&format=webp&quality=medium)
Stock Market Closing Highlights: शेयर बाजार में आज पूरे दिन सपाट कारोबार देखने को मिला. हाालंकि बाजार बंद होने के आखिरी घंट में मार्केट ने ऐसा यूटर्न लिया कि सेंसेक्स 270 अंक उछलकर 83,712 पर पहुंच गया. निफ्टी 61 अंक उछलकर 25,479 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 307 अंक बढ़कर 57,153 पर बंद हुआ.वहीं, रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 85.68 पर हुआ बंद हुआ.
ध्यान देने वाली बात ये है कि Asian Paints और HPCL जैसे शेयरों में कच्चे तेल के दाम में बढ़त के बावजूद दोनों शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई. बाजार मान रहा है, कच्चे तेल की तेजी टिकाऊ नहीं है. वहीं बीएसई का शेयर नुकसान में रहा क्योंकि Jane Street घोटाले और सेबी की F&O ट्रेडर्स पर कल आई रिपोर्ट का F&O वॉल्यूम पर निगेटिव असर पड़ने का डर है.
बता दें कि शेयर बाजार में आखिरी घंटे की तेजी कई कारणों से आई. यूरोपीय बाजारों, खासकर जर्मनी के DAX में 0.26% की बढ़त ने पॉजिटिव ग्लोबल सिग्नल, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा. भारत-अमेरिका के बीच संभावित "मिनी" ट्रेड डील की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. सेक्टर लेवल की बात करें तो बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ के बाद भारतीय टेक्सटाइल स्टॉक्स में तेजी और कोटक महिंद्रा बैंक के मजबूत Q1FY26 अपडेट ने बाजार सेंटिमेंट को सपोर्ट किया. इसके साथ ही, दिन भर सीमित दायरे में ट्रेडिंग के कारण आखिरी घंटे में शॉर्ट कवरिंग भी देखने को मिली, जिससे खरीदारी बढ़ी. हालांकि, एफआईआई और डीआईआई की भूमिका अभी सामने नहीं आई है. हालांकि यह भी एक कारण हो सकता है.
Textile Gainer
Trident +4%
KPR Mill +4.7%
Siyaram Silk +5.5%
Alok Ind +10.6%
SINS
Titan -6%
Kotak Mahindra Bank +3.3%
Navin Fluorine +3%
Phoenix Mills +1.6%
Nifty50 Loser
Dr Reddys's -2%
Bajaj Auto -1.4%
Cipla -1.4%
Trent -1%
Nifty50 gainer
Eternal 1.9%
NTPC 1.75%
Asian Paint 1.7%
Grasim 1.5%
Top Loser
BSE -6%
Kirloskar Brothers -5%
Sanofi Consumer -5%
Subros -3.5%
Top Gainer
Gabriel India +7%
Cartrade +7%
Lemon Tree +6%
Transrail +6%
शेयर बाजार में आज भी कुछ खास तेजी नहीं देखने को मिली है. बल्कि हल्की गिरावट के साथ ही मार्केट ने प्री ओपनिंग दी. वहीं जब बाजार खुला तो 55 अंक टूटकर सेंसेक्स 83,387 पर कारोबार करता नजर आया. यही हाल निफ्टी और बैंक निफ्टी का भी रहा. निफ्टी 34 अंक कमजोर होकर 25,427 पर खुला. बैंक निफ्टी 7 अंक गिरकर 56,942 पर खुला. रुपया 85.85 के मुकाबले 85.75/$ पर खुला. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज FMCG और फार्मा सेक्टर में बिकावली शुरुआती कारोबार में देखी गई. हालांकि इसके अलावा बाकि के सेक्टर हल्की तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आए.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक व्यापार पर बड़ा असर डालने वाला बयान दे दिया है. ट्रंप ने 14 देशों पर 25 से 40 प्रतिशत तक का भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की है. इनमें जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं. ये टैरिफ एक अगस्त से लागू होंगे. ट्रंप की इस नीति का सीधा असर अमेरिका में इन देशों से आने वाले उत्पादों पर पड़ेगा.
जहां एक तरफ ट्रंप ने बाकी देशों पर आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं भारत को लेकर उनका नजरिया अपेक्षाकृत पॉजिटिव दिखा. ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौते के बेहद करीब है. यह बयान दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्तों के लिए एक अच्छे संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ट्रंप ने BRICS समूह की अमेरिका विरोधी नीति को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर कोई देश अमेरिका विरोधी नीति अपनाता है, तो उस पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा. यह बयान उस वक्त आया है जब BRICS देश अमेरिकी प्रभुत्व को चुनौती देने की कोशिशों में लगे हैं.
ट्रंप के बयान के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई. डाओ इंडस्ट्रियल एवरेज 450 अंक लुढ़क गया, जबकि नैस्डैक में लगभग 200 अंकों की गिरावट आई. भारत में GIFT निफ्टी भी 25 अंक फिसल गया. वहीं, डाओ फ्यूचर्स 50 अंक नीचे हैं, लेकिन निक्केई 150 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. सप्लाई संकट की आशंका के चलते कच्चा तेल करीब 3 प्रतिशत चढ़कर 70 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया. सोना 3340 डॉलर के स्तर पर स्थिर बना हुआ है जबकि चांदी पर हल्का दबाव है, हालांकि यह अब भी 14 साल की ऊंचाई के पास है.
सेबी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में एफएंडओ ट्रेडर्स को कुल एक लाख पांच हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, जो पिछले साल की तुलना में 41 प्रतिशत ज्यादा है. FY25 की शुरुआत में ही 91 प्रतिशत ट्रेडर्स को नुकसान हुआ है, जो चिंता का विषय है. Kotak Bank के एडवांसेज में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि M&M की बिक्री में भी उतनी ही बढ़त देखी गई. हालांकि, JLR की रिटेल बिक्री 15 प्रतिशत घट गई है. Titan का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा. रियल एस्टेट सेक्टर की बात करें तो Phoenix Mills की रिटेल बिक्री 12 प्रतिशत बढ़ी है, Lodha की प्री-सेल्स में 10 प्रतिशत की ग्रोथ आई है और Sobha का अपडेट भी मजबूत रहा.
Travel Food Services का IPO पहले दिन 10 प्रतिशत भर गया है. इसका प्राइस बैंड 1045 से 1100 रुपए तय किया गया है. बाजार विशेषज्ञ अनिल सिंघवी ने इसे लॉन्ग टर्म के नजरिए से अच्छा निवेश बताया है और एक से दो साल के लिए इसमें पैसा लगाने की सलाह दी है.