Stock Market Highlights: लौटी जोरदार तेजी, सेंसेक्स 790 अंक ऊपर बंद-निफ्टी 23,700 के करीब; इन शेयरों में रही खरीदारी

Stock Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार में बढ़त रही. गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने, रुपये में हल्की रिकवरी और विदेशी बॉन्ड निवेश पर टैक्स कटौती की अटकलों के बीच आज बाजार में तेजी बढ़ती गई. सेंसेक्स 790 अंक ऊपर 75,398 पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: लौटी जोरदार तेजी, सेंसेक्स 790 अंक ऊपर बंद-निफ्टी 23,700 के करीब; इन शेयरों में रही खरीदारी

Stock Markets में आज जोरदार तेजी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को बढ़िया तेजी के साथ कारोबार देखने को मिला. लगातार दूसरे दिन बाजार में बढ़त रही. गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने, रुपये में हल्की रिकवरी और विदेशी बॉन्ड निवेश पर टैक्स कटौती की अटकलों के बीच आज बाजार में तेजी बढ़ती गई. सेंसेक्स 790 अंक ऊपर 75,398 पर बंद हुआ. निफ्टी 277 अंक ऊपर 23,689 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 672 अंक चढ़कर 54,128 पर बंद हुआ. मिडकैप इंडेक्स 675 अंक ऊपर बंद हुआ. लेकिन निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 2.50 अंक नीचे बंद हुआ.

कहां रही तेजी, कहां रही गिरावट?

बाजार में शानदार तेजी के बीच कई बड़े शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा तेजी Adani Enterprises में रही, जहां शेयर करीब 8% उछल गया. Bharti Airtel में भी मजबूत तेजी रही और शेयर 6% चढ़ा. Eternal में 3.42% और Dr Reddy’s में करीब 3% की बढ़त दर्ज हुई.

वहीं आईटी शेयरों पर दबाव बना रहा. Infosys करीब 2.5% टूट गया, जबकि Tech Mahindra और HCL Tech में भी कमजोरी रही. Coal India भी गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहा.

खबरों के दम पर कई शेयरों में बड़ा एक्शन देखने को मिला. MTAR Tech का शेयर 13% उछल गया, क्योंकि कंपनी को 2280 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. Cipla में नतीजों के बाद मैनेजमेंट की पॉजिटिव कमेंट्री से शेयर करीब 8% चढ़ा. Zydus Lifesciences में Assertio Holdings Inc. के अधिग्रहण की खबर से 5% से ज्यादा की तेजी रही. वहीं विदेशी निवेशकों के लिए टैक्स राहत की खबरों के बाद HDFC Bank में भी 3% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिली.

रिजल्ट रिएक्शन वाले शेयरों में Balaji Amines करीब 19% उछल गया, जबकि Saregama में 14% की तेजी रही. दूसरी तरफ कमजोर नतीजों और खराब आउटलुक के चलते Kaynes Tech करीब 19% टूट गया और Zaggle Prepaid में भी 20% की भारी गिरावट दर्ज हुई.

शुगर सेक्टर पर सरकार के एक्सपोर्ट बैन की खबर का दबाव दिखा. Dhampur Sugar करीब 7% टूट गया, जबकि Dalmia Bharat Sugar, Dwarikesh Sugar और Andhra Sugar में भी 5-6% तक की गिरावट रही.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कई स्टॉक्स फोकस में रहे. NLC India, Caplin Point, GMR Power और Sanofi Consumer जैसे शेयरों में 8% से 14% तक की मजबूत तेजी देखने को मिली.

वहीं गिरावट वाले शेयरों में Awfis और Man Infraconstruction करीब 7% तक टूट गए. Garden Reach Shipbuilders और DCM Shriram में भी कमजोरी दर्ज हुई.

किस उम्मीद से आ रही है बाजार में रिकवरी?

