Stock Market Highlights: शेयर बाजार में दहाड़ा बुल! 1-1% चढ़कर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी; FMCG-ऑटो शेयरों में धुआंधार रैली

Stock Market Today: दोपहर में बाजार में जबरदस्त खरीदारी का माहौल दिखा, जिससे सेंसेक्स करीब 700 अंक उछला था और 83,300 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी 200 अंकों की तेजी के साथ 25,532 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.
Stock Market Highlights: शेयर बाजार में दहाड़ा बुल! 1-1% चढ़कर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी; FMCG-ऑटो शेयरों में धुआंधार रैली

Stock Market Today: लगातार दो दिन बिकवाली के बाद आज गुरुवार को दमदार तेजी लौटती दिखाई दी. बाजार में जबरदस्त खरीदारी वाला माहौल था, जिससे कि प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स 1-1 प्रतिशत की तेजी लेकर बंद हुए. सेंसेक्स 862 अंक चढ़कर 83,468 पर बंद हुआ. निफ्टी 262 अंक चढ़कर 25,585 पर बंद हुआ और निफ्टी बैंक 623 अंक चढ़कर 57,423 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 26 पैसे मजबूत होकर 87.82/$ पर बंद हुआ.

MIDCAP100 279 अंकों की तेजी के साथ 59,260 के लेवल पर बंद हुआ SMALLCAP 45 अंक चढ़कर 18,133 पर बंद हुआ. ऑटो और FMCG इंडेक्स में तेज खरीदारी दिखी. पीएसयू बैंक इंडेक्स में तेज गिरावट थी. निफ्टी 50 पर TATA CONSUMER 3.1%, KOTAK BANK 2.8%, TITAN 2.7% और ADANI PORTS 2% आज के गेनर्स रहे. वहीं, HDFC LIFE -2.5%, ETERNAL -2%, SHRIRAM FINANCE 0.7% और SBI LIFE टॉप लूजर्स रहे.

दोपहर में बाजार में जबरदस्त खरीदारी का माहौल दिखा, जिससे सेंसेक्स करीब 700 अंक उछला था और 83,300 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी 200 अंकों की तेजी के साथ 25,532 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

Add Zee Business as a Preferred Source

शुरुआती कारोबार में बाजार बड़ी बढ़त बनाते हुए दिखे. सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 80 अंकों की तेजी के साथ 25,400 के ऊपर था. बैंक निफ्टी भी 300 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी आज खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी पर प्राइवेट बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा खरीदारी दिखी. इंडेक्स 1 प्रतिशत चढ़ गया था. आईटी में हल्की बिकवाली को छोड़ दें तो लगभग बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.

अनिल सिंघवी की बाजार की चाल पर राय

क्या है तेजी की 5 बड़ी वजह?
1. नतीजों के सीजन की दमदार शुरुआत
2. FIIs की बिकवाली का दबाव कम होने के संकेत
3. ट्रंप का भारत पर नरम रुख
4. कच्चा तेल 5 महीनों के निचले स्तर $62 पर
5. Life Low के पास से रुपए में शानदार रिकवरी

आज मिला एक और बड़ा ब्रेकआउट?
- निफ्टी ने इंट्राडे में 18 सितंबर के High 25449 को पार किया
- निफ्टी 25450 के ऊपर बंद होने पर मिलेगा बड़ा ब्रेकआउट
- निफ्टी के लिए अगला टार्गेट 30 जून का High 25600-25670 रेंज
- बैंक निफ्टी का अगला टार्गेट 2 जुलाई का High 57450-57625 रेंज
- निफ्टी 25275-25375, बैंक निफ्टी 56700-56925 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 25375, बैंक निफ्टी 56925 के ऊपर बंद होने पर तेजी और बढ़ेगी

तेजी Miss कर दी तो अब क्या खरीदें?
- मजबूत बाजार में शॉर्ट ना रहें
- मिड-स्मॉलकैप शेयरों में अभी भी बड़ी तेजी नहीं हुई
- अच्छे नतीजे देने वाली कंपनियों की हो रही है री-रेटिंग
- अच्छे नतीजों वाले मिड-स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी के अच्छे मौके

STOCK IN ACTION
Sona BLW:
- ऑटो एंसिलरी शेयरों में दमदार तेजी
- Sona BLW के अलावा Motherson, Bharat Forge भी दौड़े
- सुबह ‘आज के हीरो’ में बताया था शेयर

