&format=webp&quality=medium)
Stock Market Today: आज गुरुवार को शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत हुई इसके बाद बाजार पूरा दिन बाजार हल्की तेजी के साथ कारोबार करते रहे. लेकिन जिस तरह कल निफ्टी 25,000 के नीचे फिसलकर बंद हुआ था, उसके मुकाबले आज इसने इस लेवल के ऊपर क्लोजिंग दी. बाजार लगातार सातवें दिन तेजी के साथ बंद हुए.
निफ्टी 32 अंक चढ़कर 25,005 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 123 अंक चढ़कर 81,548 पर बंद हुआ और बैंक निफ्टी 133 अंक चढ़कर 54,669 पर बंद हुआ. रुपया डॉलर के मुकाबले 88.44/$ के रिकॉर्ड लो पर बंद हुआ. इसमें 39 पैसे की कमजोरी आई.
MIDCAP100 में हल्की तेजी रही. इंडेक्स 57 अंक ऊपर 58057 पर बंद हुआ. वहीं, SMALLCAP100 3.6 अंक नीचे 17,870 पर बंद हुआ
निफ्टी पर SHRIRAM FINANCE 2.5%, ADANI ENT 2.4%, NTPC 1.6% और AXIS BANK 1.6% की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं, INFOSYS -1.5%, BAJAJ AUTO -1.2%, EICHER MOTORS -1.1% और SBI LIFE -1% की गिरावट के साथ बंद हुए.
खबरों के चलते AUROBINDO PHARMA 5.5%, APOLLO MICRO SYSTEM 4.9%, TEGA INDUSTRIES 2.7% और JUPITER WAGONS 3.4% की तेजी के साथ बंद हुए. मार्केट इंफ्रा शेयरों में आज गिरावट रही. ANGEL ONE -5%, BSE -4.6%, NUVAMA WEALTH -3.4% और 360 ONE WAM -1.9% गिरकर बंद रहे. GREENPANEL IND 17%, WAAREE ENERGIES 8.3%, ARVIND 7.8% और IXIGO 6.6% की तेजी के साथ बंद हुए.
लगातार 7वें दिन तेजी रहेगी जारी?
- बाजार में संकेत मजबूती के ज्यादा
- बड़ी गिरावट का डर कम
- निचले स्तरों पर खरीदारी का सपोर्ट भी
- रेंज छोटी लेकिन रुझान पॉजिटिव
किस लेवल के ऊपर बंद होना जरूरी?
- कोई भी पॉजिटिव क्लोजिंग बाजार के लिए अच्छी
- निफ्टी 24900, बैंक निफ्टी 54400 के ऊपर बंद हो तब तक ट्रेंड पॉजिटिव
- निफ्टी 25050, बैंक निफ्टी 54700 के ऊपर बंद हुआ तो बढ़ेगी मजबूती
आखिरी डेढ़ घंटे में आएगा बड़ा मूव?
- वैसे तो बाजार में शांत और हल्की तेजी का ट्रेंड
- अगर बड़ा मूव आया तो सिर्फ सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के कारण
- 24900 के नीचे ही बढ़ेगी कमजोरी
- 25050 के ऊपर आएगी अच्छी शॉर्ट कवरिंग
मिड-स्मॉलकैप आज फिर ठंडे क्यों?
- आजकल पूरी तरह से लार्जकैप के पीछे चलते हैं छोटे शेयर
- बैंक निफ्टी ने तो दिए शॉर्ट कवरिंग के संकेत
- निफ्टी भी 25050 के ऊपर निकला तो छोटे शेयरों में बनेगी बड़ी तेजी
सेक्टर रोटेशन में कहां करें फोकस?
