&format=webp&quality=medium)
Stock Market Closing Highlights: शेयर बाजार में आज 28 मार्च से अप्रैल सीरीज की शुरुआत हुई और पहले दिन ही कमजोरी दिखाई दी. सेंसेक्स-निफ्टी ने क्लोजिंग में गिरावट के साथ हफ्ता खत्म किया. अप्रैल सीरीज के पहले दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव रहा और निफ्टी 72 अंक गिरकर 23,519 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 191 अंक गिरकर 77,414 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 11 अंक गिरकर 51,564 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 31 पैसा मजबूत 85.87/$ पर बंद हुआ.
NIFTY MIDCAP 100 110 अंक गिरकर 51780 के लेवल पर आया तो NIFTY SMALLCAP 100 10 अंकों की गिरावट के साथ 16110 के लेवल पर बंद हुआ. NIFTY IT, NIFTY REALTY, NIFTY PHARMA, NIFTY METAL और NIFTY AUTO में सबसे ज्यादा गिरावट रही. NIFTY FMCG और NIFTY CPSE गेनर्स रहे. Nifty पर INDUSIND BANK -3%,WIPRO -3%, SHRIRAM FINANCE -3% और CIPLA -2.5% गिरकर टॉप लूजर्स थे. TATA CONSUMER +3%, ONGC +2%, KOTAK BANK +2% और APOLLO HOSPITAL +2% की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे. खबरों के चलते BSE LTD +17%, CDSL +3% और HBL ENGINEERING +2% चढ़ा था.
बाजार में आज थोड़े मिले-जुले संकेतों के बीच थोड़ी बढ़त के साथ शुरुआत हुई थी. उसके बाद बाजार थोड़ा हरे-लाल निशान में झूलते नजर आए. ओपनिंग में सेंसेक्स 100 अंकों की तेजी पर था. निफ्टी भी 30 अंकों के आसपास तेजी के साथ 23,600 के ऊपर था. बैंक निफ्टी में 110 अंकों की तेजी थी. वहीं, मिडकैप इंडेक्स 300 अंकों से ज्यादा की बढ़त पर था. ऑटो इंडेक्स में आज भी कमजोरी थी. इसके अलावा, IT और फार्मा इंडेक्स भी गिरावट पर थे. Nifty 50 पर सभी शेयरों में हरे निशान में कारोबार हो रहा था. Tata Consumer, ONGC, BEL, Nestle India, Jio Financials टॉप गेनर्स थे.
Gift Nifty हल्की गिरावट पर था, लेकिन प्री-ओपनिंग में बाजार बढ़त के साथ खुलने के संकेत दे रहे थे. कल लगातार छठे दिन कैश मार्केट में FIIs की खरीदारी आई. गुरुवार को 11,111 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे. 5 महीने लगातार बिकवाली के बाद मार्च में विदेशी निवेशकों की 6367 करोड़ रुपए की खरीदारी हुई.
आज सुबह GIFT निफ्टी 25 अंक गिरकर 23750 के पास था. डाओ फ्यूचर्स 35 अंक ऊपर दिखा तो निक्केई 750 अंक कमजोर हुआ था. ऑटो सेक्टर पर ट्रंप के टैरिफ से कल अमेरिकी बाजार लगातार दूसरे दिन फिसले थे. डाओ 150 अंक गिरा था तो नैस्डैक 100 अंक लुढ़ककर बंद हुआ था. कच्चा तेल लगातार सातवें दिन तेजी में 73 डॉलर के ऊपर कायम है. भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है. आज से F&O में 3 नए खिलाड़ी शामिल हो गए हैं. Hindustan Zinc, Inox Wind और PNB Housing Finance की वायदा बाजार में एंट्री हुई है.
ग्लोबल मार्केट में सोने ने 3100 का रिकॉर्ड स्तर छुआ तो चांदी 2012 के बाद पहली बार 35 डॉलर के ऊपर पहुंची थी. घरेलू बाजार में सोना 750 रुपए उछलकर 88400 रुपए के पास और चांदी 1800 रुपए चढ़कर एक लाख एक हजार रुपए के ऊपर बंद हुई थी.
सेबी ने एक्सपायरी डेट को लेकर कंसल्टेशन पेपर जारी किया है. SEBI का F&O की एक्सपायरी मंगलवार या गुरुवार में से कोई एक दिन तय करने का प्रस्ताव आया है. SEBI का कंसल्टेशन पेपर आने के बाद NSE ने अगले आदेश तक एक्सपायरी के दिन में बदलाव की योजना टाल दी है. 4 अप्रैल से सोमवार को डेरिवेटिव एक्सपायरी का प्लान था.