Nestle:
- कंपनी ने पेश किए शानदार नतीजे
- नतीजों में GST कट के बाद कंजम्प्शन बूम आने के संकेत साफ
- साथ-साथ Varun Bevrages, Colgate, Tata Consumer जैसे शेयर भी दौड़े

निफ्टी पर Axis Bank, Adani Ports, Adani Enterprise, Bajaj Auto, Eicher Motors, Tata Motors, Titan में तेजी थी. वहीं, HDFC Life, SBI Life, Shriram Finance, Infosys, TCS, Tata Steel में गिरावट थी.

बुधवार को FIIs ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर 2,511 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की, जबकि घरेलू फंड्स ने लगातार 36वें दिन खरीद जारी रखते हुए 4,650 करोड़ रुपए बाजार में लगाए.

अमेरिकी बाजारों में दिनभर की भारी उठापटक के बाद मिला-जुला बंद देखने को मिला. डाओ 17 अंक गिरकर जबकि नैस्डैक 150 अंक चढ़कर बंद हुआ. डाओ दिन की ऊंचाई से 450 अंक फिसला, जबकि टेक स्टॉक्स में रिकवरी दिखी. फिलहाल GIFT निफ्टी करीब 50 अंक की बढ़त के साथ 24,450 के ऊपर ट्रेड कर रहा है. डाओ फ्यूचर्स में भी हल्की बढ़त है और एशियाई बाजारों में निक्केई 350 अंक ऊपर है.

Gold-Silver ने बनाया नया इतिहास

गोल्ड ने घरेलू बाजार में ₹1,27,740 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया, जबकि चांदी ₹2,800 उछलकर ₹1,62,500 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुई. इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड पहली बार $4,240 के ऊपर गया, वहीं सिल्वर करीब 4% उछलकर $52.5 के पार पहुंचा. MCX ने ज़ी बिज़नेस की रिपोर्ट के बाद डिफॉल्ट रोकने के लिए सिल्वर के सभी नियर-मंथ कॉन्ट्रैक्ट्स पर 2% का अतिरिक्त मार्जिन लगा दिया है.

सेबी की सख्ती और कॉर्पोरेट एक्शन

SEBI ने IEX में इनसाइडर ट्रेडिंग पर बड़ा एक्शन लिया है. रेगुलेटर ने 173 करोड़ रुपए जब्त करने और 8 एंटिटीज़ पर ट्रेडिंग बैन लगाने का आदेश दिया है. यह कार्रवाई मार्केट कपलिंग फैसले से पहले हुई असामान्य ट्रेडिंग गतिविधियों के संकेतों के बाद की गई है.

नतीजों की बरसात जारी

Axis Bank के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे, HDFC Life के आंकड़े मिले-जुले रहे, जबकि KEI Industries, Oberoi Realty और L&T Finance का प्रदर्शन दमदार रहा. Angel One के नतीजे कमजोर रहे. आज निफ्टी की दिग्गज कंपनियां Infosys, Wipro, Nestle, Jio Financial और Eternal अपने Q2 नतीजे जारी करेंगी. F&O में Cyient, LTIMindtree और Indian Bank के नतीजों पर भी नज़र रहेगी.

IPO Buzz

104 गुना सब्सक्राइब हुई Rubicon Research और 10 गुना भरने वाली Canara Robeco AMC का लिस्टिंग डे आज है. प्रीमियम लिस्टिंग की उम्मीदों से इन शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी.

Global Cue

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर, ट्रंप के बयान ने हलचल मचा दी है. उन्होंने दावा किया कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा, हालांकि भारत की तरफ़ से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. मैक्रो और जियोपॉलिटिकल मोर्चे पर ये खबरें आज बाजार की ओपनिंग सेंटिमेंट को प्रभावित कर सकती हैं.

ट्रेडर्स के लिए संकेत

FII की वापसी, रिकॉर्ड गोल्ड-चांदी और मज़बूत ग्लोबल संकेतों से घरेलू बाजार में आज शुरुआती बढ़त के आसार हैं. नतीजों वाली कंपनियों में हलचल दिख सकती है, वहीं IPO लिस्टिंग्स और SEBI एक्शन पर भी नज़र रहेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6