Stock Market Highlights: शेयर बाजार में जोरदार तेजी बरकरार, निफ्टी 26,000 के ऊपर बंद- सरकारी बैंक शेयरों में जबरदस्त खरीदारी आई

Stock Market Highlights: बाजार में बढ़िया तेजी के साथ कारोबार हुआ और प्रमुख इंडेक्सेस अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए. निफ्टी 26,000 के ऊपर क्लोज हुआ. बैंक निफ्टी ने आज 59,001 का इंट्राडे हाई छुआ था.
Stock Market Highlights: शेयर बाजार में जोरदार तेजी बरकरार, निफ्टी 26,000 के ऊपर बंद- सरकारी बैंक शेयरों में जबरदस्त खरीदारी आई

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (17 नवंबर) को बाजार में बढ़िया तेजी के साथ कारोबार हुआ और प्रमुख इंडेक्सेस अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए. निफ्टी 26,000 के ऊपर क्लोज हुआ. बैंक निफ्टी ने आज 59,001 का इंट्राडे हाई छुआ था. निफ्टी 103 अंक चढ़कर 26,013 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 388 अंक चढ़कर 84,951 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 445 अंक चढ़कर 58,963 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 88.63/$ पर बंद हुआ.

आज के गेनर्स और लूजर्स

NIFTY50 GAINER

Add Zee Business as a Preferred Source

ETERNAL 1.8%

MAX HEALTHCARE 1.6%

TATA CONSUMER FOOD 1.7%

BAJAJ AUTO 1.5%

NIFTY50 LOSER

TATA MOTORS PV -4.7%

ADANI ENTERPRISES -2.4%

JIO FINANCIAL SERVICES -1%

ULTRATECH -1%

SINS

Groww 19%

IDEA FORGE 9.4%

IRB INFRA 5%

LENSKART 4.3%

RESULT

NARAYAN HRUDAYALAYA +11.7%

AHLUWALIA CONTRACTS +11%

INDIA GLYCOL +5.5%

ASHOKA BULDCON -4.8%

TOP GAINER

MRS BECTOR FOOD 9.2%

NEOGEN CHEMICAL 9.2%

EQUITAS SFB 7.4%

ORCHID PHARMA 6.9%

TOP LOSER

SAGILITY LIMITED -4.2%

WEBSOL ENERGY -3.7%

FINEOTEX CHEMICAL -3.6%

REDTAPE -3.5%

कह सकते हैं कि हफ्ते की शुरुआत हरे निशान में हुई. सुबह तेजी के साथ ओपनिंग हुई थी, लेकिन इसके बाद सेंसेक्स-निफ्टी थोड़ा सुस्त होते नजर आए. लेकिन बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बैंक निफ्टी ने नया हाई हिट कर लिया. ओपनिंग के बाद सेंसेक्स 165 अंक ऊपर दिखा. वहीं, निफ्टी करीब 50 अंकों की तेजी के साथ 25,960 के आसपास चल रहा था. बैंक निफ्टी 240 अंकों के करीब तेजी दिखा रहा था. पीएसयू बैंक इंडेक्स में जोरदार तेजी थी. मीडिया, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी अच्छी तेजी थी. लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.

बाजार में इतनी तेजी क्यों?
- तेजी थोड़ी ही है बहुत ज्यादा नहीं
- ढेर सारी पॉजिटिव बातों के बावजूद बाजार के बढ़ने की स्पीड काफी धीमी
- बाजार चल रहे हैं दौड़ नहीं रहे
- दो बड़े लेवल्स निफ्टी 26000, बैंक निफ्टी 59000 के पास रुके बाजार

आखिरी डेढ़ घंटे में फिसलेंगे तो नहीं?
- निफ्टी लगातार छठे, बैंक निफ्टी लगातार 7वें दिन मजबूत
- दो बड़े लेवल्स भी हैं सामने
- वैसे भी दिनभर मजबूत रहकर आखिरी घंटे में आती है मुनाफावसूली
- ऐसे में थोड़ी कमजोरी हो भी जाए तो खास बात नहीं
- बाजार का सपोर्ट अब धीमे-धीमे ऊपर की ओर

अब कौन-से लेवल्स हैं अहम?
- निफ्टी 24800-24900, बैंक निफ्टी 58500-58500 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 26000-26100 हल्की रुकावट की रेंज
- बैंक निफ्टी 59000 के ऊपर टिकने पर मजबूती और बढ़ेगी
- निफ्टी 26000 के ऊपर बंद हो तो तेजी और बढ़ेगी
- बैंक निफ्टी के लिए 58625 के ऊपर किसी भी लेवल पर बंद होना पॉजिटिव
- निफ्टी 25750, बैंक निफ्टी 58125 के नीचे बंद होने पर तेजी की पोजीशन हल्की करें
- मिड-स्मॉलकैप में भी धीमे-धीमे एक्शन और बढ़ेगा

रोटेशन में अब कौन-से सेक्टर चलेंगे?

- फिर से रेलवे और PSU शेयरों में खरीदारी का माहौल
- PSU शेयरों में अगले 1-2 दिन और तेजी बढ़ने की उम्मीद
- Siemens के नतीजों के बाद कैपिटल गुड्स शेयरों में भी आई तेजी
- टू-व्हीलर्स शेयरों में मजबूती बढ़ने की उम्मीद

STOCK IN ACTION
Hero Moto:
- टू-व्हीलर्स शेयरों में अच्छी तेजी
- आज सुबह ही ‘आज का हीरो’ में बताया था शेयर

Inox Wind:
- अच्छे नतीजों के बावजूद आई प्रॉफिट बुकिंग
- सुबह नतीजों के बाद ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली की दी थी राय

निफ्टी 50 पर Bajaj Auto, Shriram Finance, Apollo Hospital, Kotal Bank, Bajaj Finance, Axis Bank, SBI जैसे शेयर टॉप गेनर्स थे. वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर, इटरनल, इंडिगो, डॉ रेड्डी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स दिखे.

