&format=webp&quality=medium)
Stock Market Closing Highlights: वीकली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार ने गिरावट के साथ क्लोजिंग दी है. सेंसेक्स 379 अंक टूटकर 73,847 पर और निफ्टी 136 अंक कमजोर होकर 22,399 पर बंद हुआ है. बैंक निफ्टी में भी बिकवाली देखने को मिली है. यह 270 अंक टूटकर 50,240 पर बंद हुआ है. आज सबसे अधिक बिकवाली निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.52 फीसदी देखी गई, जिसके बाद निफ्टी आईटी और फार्मा इंडेक्स टूटते नजर आए. वहीं, रुपया 42 पैसे कमजोर होकर 86.69/$ पर बंद हुआ.
NESTLEIND
HINDUNILVR
POWERGRID
TITAN
ULTRACEMCO
TOP LOSERS
GUJARAT AMBUJA EXPORTS -9%
WELSPUN LIVING -5.5%
BLS INTERNATIONAL -5%
NIPPON LIFE INDIA -5%
TOP GAINERS
MASTEK +7%
ROUTE MOBILE +5%
MAX HEALTHCARE +5%
NBCC +5%
TARIFF IMPACTED SECTOR
IT LOSER
WIPRO -4.5%
PERSISTENT SYSTEMS -4%
ZENSAR TECH -4%
KPIT TECH -3.5%
METAL LOSER
HINDUSTAN ZINC -2.5%
TATA STEEL -2%
NALCO -2%
JSW STEEL -1%
PHARMA LOSERS
CAPLIN POINT -8%
MAKSANS PHARMA -6%
JUBILANT PHARMOVA -5.5%
PIRAMAL PHARMA -5%
शेयर बाजार ने आज सपाट ओपनिंग की है. 124 अंक टूटकर 74,103 पर सेंसेक्स खुला. 75 अंक कमजोर होकर 22,460 पर निफ्टी-50 खुला. 24 अंक टूटकर 50,487 पर बैंक निफ्टी खुला. आज शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक बिकवाली निफ्टी आईटी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में देखी गई. हालांकि जब सुबह RBI ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में ब्याज दरों में कटौती का फैसले का असर FMCG सेक्टर पर देखने को मिला.
अभी निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी FMCG सेक्टर के शेयरों में देखी जा रही है, जो 1.28 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. हालांकि निफ्टी ऑटो में भी हल्की रिकवरी है. इसके अलावा बाकि के सारे सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी आईटी और मेटल सेक्टर में 2 फीसदी से अधिक की देखी गई है.
बता दें कि रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए रेपो रेट में 0.25% कटौती की घोषणा की है. आम आदमी के लिए ये फैसला काफी राहत देने वाला है. इससे अब उनके लिए लोन और ज्यादा सस्ता हो जाएगा. रेपो रेट अब 6.25% से घटकर 6.00% हो गया है.
वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल जारी है. अमेरिका ने चीन पर 104% तक का टैरिफ लागू कर दिया है और इसके साथ ही 86 अन्य देशों से भी टैरिफ वसूली शुरू कर दी है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ट्रेड डील करना चाहता है, लेकिन उसे यह नहीं पता कि इसकी शुरुआत कैसे की जाए. इस बयान और टैरिफ कार्रवाई से ट्रेड वॉर की स्थिति और गहरी होती दिख रही है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस तनाव का असर अमेरिकी बाजारों पर साफ नजर आया. डाओ जोंस दिन की ऊंचाई से 1800 अंक टूटकर 320 अंक नीचे बंद हुआ, जबकि नैस्डैक करीब 1300 अंकों के उतार-चढ़ाव के बाद 350 अंक गिरा. डाओ लगातार चार दिन में 4600 अंक लुढ़क चुका है. इसी तरह, GIFT निफ्टी 275 अंक गिरकर 22350 के पास आ गया और डाओ फ्यूचर्स में 650 अंकों की गिरावट देखी गई. एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट रही, जहां निक्केई 1000 अंक फिसल गया.
FIIs ने कल की रिकवरी के बावजूद कैश सेगमेंट में 5000 करोड़ समेत कुल 5700 करोड़ रुपए की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3100 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. कच्चे तेल की कीमतें भी दबाव में हैं, जो 4 साल में पहली बार 61 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं. सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3000 डॉलर के नीचे सपाट रहा, लेकिन घरेलू बाजार में 700 रुपए की तेजी के साथ 87700 रुपए के पार पहुंच गया. चांदी भी 300 रुपए चढ़कर 88900 के पास बंद हुई.
बेस मेटल्स में गिरावट का सिलसिला जारी है. कॉपर लगातार चौथे दिन कमजोर रहा, जबकि एल्युमीनियम 7 महीने, लेड 3 साल और निकेल 5 साल के निचले स्तर पर आ गया. सरकार इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही 23,000 करोड़ रुपए की इंसेंटिव स्कीम शुरू करने जा रही है. इस खबर की पुष्टि ज़ी बिज़नेस की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट से हुई है. वहीं, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आज एक्सपोर्टर्स के साथ अहम बैठक करेंगे, जिसमें टैरिफ के प्रभाव, व्यापार समझौतों और ऑर्डर से जुड़े मसलों पर चर्चा होगी. मौसम एजेंसी स्काईमेट ने इस साल सामान्य मॉनसून की भविष्यवाणी की है. जून से सितंबर के बीच देशभर में औसतन 103 प्रतिशत बारिश की उम्मीद जताई गई है, जो कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है.