&format=webp&quality=medium)
निफ्टी इंडेक्स 85 अंक लुढ़ककर 11,519.25 के लेवल पर बंद हुआ. (Image:PTI)
Stock Market Today: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में गिरावट हावी रही. सेंसेक्स 323 अंक फिसलकर 38,979.85 के लेवल पर क्लोज हुआ. इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 85 अंक लुढ़ककर 11,519.25 के लेवल पर बंद हुआ. आज दिनभर बाजार में गिरावट रही. आज ऑटो, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर ने बजार में दबाब बनाया.
तेजी वाले स्टॉक्स
दिग्गज स्टॉक्स की बात करें तो आज सेंसेक्स के 30 में से 5 शेयर्स तेजी के साथ क्लोज हुए. इसके अलावा सभी में बिकवाली हावी रही. आज HCL tech 2.10 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहा. इसके अलावा Infosys, Maruti और ONGC में अच्छी खरीदारी रही.
गिरावट वाले शेयर्स
Bajaj Finsv आज 2.22 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहा. इसके अलावा Power Grid, LT, Icici Bank, TCS, Sun Pharma, kotak Bank, Tata Steel, SBI, HDFC, NTPC, ITC, HDFC Bank, Axis bank, Asian Paints, Bharti Airtel और नेस्ले इंडिया के शेयर्स गिरावट के साथ क्लोज हुए.
सेक्टोरियल इंडेक्स
सेक्टोरियल इंडेक्स में भी मिलाजुला कारोबार रहा. हेल्थकेयर, आईटी और टेक सेक्टर्स में तेजी रही. इसके अलावा BSE Auto, FMCG, Healthcare, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबलस मेटल, ऑयल एंड गैस सेक्टर में गिरावट हावी रही.
स्मॉलकैप-मिडकैप इंडेक्स
BSE Smallcap, Midcap और CNX Midcap इंडेक्स भी गिरावट के साथ क्लोज हुए. Smallcap इंडेक्स 77.37 अंक लुढ़ककर क्लोज हुए. इसके अलावा मिडकैप इंडेक्स 34 अंक फिसलकर 15011.62 के लेवल पर क्लोज हुए. वहीं, CNX Midcap इंडेक्स 42.30 अंक फिसलकर 17410.60 के लेवल पर बंद हुआ.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
हैपिएस्ट माइंड्स IPO की हुई दमदार लिस्टिंग
आईटी सर्विस प्रोवाइडर हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजी के आईपीओ (Happiest Minds Technologies IPO) की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है. NSE पर 165-166 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 385 रुपए पर लिस्ट हुआ. निवेशकों को दोगुने से ज्यादा का फायदा मिला है. लिस्टिंग पर ही शेयर में करीब 111 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. लिस्टिंग से पहले ही IPO ने शेयर बाजार में धूम मचाई हुई है. लोगों ने इसे खूब पसंद किया है. IPO 151 गुना सब्सक्राइब हुआ था.