सरकार ने दो बड़े एक्शन लिए-

1. भारत में क्रूड प्रोडक्शन पर रॉयल्टी घटाई
2. गोल्ड-सिल्वर पर जोर से इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई

- बाजार को उम्मीद है कि सरकार कुछ और कदम उठाएगी
- जिससे रुपया मजबूत हो और डॉलर बाहर जाना कम हो जाए
- आमतौर पर बड़े रिफॉर्म्स और बड़े कदम मुश्किल समय में ही आते हैं
- ऐसे में लोगों का अलग-अलग अनुमान है
- रुपए को मजबूत करने के लिए फॉरेक्स से जुड़े उपाय आ सकते हैं
- हो सकता है LRS की $2.5 लाख की लिमिट कम हो जाए
- FIIs की बिकवाली रोकने के लिए STT या कैपिटल गेन टैक्स में कटौती हो
- भारत में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएं
- विदेश यात्राओं पर और विदेशी सामान के इंपोर्ट पर टैक्स बढ़े
- साथ ही बाजार को अमेरिका-चीन की मीटिंग से भी पॉजिटिव डेवलपमेंट की उम्मीद

अब किन लेवल्स पर रखें नजर?

- निफ्टी 23425-23575, बैंक निफ्टी 53200-53550 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 23800-23950, बैंक निफ्टी 54550-54875 ऊपरी रेंज
- निफ्टी 23600, बैंक निफ्टी 54100 के ऊपर बंद होने पर खतरे से बाहर
- बड़ी तेजी निफ्टी 23800, बैंक निफ्टी 54550 के ऊपर बंद होने पर होगी

इंट्राडे में कैसा रहा कारोबार?

दोपहर में सेंसेक्स 900 अंक उछल गया था और निफ्टी करीब 330 अंकों की तेजी के साथ 23,700 के ऊपर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी में 800 अंकों की शानदार तेजी थी. सुबह ओपनिंग में सेंसेक्स 400 अंक और निफ्टी 23,550 के आसपास ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी में भी 300 अंकों की तेजी थी. बाजार का मूड 79% बुलिश था. मेटल और फार्मा शेयरों में तेजी थी.

09:23 बजे सेंसेक्स 407 अंक ऊपर 75,016 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 150 अंक ऊपर 23,561 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 392 अंक ऊपर 53,856 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 405 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 100 अंक ऊपर था. India VIX 3.5% नीचे 18.75 के लेवल पर था.

Cipla, Adani Enterprise, Adani Ports, Trent, NTPC, HDFC Life, ONGC, Apollo Hospital निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स थे. वहीं, HCL Tech, Infosys, TCS, Tech Mahindra, Dr Reddy, Eicher Motors, Titan, Shriram Finance आज के टॉप लूजर्स थे.

एक तरफ अमेरिका और चीन के बीच बीजिंग में शुरू हो रही हाई-लेवल बैठक पर पूरी दुनिया की नजर है, तो दूसरी तरफ टेक शेयरों की तेजी ने अमेरिकी बाजारों को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया. वहीं सोना-चांदी में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. आज बाजार की नजर JSW Steel, Tata Motors PV, HAL, IRFC और Voltas समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजों पर भी रहेगी.

ट्रंप और जिनपिंग की अहम बैठक आज से

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping के बीच आज से बीजिंग में दो दिनों की अहम बैठक शुरू होगी. इस बैठक में Trade Deal, Technology Transfer, Export Control, Taiwan और Iran जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

ग्लोबल बाजार इस बैठक को बेहद अहम मान रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ महीनों से अमेरिका-चीन तनाव का असर दुनियाभर के बाजारों और सप्लाई चेन पर दिखा है. अगर बातचीत सकारात्मक रहती है तो इससे ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स को सपोर्ट मिल सकता है.

GIFT Nifty और Dow Futures से मजबूत संकेत

घरेलू बाजार के लिए शुरुआती संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. GIFT Nifty करीब 80 अंकों की तेजी के साथ 23,540 के आसपास ट्रेड कर रहा है. वहीं Dow Futures भी करीब 100 अंक मजबूत दिखाई दे रहे हैं. इससे संकेत मिल रहे हैं कि घरेलू बाजार में आज शुरुआती बढ़त देखने को मिल सकती है.

