&format=webp&quality=medium)
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार (15 अक्टूबर) को बाजार में हरे निशान में ट्रेड की शुरुआत हुई. इसके बाद बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. बाजार के लिए आज बंपर तेजी वाला दिन रहा. बाजार ने पिछले दो दिनों की गिरावट की बस भरपाई ही नहीं की, बड़ी बढ़त के साथ बंद होने में भी कामयाब रहे. निफ्टी 178 अंक ऊपर 25,323 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 303 अंक ऊपर 56,799 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 575 अंक ऊपर 82,605 पर बंद हुआ. रुपया 72 पैसे मजबूत होकर 88.08/$ पर बंद हुआ. MIDCAP100 636 अंक ऊपर यानी 1% की बढ़त लेकर 58,960 पर बंद हुआ. SMALLCAP 146 अंक ऊपर यानी 0.82% की बढ़त लेकर 18086 पर बंद हुआ. INDIA VIX -5.4% गिरा हुआ था.
निफ्टी 50 पर NESTLE 3.8%, BAJAJ FINANCE 3.8%, BAJAJ FINSERV 3.3% और ASIAN PAINTS 2.5% की तेजी के साथ बंद हुए. TATA MOTORS -1.7%, BAJAJ AUTO -1.2%, INFOSYS -1% और TECH MAHINDRA -0.7% की गिरावट के साथ बंद हुए. खबरों के चलते KEYSTONE REALTORS -6.6% गिरा. वहीं, GODREJ PROPERTIES 4%. MISHRA DHATU NIGAM 2% और PAYTM 2.6% की तेजी के साथ बंद हुए. तिमाही नतीजों के बाद ICICI LOMBARD 8.4%, PERSISTENT SYSTEMS 6.9%, TATA COMMUNICATION 3.5% चढ़कर और NUVOCO VISTAS -5.1% गिरकर बंद हुआ.
आज मिला है एक और ब्रेकआउट?
- निफ्टी 25330, बैंक निफ्टी 56800 के ऊपर नया ब्रेकआउट
- पिछले तीन दिनों से निफ्टी 25300, बैंक निफ्टी 56700 के आसपास अटक रहा था
- आज इसके ऊपर क्लोजिंग मिले तो मजा आ जाए
- निफ्टी पर 25400-25450 और 25600-24670 अगले बड़े टार्गेट
- बैंक निफ्टी पर 57000-57150 और 57450-57625 अगले बड़े टार्गेट
बाजार में अब बड़ा सपोर्ट कहां?
- निफ्टी के लिए 25050-25150 बड़ा सपोर्ट
- बैंक निफ्टी 56150-56300 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 25300, बैंक निफ्टी 56625 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी
किन सेक्टर्स-शेयरों में तेजी का मौका?
- अच्छे नतीजों के दम पर दौड़े IT शेयर
- NBFC शेयरों में लौटी खरीदारी
- PSU Bank भी बेहद मजबूत
- सरकारी कंपनियों में अच्छी खरीदारी
- मेटल शेयरों की तेजी बरकरार
- चुनिंदा ऑयल & गैस शेयरों में भी अच्छी तेजी
STOCK IN ACTION
IIFL Finance:
- NBFC शेयरों में अच्छी खरीदारी
Bank Of Maharashtra:
- कल आए नतीजे, आज हुई तगड़ी तेजी
सुबह ओपनिंग में बाजार 70 फीसदी बुलिश ट्रेंड दिखा रहा था. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी आईटी इंडेक्स 300 अंकों की तेजी दिखा रहा था. निफ्टी 50 पर Jio Financial, HDFC Life, Asian Paint, SBI Life, Bajaj Finance, NTPC, Nestle India में तेजी दिख रही थी. Tech Mahindra, Axis Bank, Infosys, Titan में गिरावट दर्ज हो रही थी.
पिछली क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 168 अंक नीचे 82,197 पर खुला. निफ्टी 36 अंक नीचे 25,181 पर खुला. बैंक निफ्टी 32 अंक नीचे 56,528 पर खुला. करेंसी मार्केट में रुपया 54 पैसे मजबूत 88.26/$ पर खुला.
वैश्विक और घरेलू संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार का मूड बेहद दिलचस्प रहने वाला है. कल की तेज गिरावट के बाद अब निवेशक यह देखने को उत्सुक हैं कि क्या घरेलू खरीदारी और विदेशी संकेत बाज़ार को संभाल पाएंगे या नहीं. सुबह GIFT निफ्टी 80 अंकों की बढ़त के साथ 25,280 के पास ट्रेड कर रहा है, जिससे शुरुआती रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं.
जापान का Nikkei 400 अंकों की बढ़त के साथ मजबूत हुआ है, जबकि हांगकांग और शंघाई कंपोजिट में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. GIFT निफ्टी की मजबूती से घरेलू बाजारों में भी शुरुआती रिकवरी के आसार हैं.
कल विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर कुल ₹7,048 करोड़ की जोरदार बिकवाली की. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगातार 35वें दिन खरीदार बने रहे और लगभग ₹3,700 करोड़ के शेयर खरीदे. यह संकेत देता है कि बाज़ार में लोकल फंड्स अब भी भरोसे के साथ बने हुए हैं और गिरावट में खरीदारी कर रहे हैं.
वैश्विक बाजारों की बड़ी सुर्खी रही डोनाल्ड ट्रंप की चीन को सोयाबीन ट्रेड पर धमकी. ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर वह अमेरिका से सोयाबीन नहीं खरीदेगा तो उसके साथ पूरा व्यापार खत्म कर दिया जाएगा. इस बयान से एशियाई बाजारों में शुरुआती उतार-चढ़ाव देखने को मिला, हालांकि अमेरिकी बाजार दिन के अंत में कुछ संभल गए.
ट्रंप की धमकी और आर्थिक चिंताओं के बीच अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त उठापटक रही. Dow Jones दिन के निचले स्तर से 800 अंक उछलकर 200 अंक ऊपर बंद हुआ, जबकि Nasdaq 500 अंक चढ़ने के बाद 175 अंक नीचे बंद हुआ. वहीं Dow Futures आज सुबह 50 अंकों की बढ़त दिखा रहे हैं, जो संकेत देता है कि सेंटीमेंट धीरे-धीरे स्थिर हो रहा है.
सोने और चांदी के भावों में आग लगी है. MCX पर गोल्ड ₹1,26,930 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, जबकि सिल्वर ₹1,62,700 प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर बंद हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड ने $4,200 का नया रिकॉर्ड बनाया और सिल्वर पहली बार $52 डॉलर के पार निकल गई.
इसके उलट, कच्चा तेल 5 महीने के निचले स्तर पर आ गया- सप्लाई बढ़ने के अनुमानों के बीच यह 2% टूटकर $62 के पास पहुंच गया. ट्रेड टेंशन बढ़ने से कॉपर 2% और जिंक 2.5% नीचे फिसले हैं, जिससे मेटल सेक्टर पर दबाव बढ़ सकता है.
कंपनियों के तिमाही नतीजे आज बाजार की दिशा तय करेंगे. कल Tech Mahindra ने मिले-जुले नतीजे पेश किए, जबकि ICICI Lombard और Persistent Systems के रिजल्ट उम्मीद से बेहतर रहे. आज निवेशकों की नजर Axis Bank और HDFC Life के नतीजों पर रहेगी, जबकि F&O सेगमेंट में Angel One, HDFC AMC, IRFC, KEI Industries, L&T Finance और Oberoi Realty जैसे दिग्गज भी रिजल्ट जारी करेंगे.
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की आर्थिक रफ्तार पर भरोसा जताया है. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए GDP अनुमान को 20 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर 6.6% कर दिया गया है. यह सकारात्मक अपडेट विदेशी निवेशकों की भावना को थोड़ा संतुलित कर सकता है.
GIFT निफ्टी की मजबूती के आधार पर बाजार में हल्की सकारात्मक शुरुआत की संभावना है. हालांकि, FIIs की बिकवाली और ग्लोबल अस्थिरता के कारण दिन में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है. निवेशकों की नजर आज बैंकिंग, फाइनेंशियल और आईटी शेयरों पर रहेगी.