&format=webp&quality=medium)
Stock Markets Highlights: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार (9 सितंबर) को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी रही और बाजार में बढ़त वाला दिन रहा. बाजार लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ. बाजार में अच्छी ओपनिंग हुई थी, लेकिन गैपअप ओपनिंग के बाद बाजार सुस्ताते दिखे. अमेरिकी बाजारों में नैस्डैक के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने का असर आईटी शेयरों में दिखाई दिया. आईटी स्टॉक्स में जबरदस्त खरीदारी हुई.
सेंसेक्स करीब 314 अंक चढ़कर 81,101 पर बंद हुआ. निफ्टी 95 अंक चढ़कर 24,868 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 29 अंक चढ़कर 54,216 पर बंद हुआ. MIDCAP100 92 अंक ऊपर 57453 पर बंद हुआ. SMALLCAP 53 अंक ऊपर 17738 पर बंद हुआ. आईटी इंडेक्स पर INTELLECT DESIGN 7%, INFOSYS 5%, HEXAWARE TECH 3.7% और SONATA SOFT 2.7% की तेजी के साथ बंद हुआ.
निफ्टी पर DR REDDY'S 3%, ADANI PORTS 2.2%, SBI LIFE 1.3% और NESTLE 1.2% की तेजी के साथ टॉप गेनर्स रहे. वहीं, TRENT -1.9%, JIO FINANCIAL -1.1%, ETERNAL -1.1% और NTPC -0.7% की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे.
बाजार में LAXMI ORGANIC 9%, ACTION CONS 8%, GUJARAT FLURO 7.4% और AFFLE 3I 6.3% टॉप गेनर्स थे. GSFC 3.4%, STERLITE TECH 3.3%, GMDC 3.1% और CEIGALL INDIA 3.1% की गिरावट के साथ बंद हुए.
गैप से खुलने के बाद क्यों है सुस्ती?
- बाजार के ज्यादातर संकेत मिलेजुले
- FIIs की बिकवाली है पर बड़ी नहीं
- घरेलू फंड्स का भी मिल रहा है सपोर्ट
- कुछ सेक्टर्स दबाव में तो बाकी सेक्टर्स से मिल रहा है सपोर्ट
- IT इंडेक्स ने आज दी मजबूती, बाकी सभी सेक्टर्स में सुस्ती
- ट्रेंड हल्की मजबूती का
रेंज टूटने पर क्या हैं बड़े टार्गेट?
- निफ्टी 24800 के नीचे देगा कमजोरी का पहला संकेत, तब 24750 अगला सपोर्ट
- निफ्टी में 24900 के ऊपर बढ़ेगी मजबूती
- निफ्टी के लिए 24950-25000 अगला टार्गेट
- बैंक निफ्टी के लिए 54000-54075 सपोर्ट रेंज
- बैंक निफ्टी में 54000 के नीचे ही बढ़ेगी कमजोरी
- बैंक निफ्टी के लिए 54350-54500 ऊपरी रेंज
कहां होगी वीकली एक्सपायरी?
- फिलहाल वीकली एक्सपायरी की रेंज 24800-24900
- लेकिन आमतौर पर वीकली एक्सपायरी के दिन Second half में बढ़ता है उतार-चढ़ाव
- पोजीशंस पर Strict Stoploss रखें
STOCK IN ACTION
Infosys:
- बायबैक की खबर पर दौड़ा शेयर
Glenmark Pharma:
- फार्मा शेयरों में अच्छी मजबूती
- सुबह ‘आज का हीरो’ में बताया था शेयर
Delhivery:
- आज डिजिटल प्लैटफॉर्म शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली
आईटी इंडेक्स में करीब डेढ़ पर्सेंट की तेजी थी.इसके अलावा, ऑटो, NBFC, प्राइवेट बैंक, फार्मा इंडेक्स में तेजी थी. रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, FMCG, PSU Bank और मेटल में गिरावट थी. निफ्टी पर Infosys 3.4% की तेजी के साथ टॉप गेनर था. Wipro, Dr Reddy's, Eicher Motors, Tech Mahindra में तेजी थी. Eternal, Bajaj Auto, Titan, Shriram Finance, Tata Consumer में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हो रही थी. वैसे, निफ्टी के 50 शेयरों में बस 11 शेयर ही लाल निशान में थे.
ग्लोबल बाजारों से दमदार संकेत आ रहे हैं. इस हफ्ते अमेरिकी शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही. टेक सेक्टर में निवेशकों की खरीदारी से नैस्डैक ने नया रिकॉर्ड स्तर छूते हुए बंद किया. वहीं, डाउ जोंस इंडेक्स ने सेंचुरी (100 अंक) की बड़ी बढ़त बनाई. जापान का निक्केई भी पहली बार 44,000 अंक के पार बंद हुआ, जो बाजार में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. निफ्टी में भी लगातार चार दिनों से तेजी देखने को मिल रही है.
डॉलर इंडेक्स में गिरावट के साथ सोने ने 3,685 डॉलर प्रति औंस का नया उच्चतम स्तर छू लिया. चांदी भी 42 डॉलर के करीब सपाट रही. भारतीय घरेलू बाजार में भी सोना और चांदी की तेजी जारी रही. सोने का भाव 1,08,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बंद हुआ, जबकि चांदी ने 1,26,730 रुपये प्रति किलो की नई ऊंचाई दर्ज की. कच्चा तेल भी करीब 1% की बढ़त के साथ 66 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा था.
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार 11वें दिन कैश मार्केट में बिकवाली जारी रखी. कैश, इंडेक्स फ्यूचर्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर करीब 900 करोड़ रुपए की कुल बिकवाली देखी गई. वहीं, घरेलू म्यूचुअल फंड्स लगातार 10वें दिन शेयर बाजार में सक्रिय रहे और कुल मिलाकर लगभग 3,000 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
इन्फोसिस ने 11 सितंबर को अपने शेयर बायबैक को लेकर बोर्ड मीटिंग बुलाई है. यह कंपनी का 3 साल बाद शेयर बायबैक पर विचार करने का संकेत है. ऐसे में निवेशकों की नजर इस पर टिकी हुई है, क्योंकि बायबैक से कंपनी के शेयर की कीमत में सकारात्मक असर पड़ सकता है.
आज Voltamp Transformers में लगभग 590 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील हो सकती है. बताया जा रहा है कि प्रोमोटर कुंजल पटेल करीब 7% हिस्सेदारी 7,600 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेच सकते हैं. यह डील शेयर बाजार में हलचल पैदा कर सकती है.
अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड लगातार चौथे दिन गिरती रही. अब यह करीब 4% के पास पहुंच गई है, जो पिछले पांच महीनों में नया निचला स्तर माना जा रहा है. यह संकेत देता है कि निवेशक अब सुरक्षित निवेशों की ओर बढ़ रहे हैं.