ओपनिंग में पिछली क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 138 अंक ऊपर 84,700 पर खुला. निफ्टी 38 अंक ऊपर 25,948 पर खुला. बैंक निफ्टी 179 अंक ऊपर 58,696 पर खुला. वहीं, करेंसी मार्केट में रुपया 4 पैसे मजबूत 88.71/$ पर खुला.

अमेरिका की तरफ से टैरिफ राहत से लेकर कंपनियों के कॉरपोरेट अपडेट्स, पिछले हफ्ते आए कई कंपनियों के तिमाही नतीजे और सोना-चांदी में तेज गिरावट- सब मिलकर बाजार की दिशा तय कर सकते हैं. GIFT निफ्टी शुरुआती संकेतों में मजबूती दिखा रहा है, जबकि ग्लोबल मार्केट्स से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं.

अमेरिका से टैरिफ में राहत

चाय, कॉफी और मसाला एक्सपोर्टर्स के लिए अमेरिका से बड़ी राहत आई है. बढ़ती महंगाई को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने खाने-पीने की 200 से ज्यादा चीजों पर टैरिफ में बड़ी कटौती की है. भारत से इन कैटेगरी का निर्यात बढ़ने की उम्मीद है, जिससे FMCG और एग्री एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियों पर सकारात्मक असर दिख सकता है.

भारत की FTA चर्चाओं में तेजी

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, न्यूजीलैंड समेत कई और देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर सक्रिय बातचीत कर रहा है. अगर ये डील आगे बढ़ती हैं तो भारतीय उद्योगों को नए बाजारों में प्रवेश और निर्यात में बढ़ोतरी की संभावना है.

Moody’s का भारत की ग्रोथ पर भरोसा

रेटिंग एजेंसी Moody’s ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर भरोसा जताते हुए इस साल GDP ग्रोथ 7 परसेंट रहने का अनुमान लगाया है. 2027 में ग्रोथ 6.5 परसेंट रहने की संभावना जताई गई है. मजबूत मैक्रो डेटा और घरेलू मांग को Moody’s ने भारत की ग्रोथ का मुख्य आधार बताया है.

ग्लोबल मार्केट्स से मिले-जुले संकेत

GIFT निफ्टी लगभग 50 अंकों की बढ़त के साथ 26000 के ऊपर ट्रेड कर रहा है. डाओ फ्यूचर्स फिलहाल सपाट हैं. शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने मिला. डाओ 300 अंक गिरा, लेकिन तीन दिनों की गिरावट के बाद नैस्डैक ने जोरदार रिकवरी दिखाई और 450 अंकों की उछाल के साथ 30 अंक ऊपर बंद हुआ.

सोना-चांदी में भारी गिरावट

अमेरिका में अगले महीने रेट कट नहीं होने की आशंका बढ़ने के बाद सोना-चांदी लुढ़क गए. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 100 डॉलर टूट गया, जबकि चांदी में 5 परसेंट की तेज गिरावट आई. घरेलू बाजार में सोना 3200 रुपए गिरकर 1,23,400 पर और चांदी 6900 रुपए टूटकर 1,55,500 के पास बंद हुई. कच्चा तेल 2 परसेंट चढ़कर 64 डॉलर के पास पहुंच गया है.

वॉरेन बफेट का बड़ा दांव

इन्वेस्टमेंट गुरु वॉरेन बफेट ने लगभग 20 साल बाद गूगल में बड़ा निवेश किया है. CEO पद छोड़ने से पहले उन्होंने 4.3 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया. यह कदम टेक सेक्टर में लंबी अवधि की संभावनाओं को लेकर बफेट के भरोसे को दिखाता है.

FII-DII ट्रेंड

FIIs ने कैश मार्केट में लगातार पांचवें दिन 5000 करोड़ के करीब बिकवाली की और कुल मिलाकर 7157 करोड़ की बड़ी सेलिंग की. इसके उलट घरेलू फंड्स ने लगातार 55 दिनों से चल रही खरीदारी को जारी रखते हुए शुक्रवार को भी करीब 8500 करोड़ रुपए बाजार में लगाए. DII की यह मजबूत खरीदारी बाजार को सपोर्ट दे सकती है.

कंपनी नतीजे: Tata Motors PV से निराशा

डीमर्जर के बाद Tata Motors PV के पहले नतीजे कमजोर रहे और कंपनी मुनाफे से घाटे में चली गई. Max Healthcare, Glenmark Pharma, Siemens और Inox Wind के रिजल्ट मिले-जुले रहे. Oil India और Exide का प्रदर्शन अनुमान से कमजोर रहा, जिससे इन स्टॉक्स पर दबाव की आशंका है.

Kotak Mahindra Bank का महत्वपूर्ण फैसला

Kotak Mahindra Bank का बोर्ड 21 नवंबर को शेयर विभाजन पर फैसला लेगा. अगर मंजूरी मिली तो बैंक 15 साल बाद stock split करेगा. इससे रिटेल इनवेस्टर्स की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है.

आज बंद होगा Fujiyama Power Systems का IPO

Fujiyama Power Systems का IPO आज यानी 17 नवंबर को बंद हो रहा है. अब तक यह 40 परसेंट भरा है. प्राइस बैंड 216 से 228 रुपए तय है.

Capillary Technologies IPO का अपडेट

Capillary Technologies का IPO पहले दिन 28 परसेंट भरा. इसका प्राइस बैंड 549 से 577 रुपए तय है. आने वाले दिनों में QIB और HNI रिस्पॉन्स पर निगाह रहेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6