&format=webp&quality=medium)
Stock Market Today: शेयर बाजार में अक्टूबर सीरीज की शानदार शुरुआत हुई है. आज RBI MPC की ओर से नीतिगत ब्याज दरों पर फैसला आने के चलते बाजार में दमदार रैली देखने को मिली. मिड-स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरादार तेजी दर्ज हुई है. निफ्टी 225 अंक चढ़कर 24,836 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 715 अंक चढ़कर 80,983 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 712 अंक चढ़कर 55,347 पर बंद हुआ.
MIDCAP इंडेक्स 479 अंक ऊपर 57008 पर बंद हुआ. SMALLCAP इंडेक्स 189 अंक ऊपर 17752 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी पर KOTAK BANK 3.4%, AXIS BANK 2.5%, ICIC BANK 1.7% और HDFC BANK 1.5% की तेजी के साथ बंद हुए. निफ्टी 50 पर TRENT 3.5%, ADANI ENT 3.1%, SUNPHARMA 2.5% और JIO FINANCIAL 2.2% की तेजी के साथ टॉप गेनर्स रहे. वहीं, BAJAJ FINANCE -1%., ULTRATECH -0.93%, TATA STEEL और ASIAN PAINTS टॉप लूजर्स रहे. खबरों के चलते RATEGAIN TRAVEL 6.3%, SHRIRAM FINANCE 5.2%, TATA MOTORS 5.4% और HUDCO 4% की तेजी के साथ बंद हुए.
आज RBI MPC के फैसले की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि समिति ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने बैंकिंग सेक्टर के लिए कई घोषणाएं कीं, जिसके बाद बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली.
दोपहर डेढ़ बजे के आसपास सेंसेक्स करीब 600 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी भी करीब 200 अंकों की तेजी के साथ 24,780 के आसपास चल रहा था. बैंक निफ्टी में करीब 700 अंकों की तेजी थी. फार्मा, हेल्थकेयर और ऑटो इंडेक्स में जोरदार तेजी दर्ज हो रही थी. निफ्टी 50 पर Sun Pharma, Shriram Finance, Trent, Bajaj Auto, Tata Consumer, Tech Mahindra में तेजी दिखेगी. Bajaj Finance, Eternal, Asian Paint, Bharti Airtel, Bajaj Finserv में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी.
बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट डेवलपर संजीविनी ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर उमेश गौड़ा एच.ए. ने कहा कि "हम आरबीआई के मौजूदा हालात में स्टेटस क्वो बनाए रखने के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन यदि रेपो रेट कट और जीएसटी कट एक साथ होते तो मांग को बढ़ाने में बड़ा असर दिखता. हाउसिंग सेल्स धीमी होने के कारण, हाउसिंग सेक्टर को बढ़ावा देना बेहद ज़रूरी है क्योंकि यह सभी सेक्टर्स में डिमांड को तेज करने में अहम भूमिका निभाएगा."
रियल एस्टेट फोकस्ड ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) के सीईओ (गोल्डन ग्रोथ फंड (जीजीएफ), कैटेगरी) अंकुर जालान ने कहा कि "मौजूदा ट्रेड कंसर्न्स के बीच आरबीआई का रेपो रेट पर स्टेटस क्वो बनाए रखना एक स्वागत योग्य कदम है. ब्याज दरों का असर धीरे-धीरे ट्रांसमिट हो रहा है, और इसके साथ जीएसटी कट भी होगा तो यह इकोनॉमी में कंजम्प्शन डिमांड को मजबूती देगा और चल रहे ट्रेड टैरिफ के असर से भारत की ग्रोथ को बचाने में मदद करेगा."
पिछली क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 94 अंक नीचे 80,173 पर खुला. निफ्टी 9 अंक ऊपर 24,620 पर खुला. बैंक निफ्टी 18 अंक ऊपर 54,653 पर खुला. करेंसी मार्केट में रुपया 1 पैसा मजबूत 88.78/$ पर खुला, हालांकि, ये अपने नए रिकॉर्ड लो के काफी करीब चल रहा है.
आज बाजार की शुरुआत से पहले कई बड़े ग्लोबल और घरेलू ट्रिगर्स सामने हैं. सबसे अहम नजर आज सुबह 10 बजे आने वाले RBI के ब्याज दर फैसले पर रहेगी. आज सुबह 10 बजे रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान होगा. ज़ी बिज़नेस पोल के मुताबिक, 67% एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा. हालांकि 33% एक्सपर्ट्स अब भी चौथाई परसेंट रेट कट की उम्मीद कर रहे हैं. इसके अलावा, अमेरिका में शटडाउन की खबरों पर भी फोकस रहेगा.
VIDEO: 1 अक्टूबर से RBI के नए बैंकिंग नियम, EMI और गोल्ड लोन में राहत
अमेरिकी बाजारों में सुस्ती के बाद लगातार तीसरे दिन रिकवरी, डाओ 300 अंकों की गिरावट से संभलकर 80 अंक चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. नैस्डैक में भी 70 अंकों की मजबूती रही. लेकिन डाओ फ्यूचर्स शटडाउन की खबर से 120 अंक नीचे बंद हुआ. चीन और हांगकांग के बाजार आज से बंद, चीन में एक हफ्ते तक छुट्टी.
ट्रंप सरकार फंडिंग बिल पास कराने में नाकाम रही. 40% सरकारी कर्मचारियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजने की तैयारी हो सकती है. शटडाउन का असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था और ग्लोबल मार्केट सेंटिमेंट पर दिख सकता है.
सोना घरेलू बाजार में ₹1,17,788 प्रति 10 ग्राम के नए लाइफ हाई पर पहुंचा. चांदी ने ₹1,44,330 का ऑल टाइम हाई छूने के बाद मुनाफावसूली की. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड $3,900 के पास नया रिकॉर्ड बना. कच्चा तेल डेढ़ प्रतिशत टूटकर $66 के पास चल रहा है.
मंथली एक्सपायरी के दिन FIIs ने ₹4,390 करोड़ की बिकवाली की. घरेलू फंड्स ने लगातार 26वें दिन ₹5,762 करोड़ की बड़ी खरीदारी की. अप्रैल से अगस्त के बीच वित्तीय घाटा ₹5.98 लाख करोड़ (FY26 लक्ष्य का 38%) रहा. सरकारी कैपेक्स ₹3 लाख करोड़ से बढ़कर ₹4.31 लाख करोड़ हुआ. अमेरिका में फार्मा इंपोर्ट पर 100% टैरिफ लागू हो गया है. Pfizer ने ट्रंप के साथ सस्ती दवा बेचने की डील कर छूट हासिल की, शेयर 7% उछला.
VIDEO: 1 अक्टूबर से लागू हुआ Online Gaming Bill 2025, लग सकता है इतना Fine!