Stock Market Highlights: लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए बाजार, निफ्टी 25,900 के ऊपर क्लोज; Auto Stocks चढ़े

Stock Market Today: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बाजार बढ़त के साथ एक रेंज में रहे, आखिरी घंटों में थोड़ा उतार-चढ़ाव दिखा लेकिन बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुए.
Stock Market Highlights: लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए बाजार, निफ्टी 25,900 के ऊपर क्लोज; Auto Stocks चढ़े

Stock Market Today: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर रेंज में कारोबार होता दिखा. दिन भर बाजार बढ़त के साथ एक रेंज में रहे, आखिरी घंटों में थोड़ा उतार-चढ़ाव दिखा लेकिन बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुए. सेंसेक्स 208 अंक चढ़कर 84,274 पर बंद हुआ. निफ्टी 68 अंक चढ़कर 25,935 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 43 अंक गिरकर 60,626 पर बंद हुआ. रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 90.58/$ पर बंद हुआ.

टेक्सटाइल शेयरों में बना प्रेशर

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, लेकिन सेक्टोरल स्तर पर हलचल ज्यादा रही. बांग्लादेश-अमेरिका ट्रेड डील की खबर से टेक्सटाइल शेयरों पर दबाव दिखा, जबकि नतीजों वाले स्टॉक्स और चुनिंदा हैवीवेट्स ने बाजार को सपोर्ट दिया. कारोबार के अंत में Nifty Mid Select 84 अंक यानी 0.61% की तेजी के साथ 13,953 पर बंद हुआ. वहीं Nifty Smallcap 65 अंक यानी 0.38% चढ़कर 17,451 के स्तर पर पहुंच गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

आज बाजार में सबसे ज्यादा दबाव टेक्सटाइल सेक्टर में देखने को मिला. बांग्लादेश और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की खबर से भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों को लेकर चिंता बढ़ी. Pearl Global करीब 9% टूट गया. Gokaldas Exports में 7.6% की गिरावट रही. Welspun Living करीब 5.8% फिसला. Vardhman Textiles लगभग 4.7% नीचे बंद हुआ.

Nifty 50 में कहां तेजी, कहां गिरावट?

Nifty 50 में Eternal (Zomato) करीब 5.4% चढ़ा, Tata Steel में 3% की मजबूती रही. Bajaj Auto करीब 2% ऊपर बंद हुआ. ONGC भी लगभग 2% की तेजी में रहा. वहीं कुछ बड़े शेयरों में मुनाफावसूली दिखी. Bajaj Finance करीब 1.7% टूटा. HCL Tech में 1.5% की गिरावट रही. Shriram Finance 1.3% नीचे बंद हुआ. Bharti Airtel करीब 1.1% फिसला.

रिजल्ट रिएक्शन वाले शेयरों में तेज हलचल दिखी. Isgec Heavy Engineering में करीब 20% की जबरदस्त तेजी रही. Edelweiss करीब 9.4% चढ़ा. BSE में नतीजों के बाद लगभग 6.3% की मजबूती रही. वहीं Aurobindo Pharma में निराशाजनक रिएक्शन दिखा और शेयर करीब 7.5% टूट गया.

आखिरी घंटे में निफ्टी करीब 100 अंकों की तेजी के साथ 25,950 के आसपास ट्रेड कर रहा था. सेंसेक्स 320 अंकों की बढ़त के साथ 85,340 के ऊपर था. बैंक निफ्टी 60,670 के आसपास सपाट ट्रेड कर रहा था. India VIX 4.94% डाउन था. मीडिया, ऑटो, आईटी इंडेक्स तेजी पर थे. फार्मा, हेल्थकेयर और पीएसयू बैंक इंडेक्स में गिरावट थी.

अनिल सिंघवी का Editor's Take

- निफ्टी 25750-25865, बैंक निफ्टी 60250-60450 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 25975-26050, बैंक निफ्टी 60775-60875 ऊपरी रेंज
- जब तक निफ्टी 25550, बैंक निफ्टी 60200 के ऊपर बंद हो तक तक चिंता नहीं
- वीकली एक्सपायरी की वजह से ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली स्वाभाविक

Stock in Action
BSE:
- अच्छे नतीजों के बाद शेयर में तगड़ा उछाल
- हमारा All-time favourite stock
- सुबह ‘Result Review’ में दी थी खरीदारी की राय

Tata Steel:
- ग्लोबल मार्केट में मेटल्स में जबरदस्त मजबूती
- नतीजों के बाद कल भी दी थी खरीदारी की राय

सुबह आईटी इंडेक्स में आज प्रेशर दिखा. पीएसयू बैंक इंडेक्स भी गिरावट में था. बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में थे. सबसे ज्यादा तेजी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और केमिकल में थी. वहीं, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर भी तेजी पर थे. निफ्टी 50 पर Eternal, ONGC, Cipla, Titan, BEL, Sun Pharma में तेजी थी. Shriram Finance, Bajaj Finance, Wipro, HCL Tech, SBI Life, Indigo, Hindalco, HDFC Bank आज के टॉप लूजर्स थे.

