&format=webp&quality=medium)
Stock Market Highlights: ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट के साथ शुरुआत हुई और बाजार पूरा दिन गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे. हालांकि, आखिरी घंटों में बाजार दिन के निचले स्तरों से उबरते दिखे थे. लेकिन क्लोजिंग तक बाजार गिरकर बंद हुए. इससे 2 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा. निफ्टी 58 अंक गिरकर 25,227 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 173 अंक गिरकर 82,327 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 15 अंकों की तेजी के साथ 56,625 पर बंद हुआ. रुपया 2 पैसे मजबूत 88.67/$ पर बंद हुआ. MIDCAP100 इंडेक्स 82 अंक चढ़कर 58779 पर बंद हुआ. SMALLCAP इंडेक्स 23 अंक नीचे 18106 पर बंद हुआ.
निफ्टी 50 पर TATA MOTORS -2.7%, HUL -1.4%, WIPRO -1.4% और INFOSYS -1.3% की गिरावट के साथ बंद हुए. ADANI PORTS 2%, BAJAJ AUTO 1.2%, BAJAJ FINANCE 1.1% और INTEGLOBE AVIATION 0.9% की बढ़त के साथ बंद हुए.
खबरों के चलते DREAMFOLKS +16%, MAP MY INDIA +5.7% चढ़कर बंद हुए. वहीं, BLS INTERNATIONAL -10.3% गिरकर बंद हुआ. आज की लिस्टिंग TATA CAPITAL +1.2% की तेजी के साथ बंद हुआ.
कमजोरी की क्या है वजह?
- ट्रंप के बयान और अमेरिकी बाजारों की कमजोरी से हमारे बाजारों में सुस्ती
- FIIs की खरीदारी की वजह से बिकवाली का दबाव ज्यादा नहीं
- घरेलू फंड्स की खरीदारी से निचले स्तरों पर सपोर्ट
- अहम लेवल्स के आस-पास लिया सपोर्ट
25200 Hold करना कितना जरूरी?
- तीन दिनों तक अटकने के बाद शुक्रवार को निफ्टी ने दिया 25200 के ऊपर ब्रेकआउट
- आज भी इसी लेवल के पास बाजार ने बिताया समय
- निफ्टी 25200, बैंक निफ्टी 56500 के ऊपर बंद होने से ब्रेकआउट होगी कन्फर्म
अब कौन-से लेवल्स हैं अहम?
- निफ्टी 25050-25150, बैंक निफ्टी 56150-56300 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 25250-25350, 56750-56975 बैंक निफ्टी ऊपरी रेंज
- निफ्टी 25225, बैंक निफ्टी 56500 के ऊपर बंद होना जरूरी
- निफ्टी 25150, बैंक निफ्टी 56150 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी
किन सेक्टर्स में एक्शन?
- NBFC शेयरों में तगड़ी तेजी
- फार्मा और हेल्थ केयरी शेयरों में लौटी खरीदारी
- मार्केट इंफ्रा शेयर भी तेजी के मूड में
- HCL Tech के नतीजों से पहले IT शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग
दोपहर 2:30 बजे के आसपास सेंसेक्स 82 अंक गिरकर ट्रेड कर रहा था, वहीं, निफ्टी 30 अंक गिरकर 25,250 के आसपास कर रहा था. सुबह सारे सेक्टोरल इंडेक्सेस भी लाल निशान में ही कारोबार कर रहे थे. वहीं, आईटी और रियल्टी इंडेक्स में ज्यादा गिरावट नजर आई.
निफ्टी 50 पर 50 में से 40 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. Indigo, Asian Paint, Bharti Airtel, Apollo Hospital, Bajaj Auto, Bajaj Finance में तेजी थी. वहीं, ONGC, Tata Motors, Tata Steel, BEL, Adani Enterprise,Wipro आज के टॉप लूजर्स थे.
ओपनिंग का लेवल देखें तो बाजार बड़ा डिप लेकर खुले थे, लेकिन उसके बाद रिकवरी आई. पिछली क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 451 अंक नीचे 82,049 पर खुला. निफ्टी 108 अंक नीचे 25,177 पर खुला. बैंक निफ्टी 272 अंक नीचे 56,337 पर खुला. करेंसी मार्केट में रुपया 7 पैसे कमजोर 88.76/$ पर खुला था.
पिछले हफ्ते के आखिर में अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और आज के ट्रेडिंग सेशन में इसका असर दिखाई दे सकता है. सोमवार की सुबह एशियाई बाज़ारों के शुरुआती संकेत मिले-जुले हैं, हालांकि, GIFT निफ्टी 100 अंक टूटकर 25,310 के आसपास कारोबार कर रहा है. यानी भारतीय बाजारों की शुरुआत आज हल्की गिरावट के साथ हो सकती है.
अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड-वॉर बढ़ने की आशंका ने शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट को हिला दिया. डाओ जोन्स 900 अंक टूटा और लगातार पांचवें दिन गिरा, जबकि नैस्डैक 825 अंक नीचे बंद हुआ. हालांकि, रविवार को ट्रंप के नरम रुख से फ्यूचर्स में राहत के संकेत मिल रहे हैं.
दरअसल, रेयर अर्थ मेटल्स पर चीन की सख्ती के जवाब में राष्ट्रपति ट्रंप ने नवंबर से चीन पर 130% तक टैरिफ लगाने का ऐलान किया. चीन ने भी जवाबी चेतावनी देते हुए कहा कि वह "लड़ने से नहीं डरता". लेकिन रविवार को ट्रंप का रुख नरम पड़ा — उन्होंने कहा कि "ना चीन और ना हम मंदी चाहते हैं, सब ठीक हो जाएगा". इससे डाओ फ्यूचर्स 375 अंक और नैस्डैक फ्यूचर्स 450 अंक तक उछल गए हैं.
कच्चे तेल में 4% की गिरावट आई है और यह 4 महीने के निचले स्तर 63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. वहीं, सोना 50 डॉलर चढ़कर 4050 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है, और चांदी 2% बढ़कर 48 डॉलर के पार निकल गई है.
घरेलू बाजार में भी सोना ₹1,100 उछलकर ₹1,21,350 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी ₹3,200 टूटकर ₹1,47,000 प्रति किलोग्राम के नीचे फिसली.
कोटक AMC के बाद अब UTI और SBI MF ने भी अपने सिल्वर ETF में नया निवेश रोक दिया है. MCX ने भी सिल्वर के सभी कॉन्ट्रैक्ट्स पर शुरुआती मार्जिन 1.5% बढ़ाया है.
डॉलर इंडेक्स 10 हफ्ते की ऊंचाई 99 के पास पहुंच गया है. LME मेटल्स में चौतरफा गिरावट देखने को मिली — कॉपर 4%, जबकि एल्युमीनियम और निकेल करीब 1.5% टूटे.
विदेशी निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में कुल ₹3,100 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की. घरेलू फंड्स ने भी लगातार 33वें दिन खरीदारी जारी रखी.
Avenue Supermarts (DMart) के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे.
आज निफ्टी में HCL Tech के तिमाही नतीजों पर नज़र रहेगी.
Vodafone Idea पर फोकस रहेगा, क्योंकि AGR बकाया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.
वहीं, टाटा ग्रुप की Tata Capital आज बाजार में डेब्यू करेगी- इश्यू प्राइस ₹326 प्रति शेयर तय है.
कुल मिलाकर, आज बाजार की शुरुआत ग्लोबल कमजोरी के साथ हो सकती है, लेकिन ट्रंप के नरम रुख और मजबूत एफआईआई फ्लो से दिन में रिकवरी की उम्मीद रहेगी.