- डिफेंस, पावर, ऑयल & गैस, बैंक से जुड़े PSU शेयरों में ही तगड़ी तेजी का माहौल
- मार्केट इंफ्रा शेयरों में आज कमजोरी
STOCK IN ACTION
Angel One/ BSE:
- वीकली एक्सपायरी बंद होने के डर से मार्केट इंफ्रा शेयरों में तेजी गिरावट
BHEL/ NBCC:
- PSU शेयरों में अच्छी खरीदारी का माहौल
- कल NBCC और आज BHEL था हमारा ‘हीरो शेयर’
Aurobindo Pharma:
- प्राइवेट इक्विटी कंपनी GTCR ने Zentiva को Advent से खरीदा
ओपनिंग पर तो आईटी इंडेक्स में गिरावट थी. इसके अलावा प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी हल्की गिरावट पर था. बाकी सभी इंडेक्स में धीरे-धीरे गिरावट लौटती दिखी. मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स में तेजी थी. निफ्टी 50 पर Adani Ports, TCS, NTPC, ONGC जैसे शेयर टॉप गेनर्स थे. Infosys, SBI Life, Eicher Motors, Wipro, Bajaj Auto निफ्टी 50 के टॉप लूजर्स थे.
पिछली क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 208 अंक नीचे 81,217 पर खुला. निफ्टी 28 अंक नीचे 24,945 पर खुला. बैंक निफ्टी 123 अंक नीचे 54,413 पर खुला था. करेंसी मार्केट में रुपया 2 पैसे कमजोर 88.12/$ पर खुला था.
बाजार खुलने से पहले कई बड़ी खबरें और ट्रिगर्स हमारे सामने हैं, जो आज की चाल तय कर सकते हैं. अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड्स बने हैं, लेकिन कुछ अहम आर्थिक डेटा और बयान बाजार की दिशा बदल सकते हैं. सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार छह दिनों से तेजी है, निफ्टी ने कल इंट्राडे में 25,000 का लेवल तोड़ा था और आज भी सेंटीमेंटल सपोर्ट मिलता हुआ दिख रहा है, तो देखना होगा कि बाजार अपनी बढ़त कायम रख पाते हैं या नहीं. उसके पहले आज के ट्रिगर्स और बड़ी खबरें जान लेते हैं.
अमेरिकी बाजारों ने कल फिर नए रिकॉर्ड बनाए. नैस्डैक और S&P 500 ने इंट्राडे में अपना अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ और रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुए. हालांकि, इस तेजी के बीच डाओ जोन्स में 220 अंकों की गिरावट भी देखने को मिली.
इस बीच, अमेरिका की होलसेल महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा नीचे आए हैं. इसके बाद, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल पर भड़क उठे. उन्होंने कहा कि महंगाई बिल्कुल भी नहीं है और पॉवेल को तुरंत ब्याज दरों में बड़ी कटौती करनी चाहिए. यह बयान बाजार में हलचल मचा सकता है.
आज GIFT निफ्टी 25075 के पास सपाट कारोबार कर रहा है, जो भारतीय बाजार के लिए एक न्यूट्रल शुरुआत का संकेत दे रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स 350 अंकों की तेजी दिखा रहा है, जबकि डाओ फ्यूचर्स में सुस्ती है.
कमोडिटी मार्केट में, सोना 3700 डॉलर के नीचे सपाट है, जबकि चांदी हल्की बढ़त के साथ 42 डॉलर के पास कारोबार कर रही है. कच्चे तेल की कीमतें करीब 2% बढ़कर 67 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चली गई हैं.
कल विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में छोटी बिकवाली की, लेकिन फ्यूचर्स मार्केट में उन्होंने 837 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5000 करोड़ रुपये की बड़ी रकम बाजार में डाली है, जिससे बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला है.
आज कई बड़े इवेंट भी होने हैं:
इंफोसिस (Infosys): 3 साल के बाद आज कंपनी का बोर्ड बायबैक पर फैसला लेगा. यह खबर स्टॉक में बड़ी हलचल मचा सकती है.
टेगा इंडस्ट्रीज (Tega Industries): कंपनी और अपोलो फंड्स मिलकर माइनिंग से जुड़ी अमेरिकन कंपनी Molycop का अधिग्रहण करने जा रहे हैं. यह सौदा करीब 13,000 करोड़ रुपये की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगा.
इन सब घटनाओं और आंकड़ों के बीच, आज बाजार की दिशा तय करने में आज शाम आने वाले रिटेल महंगाई के आंकड़े भी अहम भूमिका निभाएंगे.