आज ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत मिल रहे हैं. टेक शेयरों के दम पर अमेरिकी बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुए हैं, जिसका असर आज घरेलू बाजार की ओपनिंग पर भी दिख सकता है. कमोडिटी से लेकर एफआईआई फ्लो और नतीजों तक, आज बाजार के लिए कई बड़े ट्रिगर्स हैं.

एशियाई संकेत भी पॉजिटिव हैं. GIFT निफ्टी करीब 75 अंक चढ़कर 26000 के पास ट्रेड कर रहा है, जबकि डाओ फ्यूचर्स सपाट हैं. वहीं जापान का निक्केई करीब 1300 अंकों की तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.

अमेरिकी बाजारों में टेक रैली

टेक शेयरों के दम पर वॉल स्ट्रीट में जोरदार तेजी देखने को मिली. डाओ निचले स्तर से करीब 300 अंकों की रिकवरी के साथ लाइफ हाई पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक ने डबल सेंचुरी की छलांग लगाई. लगातार दूसरे दिन आई इस तेजी से ग्लोबल सेंटिमेंट मजबूत हुआ है.

सोना-चांदी चमके, कच्चा तेल उछला

घरेलू बाजार में कमोडिटीज में तेज हलचल रही. चांदी 12 हजार रुपये उछलकर करीब 2.62 लाख रुपये पर पहुंची, जबकि सोना 2600 रुपये चढ़कर 1.58 लाख रुपये के पार बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती दिखी. सोना 5050 डॉलर के पास और चांदी करीब 81 डॉलर पर रही.

वहीं स्ट्रेट ऑफ होरमुज से गुजरने वाले जहाजों को लेकर अमेरिका की एडवाइजरी के बाद कच्चे तेल में तेजी आई. ब्रेंट करीब 3% उछलकर 70 डॉलर के पास पहुंच गया, जबकि डॉलर में नरमी से कॉपर, निकेल समेत सभी मेटल्स में चमक दिखी.

FIIs की लगातार खरीदारी

फ्लो डेटा बाजार के लिए सपोर्टिव रहा. FIIs ने लगातार दूसरे दिन खरीदारी की. कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर नेट 3460 करोड़ रुपये की खरीद हुई. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने एक दिन की बिकवाली के बाद करीब 4 करोड़ रुपये की मामूली खरीदारी की.

नतीजों का असर और आज के रिजल्ट्स

दिसंबर तिमाही में BSE का प्रदर्शन दमदार रहा, जबकि Aurobindo Pharma और Amber Enterprises के नतीजे मिले-जुले रहे. आज कैश मार्केट में Grasim, Apollo Hospitals, Eicher Motors और Titan के नतीजों पर नजर रहेगी. वायदा बाजार में Britannia, Jubilant Food, Oil India, Samvardhana Motherson और Torrent Power के रिजल्ट्स ट्रिगर बन सकते हैं.

स्टॉक्स और IPO से जुड़ी खबरें

जनवरी में M&M के प्रोडक्शन में 30% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. कुल प्रोडक्शन 1.20 लाख यूनिट से घटकर 83 हजार यूनिट रह गया. Fractal Analytics का IPO पहले दिन 9% सब्सक्राइब हुआ. इश्यू का प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये है. सुबह अनिल सिंघवी से जानेंगे कि इश्यू में निवेश करना चाहिए या नहीं.

रूस से तेल खरीद पर सरकार का बयान

रूस से तेल खरीद को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि तेल के लिए भारत किसी एक देश पर निर्भर नहीं है और कंपनियां व्यावसायिक आकलन के आधार पर खुद फैसला करती हैं.

बाजार का मूड

ग्लोबल संकेत मजबूत हैं, कमोडिटी में तेजी है और FIIs की खरीद जारी है. ऐसे में आज बाजार की शुरुआत पॉजिटिव रह सकती है, हालांकि नतीजों और कच्चे तेल की चाल पर नजर रखना जरूरी होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6