Stock Market Closing Highlights: बाजार में दमदार रैली के साथ क्लोजिंग, 600 अंक चढ़ा सेंसेक्स; बैंक निफ्टी की बढ़ी चमक

Stock Markets Closing Highlights: निफ्टी 159 अंक चढ़कर 23,350 पर, सेंसेक्स 557 अंक चढ़कर 76,905 पर और निफ्टी बैंक 530 अंक चढ़कर 50,593 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 40 पैसे मजबूत 85.97/$ पर बंद हुआ.
Stock Market Closing Highlights: बाजार में दमदार रैली के साथ क्लोजिंग, 600 अंक चढ़ा सेंसेक्स; बैंक निफ्टी की बढ़ी चमक

Stock Markets Closing Highlights: घरेलू शेयर बाजारों ने शुक्रवार (21 मार्च) को लगातार पांच दिनों की तेजी देखी. निफ्टी 159 अंक चढ़कर 23,350 पर, सेंसेक्स 557 अंक चढ़कर 76,905 पर और निफ्टी बैंक 530 अंक चढ़कर 50,593 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 40 पैसे मजबूत 85.97/$ पर बंद हुआ. Nifty पर SBI Life, NTPC, Bajaj Finance, BPCL, ONGC टॉप गेनर्स थे. वहीं, Trent, M&M, Infosys, Hindalco, Wipro गिरावट पर थे.

पूरे हफ्ते की तेजी देखें तो NIFTY REALTY +7.8%, NIFTY AUTO +6%, PHARMA +6%, BANKNIFTY +5%, NIFTY METAL +4.8% और NIFTY IT +1.8% की तेजी पर रहे. SBI LIFE +11%, ONGC +8.5, SHRIRAM FINANCE +8.5% और HDFC LIFE +8.5% वीकली गेनर्स रहे.

BSE पर GARDEN REACH +30%, VALOR ESTATE +26%, KEC INTERNATIONAL +25% और RAYMOND +23% की तेजी के साथ वीकली गेनर थे. वहीं, CASTROL -6%, KEI INDUSTRIES -5.5%, AKUMS DRUGS -2.5% और DEVYANI INTERNATIONAL -2% वीकली लूजर्स थे.

Add Zee Business as a Preferred Source

सुबह सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट लेकर चल रहा था. निफ्टी 40 अंकों की गिरावट के साथ 23,150 के आसपास चल रहा था. बैंक निफ्टी हल्की बढ़त पर दिखाई दे रहा था. IT Stocks में तेज गिरावट थी. Accenture की ओर से दूसरी तिमाही के नतीजों का असर Infosys, HCL Tech जैसे शेयरों पर दिखाई दे रहा था. लेकिन इसके बाद बाजार में रिकवरी आती दिखी. निफ्टी करीब 70 अंक ऊपर 23,260 के आसपास ट्रेड कर रहा था. सेंसेक्स भी करीब 180 अंक ऊपर 76,525 के आसपास था. आईटी इंडेक्स भी निचले स्तरों से 1,000 अंक ऊपर चढ़ रहा था.

अगर इंडेक्स की बात करें तो आईटी इंडेक्स के साथ मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट थी. रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी थी. निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज़ एक्स-बैंक, फार्मा, मीडिया जैसे इंडेक्स तेजी पर थे. पिछली क्लोजिंग के मुकाबले बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट पर खुले. सेंसेक्स 193 अंक नीचे 76,155 पर खुला. निफ्टी 22 अंक नीचे 23,168 पर खुला. बैंक निफ्टी 135 अंक नीचे 49,927 पर खुला. करेंसी मार्केट में रुपया 14 पैसे मजबूत 86.23/$ पर खुला.

आज कैसे थे ट्रिगर्स?

ग्लोबल बाजारों से स्थिर संकेत थे. अमेरिकी बाजारों में हल्की गिरावट थी, लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार को थोड़ा सुस्ताने का मौका दिया है. कल FIIs की दमदार वापसी होती हुई दिखी. कल इन्होंने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर 9400 करोड़ रुपए की बड़ी खरीदारी की. कैश में 18 फरवरी के बाद सबसे बड़ी खरीद रही.

उधर, कल उठापटक के बीच अमेरिकी बाजार दिन की ऊंचाई से फिसले. डाओ ऊपर से 300 अंक गंवाकर 10 अंक नीचे हुआ बंद तो नैस्डैक करीब 60 अंक गिरा था. GIFT निफ्टी 25 अंक चढ़कर 23225 के पास दिखा था. डाओ फ्यूचर्स सपाट था. कल की छुट्टी के बाद खुला निक्केई 150 अंक ऊपर था.

कमोडिटी बाजार की बात करें तो ईरान पर अमेरिका की नई पाबंदी से कच्चा तेल 2 परसेंट उछलकर 3 हफ्ते की ऊंचाई पर 72 डॉलर के ऊपर पहुंचा था. सोना लाइफ हाई के पास सपाट तो चांदी 34 डॉलर पर सुस्त पर थी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

आज की बड़ी खबरें

ग्लोबल IT दिग्गज Accenture का शेयर नतीजों के बाद 7 परसेंट टूटा था. कॉनकॉल में CEO ने कहा- ट्रंप के सरकारी खर्चों में कटौती से बिक्री पर असर पड़ेगा. इंफोसिस और विप्रो के ADR भी 2 से 3 परसेंट लुढ़के थे. वहीं, डिफेंस शेयरों के लिए शानदार खबर आई थी. ज़ी बिज़नेस की बड़ी एक्सक्लूसिव खबर पर मुहर लगाते हुए रक्षा मंत्रालय ने 54 हजार करोड़ रुपए की रक्षा खरीद को मंजूरी दी है.

Bain Capital Manappuram Finance में 18 परसेंट हिस्सा खरीदेगी. 236 रुपए के भाव पर करीब 4400 करोड़ रुपए में सौदा होगा. 26 परसेंट हिस्से के लिए ओपन ऑफर आएगा. जून सीरीज से अपोलो टायर्स, दीपक नाइट्राइट, एस्कॉर्ट्स, MRF और Ramco Cements F&O से बाहर होंगे. हिंडाल्को मेटल कारोबार में 45 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी. कुमार मंगलम बिड़ला ने EV के लिए copper foil फैक्ट्री लगाने का भी ऐलान किया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6