&format=webp&quality=medium)
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में निफ्टी की मंथली एक्सपायरी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर कुल 25% टैरिफ लगाने के बाद बाजार में तेज उतार-चढ़ाव दिखा. सेंसेक्स 296 अंक नीचे 81,185 पर बंद हुआ. निफ्टी 86 अंक नीचे 24,768 पर बंद हुआ और बैंक निफ्टी 188 अंक नीचे 55,961 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 17 पैसे कमजोर होकर 87.60/$ पर बंद हुआ. डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ.
मिड-स्मॉलकैप शेयरों में भारी गिरावट रही. NIFTY MIDCAP 530 अंकों की गिरावट के साथ 57,412 पर बंद हुआ. NIFTY SMALLCAP 183 अंकों की गिरावट के साथ 17973 पर बंद हुआ.
FMCG सेक्टर में बड़ी खरीदारी होती दिखी, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला और ये निचले लेवल से रिकवर होते हुए बंद हुए. निफ्टी पर ADANI ENTERPRISES -3.6%, TATA STEEL -1.5%, ADANI PORTS -1.2% और DR REDDY'S -1.3% की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे. वहीं, HUL +3.7%, JIO FINANCIAL SERVICES +3.3%, ETERNAL +2% और JSW STEEL +2% की तेजी के साथ बंद हुए. टैरिफ की घोषणा के चलते VARDHMAN TEXTILE -3.5%, WELSPUN LIVING -5%, GOKALDAS EXPORTS -5% और ARVIND -3.5% गिरा था.
फार्मा में GRANULES -3%, SHIPLA MEDICARE -4%, AKUMS DRUGS -3.5% और STRIDES PHARMA -7% गिरे थे. आईटी सेक्टर में SONATA SOFTWARE -5%, BIRLASOFT -5%, INTELLECT DESIGN -3% और KPIT TECH -3% गिरा था.
सुबह बेहद कमजोर ओपनिंग हुई थी लेकिन इसके बाद बाजार निचले स्तरों से संभलते नजर आए. और दोपहर तक बेंचमार्क इंडेक्सेस में तेजी आ गई थी. सेंसेक्स दिन के निचले स्तरों से करीब 900 अंक ऊपर संभल गया. दोपहर पौने दो बजे के आसपास इसमें 200 अंकों की ज्यादा तेजी आई थी. वहीं, निफ्टी भी 60 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा था.
क्यों दौड़े बाजार?
- एक्सपायरी के दिन आई तगड़ी शॉर्टकवरिंग
- FIIs की इंडेक्स फ्यूचर्स लॉन्ग पोजीशन 5 महीनों के निचले स्तर पर
- पुट कॉल रेश्यो भी ओवरसोल्ड
- दो दिनों से FIIs की बिकवाली का दबाव हुआ कम
- ये तो ट्रंप ने शॉर्ट सेलर्स को बचा लिया
- गैप डाउन ओपनिंग पर शॉर्ट काटने का मिला गोल्डन चांस
- FIIs की शॉर्टकवरिंग और DIIs की तगड़ी खरीदारी से बाजार में जोश
क्या रिकवरी में पोजीशन करें हल्की?
- निफ्टी 25000-25150, बैंक निफ्टी 56425-56575 ऊपरी रेंज
- निफ्टी 25000, बैंक निफ्टी 56600 के ऊपर होगा मजबूत
- क्योंकि रिकवरी एक्सपायरी की शॉर्टकवरिंग की वजह से इसलिए फंसी हुई पोजीशन हल्की करना बेहतर
- अगर कल टैरिफ की खबर सुनकर डर लगा हो तो आज पोजीशन जरूर हल्की करें
किन सेक्टर्स में करें तेजी?
- घरेलू इकोनॉमी से जुड़े सेक्टर्स ज्यादा मजबूत
- FMCG शेयरों में तगड़ी खरीदारी
- फार्मा शेयरों में भी निचले स्तरों पर करें खरीदारी
- ऑटो, ई-कॉमर्स और बैंक्स में अच्छी तेजी
STOCK IN ACTION
Eternal (Zomato):
- नतीजों के बाद से अच्छी तेजी
- Zomato ने Delhivery, Paytm जैसे दूसरे कॉमर्स कंपनियों में भी बढ़ाया जोश
Jio Fin:
- प्रोमोटर्स के निवेश की खबरों से दमदार तेजी
ओपनिंग में सेंसेक्स 530 अंकों की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा था. निफ्टी में भी 180 अंकों के आसपास गिरावट थी. बैंक निफ्टी 300 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. India VIX 7% से ज्यादा उछला था. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी डेढ़-डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट थी.
ऑटो और रियल्टी सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही थी. मीडिया, PSU Bank, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी तेज गिरावट देखने को मिला. सभी सेक्टोरल इंडेक्स ही लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे. सेंसेक्स 30 पर बस 5 शेयर हरे निशान में थे. Eternal, Power Grid, Tata Steel, HUL, ITC में तेजी थी. सबसे ज्यादा गिरावट Bharti Airtel, Reliance, Titan और M&M में थी.
पिछली क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 786 अंक नीचे 80,695 पर खुला. निफ्टी 235 अंक नीचे 25,241 पर खुला और बैंक निफ्टी 422 अंक नीचे 55,728 पर खुला था. करेंसी मार्केट में पांच महीनों से ज्यादा की गिरावट देख रहा रुपया 27 पैसे कमजोर 87.69 पर खुला था.
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 25% टैरिफ लगाने की खबर चिंता बढ़ाने वाली है, इसके चलते आज बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. गिफ्ट निफ्टी पहले ही करीब 200 अंकों की गिरावट देख रहा था.
ट्रंप टैरिफ के झटके से GIFT निफ्टी 200 अंक टूटकर 24700 के नीचेय माइक्रोसॉफ्ट और मेटा के दमदार नतीजों के बाद नैस्डैक फ्यूचर्स में 275 अंकों का उछाल तो डाओ फ्यूचर्स 50 अंक ऊपर था. ट्रंप ने टैरिफ की डेडलाइन से पहले ही भारत पर 25 परसेंट का ऊंचा टैरिफ लगाने का ऐलान किया. साथ ही रूस से ट्रेड के लिए अलग से पेनल्टी भी लगाने की घोषणा करते हुए बोले कि अभी भारत से बातचीत चल रही है. सरकार ट्रंप टैरिफ के असर की समीक्षा कर रही है. वाणिज्य मंत्रालय ने कहा- भारत के आर्थिक हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे.
इसके अलावा, ट्रंप ने कॉपर इंपोर्ट पर 50 परसेंट का ऊंचा टैरिफ लगाने की घोषणा की है. अमेरिकी कॉपर फ्यूचर्स 18 परसेंट टूटा. भारत पर कोई खास असर नहीं है. अमेरिकी फेड ने अनुमान के मुताबिक ब्याज दरें बिना किसी बदलाव के स्थिर रखी. पॉवेल ने सितंबर की पॉलिसी में भी रेट कट की कोई उम्मीद नहीं जताई. ब्याज दरों में आगे भी कटौती के संकेत नहीं मिलने से अमेरिकी बाजार फिसले. डाओ लगातार तीसरे दिन कमजोरी के साथ पौने दो सौ अंक गिरा तो नैस्डैक सिर्फ 30 अंक ऊपर बंद हुआ.