&format=webp&quality=medium)
Stock Market Closing Highlights: तिमाही नतीजों के दम पर आई रिकवरी ने बाजार में जान भर दी है. सेंसेक्स 446 अंक चढ़कर 81,337 पर बंद हुआ. निफ्टी 140 अंक मजबूत होकर 24,821 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 137 अंक चढ़कर 56,222 पर बंद हुआ. रुपया 15 पैसे कमजोर होकर 86.82 पर बंद हुआ. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो फार्मा और रियल्टी सेक्टर के स्टॉक्स में आज शानदार खरीदारी देखने को मिली है. आज के सेशन की अच्छी बात ये रही कि आज लगभग सभी सेक्टर में तेजी देखी गई. लगभग सभी सेक्टोरल निफ्टी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार बंद किए.
NIFTY GAINERS
JIO FINANCIAL +4%
L&T +2%
RELIANCE INDUSTRIES +2%
BHARTI AIRTEL +1.5%
NIFTY LOSERS
SBI LIFE -1%
TCS -0.7%
ETERNAL -0.7%
AXIS BANK -0.7%
PHARMA GAINER (2-5%)
GRANULES +6%
ABBOTT +5%
JB CHEMICALS +5%
DISHMAN CARBOGEN +5%
FERTILIZER AND PESTICIDE GAINERS
INDIA PESTICIDES +6%
DHANUKA AGRI +5.5%
NACL INDUSTRIES +5%
RALLIS INDIA +5%
RESULT IMPACT STOCKS
PARADEEP PHOSPHATE+8%
DEEPAK FERTILIZERS +5%
WELSPUN CORP +6%
KOLTE PATEL -7%
RETAIL GAINER (2-8%)
ARVIND FASHION +8.5%
VISHA MEGA MART +3%
BAZAAR STYLE +2.5%
AB FASHION +2%
TOP GAINER
APAR INDUSTRIES +12%
AFFLE 3I +8%
NETWEB TECHNOLOGIES +7.5%
TATA CHEMICALS +7%
TOP LOSER
HOME FIRST FINANCE -5%
ZEN TECHNOLIGIES -5%
IEX -3%
SIGNATURE GLOBAL -3%
शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 271 अंक टूटकर 80,620 पर आज कारोबार शुरू किया. शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर में गिरावट देखी गई. निफ्टी 71 अंक कमजोर होकर 24,609 पर खुला. बैंक निफ्टी 203 अंक गिरकर 55,881 पर खुला. रुपया 86.67 के मुकाबले 86.83/$ पर खुला. आज के सेशन में सबसे अच्छी बात ये देखी गई कि कल जिस स्पीड से रियल्टी सेक्टर में गिरावट आई थी आज उसी तरह 1 फीसदी की तेजी भी निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में देखने को मिली है. हालांकि थोड़ी देर बाद सेंसेक्स भी हरे निशान में कारोबार करते नजर आया.
30 मई के बाद विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार में सबसे बड़ी बिकवाली की है. सोमवार को FIIs ने कैश, इंडेक्स फ्यूचर्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर कुल 5100 करोड़ रुपए की बिकवाली की. सिर्फ कैश मार्केट में ही उन्होंने करीब 6100 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. इसके उलट घरेलू फंड्स लगातार 16वें दिन खरीदार बने रहे और उन्होंने करीब 6800 करोड़ रुपए की जमकर खरीदारी की. इससे संकेत मिलता है कि घरेलू निवेशक बाजार की गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देख रहे हैं.
देश के औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़े जून महीने के लिए कमजोर रहे. IIP ग्रोथ मई में 4.9 प्रतिशत थी जो जून में घटकर सिर्फ 1.5 प्रतिशत रह गई. यह पिछले 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है. माइनिंग सेक्टर में निगेटिव ग्रोथ और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में आई सुस्ती ने इस गिरावट में अहम भूमिका निभाई. यह आर्थिक गतिविधियों में ठहराव का संकेत है जो आने वाले समय में पॉलिसी पर असर डाल सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर सख्त रुख अपनाते हुए रूस को शांति समझौते के लिए सिर्फ 10 से 12 दिनों का समय दिया है. ट्रंप की इस घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में हलचल दिखी. कच्चे तेल की कीमत ढाई प्रतिशत बढ़कर 69 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई. इसके उलट सोने की कीमत 25 डॉलर गिरकर 3370 डॉलर के आसपास आ गई, जबकि चांदी में हल्की कमजोरी दिखी.
India-UK Trade Deal: Whisky, Jaguar सस्ती और अब बढ़ेगा Export!
IndusInd Bank और GAIL के नतीजे मिले-जुले रहे हैं. Torrent Pharma के नतीजे बाजार के अनुमान के अनुरूप रहे, जबकि Adani Total Gas ने कमजोर प्रदर्शन किया. वहीं Mazagon Dock और Piramal Pharma के नतीजों ने बाजार को निराश किया. इससे इन कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
आज निफ्टी की तीन बड़ी कंपनियां Asian Paints, L&T और NTPC अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगी. साथ ही F&O सेगमेंट में Bank of India, PEL, Varun Beverages, Amber और GMR Airports के नतीजों का भी इंतजार रहेगा. इन नतीजों के आधार पर सेक्टोरल मूवमेंट देखने को मिल सकता है.
Upcoming IPO: IPO का धमाका! इस हफ्ते 5 नए इश्यू और 3 लिस्टिंग्स
आज से दो कंपनियों Aditya Infotech और Laxmi India Finance – के IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं. Aditya Infotech का प्राइस बैंड 640 से 675 रुपए रखा गया है, जबकि Laxmi India Finance का प्राइस बैंड 150 से 158 रुपए है. दोनों IPO पर सुबह 8 बजे अनिल सिंघवी की निवेश सलाह भी उपलब्ध होगी.
आज Shanti Gold का IPO बंद हो जाएगा. अब तक यह इश्यू 5 गुना भर चुका है. अनिल सिंघवी ने इसमें लिस्टिंग गेन के लिए निवेश की सलाह दी है. इसके अलावा सुबह 8 बजे ‘AI Market Data Anil’s Insights’ में बाजार की चाल तय करने वाले महत्वपूर्ण आंकड़ों की व्याख्या की जाएगी.
Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी