बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, ऑटो-बैंकिंग सेक्टर में गिरावट
Stock market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली. आज सेंसेक्स-निफ्टी (sensex-nifty) दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ क्लोज हुए.
आज सेंसेक्स-निफ्टी (sensex-nifty) दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ क्लोज हुए. (Image:Reuters)
आज सेंसेक्स-निफ्टी (sensex-nifty) दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ क्लोज हुए. (Image:Reuters)
Stock market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली. आज सेंसेक्स-निफ्टी (sensex-nifty) दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ क्लोज हुए. सेंसेक्स 433.15 अंक फिसलकर 37,877.34 के लेवल पर क्लोज हुआ. इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 122 अंक गिरकर 11,178.40 के लेवल पर बंद हुआ. आज ऑटो, बैंकिग, आईटी सभी सेक्टर्स में मुनाफावसूली हावी रही.
बढ़त के साथ क्लोज हुए 5 स्टॉक्स
दिग्गज शेयरों की बात करें तो सेंसेक्स के 30 में से 25 स्टॉक्स लाल निशान में क्लोज हुए. वहीं, 5 शेयर्स में खरीदारी रही. गेनर्स स्टॉक की लिस्ट में Sun Pharma, NTPC, Tata Steel, Titan और Infosys बढ़त के साथ क्लोज हुए.
गिरावट वाले स्टॉक्स
बिकवाली वाले स्टॉक्स की लिस्ट में axis bank, SBI, Bajaj Fin, ITC, HDFC Bank, HCL Tech, IndusInd Bank, Maruti, Kotak bank, ONGC, Power Grid, Bajaj Auto, Icici bank, Bharti Airtel, TechM, Asian Paints और HDFC में गिरावट रही.
TRENDING NOW
सेक्टोरियल इंडेक्स
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो BSE auto, Bank nifty, कैपिटल गुड्स, FMCG,BSE IT, PSU, Tech, ऑयल एंड गैस सेक्टर भी लुढ़क कर क्लोज हुए. इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थकेयर और बीएसई मेटल में बढ़त रही.
स्मॉलकैप-मिडकैप इंडेक्स
BSE smallcap, Midcap, CNX MIdcap इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए. स्मॉलकैप इंडेक्स 84 अंक फिसलकर 13855.18 के स्तर पर बंद हुआ. मिडकैप इंडेक्स 149.17 अंक गिरकर 14433.58 के स्तर पर बंद हुआ. सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 141.50 अंक गिरकर 16383.30 के स्तर पर बंद हुआ.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
सबुह हुई थी अच्छी शुरुआत
कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार पर आज दबाव दिखा. आज सुबह में भारतीय बाजारों की मजबूत शुरुआत हुई थी, लेकिन दिनभर कमजोर ग्लोबल मार्केट औऱ मुनाफावसूली की वजह से भारतीय बाजार में बिकावाली हावी हो गई.
04:09 PM IST