&format=webp&quality=medium)
Stock Market Today: शेयर बाजार में शुक्रवार (25 अप्रैल) को मई सीरीज का पहला दिन था और आज बाजार में बड़ी मुनाफावसूली देखी गई. दि में सेंसेक्स-निफ्टी में 1-1 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी दिख रही थी, लेकिन बाजार निचले स्तर से थोड़ा ऊपर बंद हुए. निफ्टी 207 अंक गिरकर 24,039 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 588 अंक गिरकर 79,212 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 537 अंक गिरकर 54,664 पर बंद हुआ. रुपया 19 पैसे कमजोर होकर 85.45/$ पर बंद हुआ.
NIFTY IT +1% की तेजी के साथ टॉप गेनर इंडेक्स रहा. वहीं, NIFTY REALTY -2.5%, NIFTY PSE -2.35%, NIFTY PHARMA -2%, NIFTY ENERGY -2% और NIFTY METAL -1.7% टॉप लूजर रहे. ADANI ENTERPRISES -3.5% और ADANI PORT -3.5% की गिरावट के साथ बंद हुए. AXIS BANK -3.4% और TRENT -3% भी टॉप लूजर रहे. निफ्टी पर TCS +1.4%, TECH MAHINDRA +1.2%, ULTRATECH +0.74% और INFOSYS +0.6% की तेजी के साथ निफ्टी के टॉप गेनर रहे.
सुबह बाजार तेजी के साथ खुले थे, लेकिन पहले घंटे के बाद तेज मुनाफावसूली के चलते बाजार गिर गए. निफ्टी में 1 पर्सेंट की गिरावट थी और ये 24,000 के नीचे फिसल गया था. सेंसेक्स में करीब 800 अंकों की गिरावट थी. बैंक निफ्टी 700 अंक गिर गया था. वहीं निफ्टी मिडैकप इंडेक्स में करीब 1350 अंकों का नुकसान था. मिडकैप में 10 ट्रेडिंग सेशन बाद 1200 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट आई है. स्मॉलकैप इंडेक्स 500 अंक गिरा था.
सेंसेक्स ओपनिंग के साथ 250 अंक ऊपर 80,000 के ऊपर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी में 100 अंकों की तेजी थी और ये 24,347 के आसपास था. बैंक निफ्टी में आज थोड़ी कमजोरी दिखी. इंडेक्स 29 अंक नीचे 55,169 के आसपास था. सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी, फार्मा और मेटल इंडेक्स में दर्ज हो रही थी. ऑटो इंडेक्स भी ऊपर था. सबसे ज्यादा तेजी SBI Life, HDFC Life, TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro में दर्ज हुई. ये निफ्टी के टॉप गेनर्स थे. Axis Bank, Nestle, BEL, Power Grid, Adani Ports, SBI निफ्टी के टॉप लूजर्स थे.
अगर पिछले क्लोजिंग के मुकाबले ओपनिंग वाले नंबर देखें तो तो बाजार में हल्की ओपनिंग के बाद ही उछाल आया. सेंसेक्स 29 अंक ऊपर 79,830 पर खुला. निफ्टी 43 अंक ऊपर 24,289 पर खुला और बैंक निफ्टी 32 अंक ऊपर 55,233 पर खुला था. करेंसी मार्केट में रुपया 8 पैसे मजबूत 85.18/$ पर खुला.
अप्रैल सीरीज में बाजार ने थोड़ी रिकवरी करने की कोशिश की है. ग्लोबल बाजारों से भी अब अच्छे ट्रिगर आ रहे हैं. अगर FIIs का रुख देखें तो FIIs ने दिसंबर 2023 के बाद पहली बार लगातार 7 दिनों तक कैश में खरीदा. कल मंथली एक्सपायरी पर कैश में 8250 करोड़ समेत नेट-नेट करीब 12200 करोड़ की खरीदारी की. आज Gift Nifty में 113 अंकों के आसपास तेजी थी. डाओ फ्यूचर्स सपाट चल रहा था और निक्केई में 450 अंकों की तेजी थी.
कल टेक शेयरों के दम पर अमेरिकी बाजार लगातार तीसरे दिन दौड़े. डाओ करीब 500 अंक उछला तो नैस्डैक 450 अंकों की छलांग लगाकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ. चीन ने टैरिफ पर किसी भी बातचीत या डील के अमेरिकी दावे को खारिज किया है और कहा- बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन अमेरिका पहले टैरिफ पूरी तरह खत्म करे.
कमोडिटी बाजार में सोना 75 डॉलर उछलकर 3370 डॉलर के पास तो चांदी साढ़े तैंतीस डॉलर के ऊपर सपाट थी. घरेलू बाजार में सोना 1200 रुपए चढ़कर 95,700 के पास तो चांदी 400 रुपए गिरकर 97,500 के नीचे आ गई है. कच्चा तेल 67 डॉलर के पास सुस्त है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Axis bank के नतीजे मिले-जुले रहे. बोर्ड ने इक्विटी और डेट के जरिए 35,000 करोड़ रुपए जुटाने को भी मंजूरी दी. Tech Mahindra के नतीजे अनुमान के मुताबिक तो SBI Life का प्रदर्शन अनुमान से कमजोर रहे. F&O में IEX ने अच्छे नतीजे पेश किए. Mphasis और SBI Cards का प्रदर्शऩ मिला-जुला तो Macrotech और Cyient ने निराश किया. आज निफ्टी में Reliance, Maruti और Shriram Finance के नतीजे जारी होंगे. F&O में Chola, L&T Fin, Poonawalla Fincorp और Oracle समेत 7 नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी. आज की एक बड़ी खबर ये भी है कि आज से निफ्टी बैंक और निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट के लॉट साइज बढ़ेंगे. निफ्टी बैंक का लॉट साइज 30 से बढ़कर 35 होगा.