांदी पर मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला. सोना 800 रुपए गिरकर 1,06,400 रुपए के नीचे आ गया, वहीं चांदी 1,900 रुपए टूटकर 1,23,900 रुपए के नीचे बंद हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतों पर दबाव है. कच्चा तेल करीब 1% लुढ़ककर 67 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया.

निवेशकों की चाल

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 100 करोड़ की मामूली बिकवाली की, जबकि डेरिवेटिव में 3,200 करोड़ की नेट सेलिंग की. इसके उलट, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार आठवें दिन खरीदारी जारी रखी और 2,200 करोड़ रुपए का निवेश किया.

सेटलमेंट हॉलिडे का असर

ईद-ए-मिलाद के मौके पर आज और सोमवार को सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा. 4, 5 और 8 सितंबर को खरीदे गए शेयरों का क्रेडिट निवेशकों के डीमैट खाते में 9 सितंबर को होगा. हालांकि करेंसी बाजार आज खुले रहेंगे.

VIDEO- Apple iPhone 17 Pro: बैटरी से कैमरा अपग्रेड तक... देखें टॉप 15 नए फीचर्स!

कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरें

Biocon को USFDA से झटका लगा है. बेंगलुरु स्थित Biocon Biologics के प्लांट को पांच ऑब्जर्वेशन मिले हैं. वहीं Bharat Forge की सब्सिडियरी ने आंध्र प्रदेश की सरकारी एजेंसी के साथ करार किया है. कंपनी ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 950 एकड़ जमीन खरीदी है, जिससे डिफेंस सेक्टर में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है.

VIDEO- Bharat NCAP की 5-स्टार रेटिंग वाली 15 सबसे Safest Car!

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6