अमेरिकी बाजारों में फिर रिकॉर्ड तेजी

अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों की अगुवाई में जोरदार तेजी देखने को मिली. Nasdaq करीब 300 अंक उछलकर नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ. S&P 500 ने भी नया लाइफ हाई बनाया. हालांकि Dow Jones दिनभर की रिकवरी के बाद करीब 70 अंक की हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ. निवेशकों का फोकस अब US-China talks और ब्याज दरों के आउटलुक पर बना हुआ है.

LIVE TV:

कच्चे तेल में नरमी

Trump की चीन यात्रा के बीच कच्चे तेल में थोड़ी राहत देखने को मिली. Brent Crude करीब 2% गिरकर 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर हुआ. हालांकि पश्चिम एशिया संकट और Iran से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव अब भी बाजार के लिए बड़ा रिस्क बने हुए हैं.

बेस मेटल्स में जोरदार तेजी

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में बेस मेटल्स में मजबूत तेजी देखने को मिली. LME Copper करीब 1% चढ़ा जबकि Aluminium में करीब 2.5% की तेजी आई. इसका असर घरेलू मेटल शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है. खासतौर पर Tata Steel, Hindalco, Vedanta और SAIL जैसे शेयर फोकस में रह सकते हैं.

सोना-चांदी में तूफानी उछाल

इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद घरेलू बाजार में Gold और Silver की कीमतों में जोरदार उछाल आया. चांदी करीब ₹21,200 उछलकर साढ़े तीन महीने बाद ₹3 लाख प्रति किलो के ऊपर बंद हुई.

वहीं सोना करीब ₹8,700 की बड़ी तेजी के साथ ₹1,62,200 के पास पहुंच गया. सरकार द्वारा Precious Metals पर Import Duty बढ़ाने के फैसले का सीधा असर कीमतों पर देखने को मिला.

FIIs की बिकवाली जारी, DIIs ने फिर संभाला बाजार

विदेशी निवेशकों की बिकवाली लगातार जारी है. FIIs ने कैश मार्केट में सातवें दिन करीब ₹4,700 करोड़ की बिकवाली की. हालांकि नेट-नेट बिकवाली ₹2,751 करोड़ रही. दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने लगातार 14वें दिन खरीदारी जारी रखी और करीब ₹5,870 करोड़ बाजार में लगाए.

किन कंपनियों के नतीजों पर रहेगी नजर?

कल Bharti Airtel और CG Consumer के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे, जबकि LIC Housing Finance ने मजबूत प्रदर्शन किया. Oil India के नतीजे मिले-जुले रहे. वहीं DLF और Kaynes Technology के नतीजे कमजोर माने गए. आज बाजार की नजर कई बड़ी कंपनियों के रिजल्ट पर रहेगी.

आज आने वाले प्रमुख नतीजे

कंपनीफोकस
JSW Steelमेटल सेक्टर आउटलुक
Tata Motors PVऑटो डिमांड और मार्जिन
HALडिफेंस ऑर्डरबुक
IRFCरेलवे फाइनेंस ग्रोथ
Voltasकंज्यूमर डिमांड
Vishal Mega Martरिटेल ग्रोथ
Muthoot Financeगोल्ड लोन बिजनेस

शुगर कंपनियों के लिए बड़ा झटका

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बीच शुगर एक्सपोर्ट पर तत्काल प्रभाव से 30 सितंबर तक रोक लगा दी है. यह फैसला घरेलू सप्लाई और कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए लिया गया है. इस खबर का असर Balrampur Chini, Triveni Engineering, Dalmia Bharat Sugar और Shree Renuka Sugars जैसी कंपनियों पर देखने को मिल सकता है.

अगर ग्लोबल संकेत मजबूत बने रहते हैं और FIIs की बिकवाली थोड़ी कम होती है, तो बाजार में रिकवरी देखने को मिल सकती है. हालांकि वोलैटिलिटी बनी रहने की संभावना है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6