&format=webp&quality=medium)
आज कैसे रहेगी शेयर बाजार की चाल.प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
Stock Market Highlights: चार दिनों से जारी गिरावट पर विराम लगा और वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 100 अंक मजबूत होकर 23483 पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 382 अंक मजबूत होकर 74650 पर बंद हुआ. बाजार में आज निचले स्तर से शानदार रिकवरी दर्ज की गई. निफ्टी में निचले स्तर से 260 अंक और बैंक निफ्टी में 650 अंकों की रिकवरी दर्ज की गई. वॉलेटिलिटी इंडेक्स India Vix में भी 5% की गिरावट आई है जो बाजार में स्थिरता लौटने की तरफ इशारा करता है.
आज की रिकवरी में सबसे ज्यादा योगदान आईटी इंडेक्स का रहा. NIFTY IT इंडेक्स में 4.25% की मजबूती दर्ज की गई. इसके अलावा ऑटो, FMCG, पीएसयू बैंक्स में भी तेजी रही. वहीं, फार्मा और हेल्थकेयर जैसे इंडेक्स में गिरावट रही. निफ्टी पर TCS, इन्फोसिस, HCL टेक और विप्रो टॉप गेनर्स रहे जबकि NTPC, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड और डॉ रेड्डी ऑज के टॉप लूजर्स रहे.
मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह IT शेयरों में जोरदार खरीदारी रही. TCS, Infosys, HCL Tech, Tech Mahindra और Wipro जैसे दिग्गज IT शेयरों में तेजी ने निफ्टी और सेंसेक्स को संभालने में अहम भूमिका निभाई. Wipro में हिस्सेदारी बढ़ाने की खबर और ग्लोबल स्तर पर AI थीम को लेकर सकारात्मक माहौल ने भी IT सेक्टर को सपोर्ट दिया.
बाजार को घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की लगातार खरीदारी से भी मजबूती मिली. सोमवार को जहां विदेशी निवेशकों (FII) ने 3,911 करोड़ रुपये की बिकवाली की, वहीं DIIs ने 5,109 करोड़ रुपये की खरीदारी की. इससे बाजार में गिरावट सीमित रही और निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली.
इसके अलावा कुछ चुनिंदा शेयरों में आई तेज़ी ने भी बाजार का मूड बेहतर किया. NMDC अपने मजबूत प्रोडक्शन आंकड़ों के दम पर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गया. Anant Raj में हरियाणा में 20,000 करोड़ रुपये के Data Center निवेश की घोषणा के बाद खरीदारी दिखी. Acme Solar QIP लॉन्च होने के बाद उछला, जबकि Paras Defence और Transrail Lighting को मिले नए ऑर्डर्स ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया.
वैश्विक बाजारों से भी कुछ राहत मिली. दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, जहां Nvidia के साथ AI सहयोग की उम्मीदों ने टेक शेयरों में तेजी ला दी. इसी सकारात्मक ग्लोबल टेक सेंटीमेंट का असर भारतीय IT शेयरों पर भी देखने को मिला.
कुल मिलाकर IT सेक्टर की मजबूती, घरेलू फंड्स की खरीदारी, चुनिंदा शेयरों में सकारात्मक खबरें और ग्लोबल टेक शेयरों में तेजी की वजह से बाजार शुरुआती गिरावट से उबरकर हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा.
कैसा खुला था बाजार?
शेयर बाजार की शुरुआत आज भारी दबाव के साथ हुई. निफ्टी 50 अपने पिछले बंद स्तर 23,382.60 के मुकाबले 153.45 अंक गिरकर 23,229.15 पर खुला. वहीं सेंसेक्स भी 322.14 अंक की कमजोरी के साथ 73,945.20 पर खुला, जबकि पिछला बंद स्तर 74,267.34 था. बैंकिंग शेयरों में भी दबाव देखने को मिला और बैंक निफ्टी 378 अंक टूटकर 53,265.10 पर खुला, जबकि सोमवार को यह 53,643.10 पर बंद हुआ था.
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो और FMCG शेयरों में कमजोरी रही, जबकि IT सेक्टर ने मजबूती दिखाई. निफ्टी IT इंडेक्स 411.45 अंक की बढ़त के साथ 30,265.70 पर खुला, जबकि निफ्टी FMCG 251.30 अंक की गिरावट के साथ 47,996.40 पर कारोबार की शुरुआत करता नजर आया. शुरुआती कारोबार में ग्लोबल अनिश्चितताओं और लगातार FIIs की बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया.
जून महीने के पहले कारोबारी दिन बाजार पर बिकवाली हावी रही. निफ्टी 165 अंक गिरकर 23,382 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 508 अंक टूटकर 74,267 के स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए. यानी बाजार में ज्यादातर शेयरों में दबाव देखने को मिला.
ये भी पढ़ें: जून में बदल जाता है शेयर बाजार का खेल? 10 साल के आंकड़ों ने निफ्टी से स्मॉलकैप तक दिखाया बड़ा ट्रेंड
ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेत और अमेरिका-ईरान से जुड़े घटनाक्रमों को लेकर बनी अनिश्चितता का असर निवेशकों के मूड पर दिखाई दे रहा है. इसके अलावा गिफ्ट निफ्टी भी कमजोरी दिखा रहा है. सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 23,262 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जो निफ्टी के पिछले बंद स्तर से करीब 200 अंक नीचे है. ऐसे में बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है.
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल बाजार में कमजोरी बनी हुई है. सेंसेक्स के चार्ट पर भी दबाव दिखाई दे रहा है. हालांकि अगर सेंसेक्स 74,500 के ऊपर निकलता है तो इसमें कुछ रिकवरी देखने को मिल सकती है और यह 74,800 से 75,000 के स्तर तक जा सकता है. लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता, बाजार पर दबाव बना रह सकता है.
सोमवार को बैंकिंग सेक्टर भी दबाव में रहा. बैंक निफ्टी 596 अंक गिरकर 53,643 पर बंद हुआ. चार्ट पर बैंक निफ्टी में कमजोरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं और यह अपने अहम शॉर्ट टर्म लेवल्स से नीचे कारोबार कर रहा है. ऐसे में बैंकिंग शेयरों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.
ये भी पढ़ें: Stock Market vs Mutual Fund: शेयर बाजार में उतरना सही है या म्यूचुअल फंड में? समझिए निवेश का सही गणित!
जहां ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में रहे, वहीं आईटी सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया. NIFTY IT इंडेक्स में 2.66% की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा मीडिया और मेटल सेक्टर भी बढ़त के साथ बंद हुए. यानी पूरे बाजार में गिरावट के बावजूद आईटी शेयरों में खरीदारी बनी रही.
सोमवार को टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, कोल इंडिया, JSW स्टील और TCS जैसे शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. ये निफ्टी के टॉप गेनर्स रहे.
दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंज्यूमर, ITC, श्रीराम फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. ऑटो और FMCG सेक्टर बाजार के सबसे कमजोर सेक्टर रहे.
आज बाजार की शुरुआत कमजोर हो सकती है, इसलिए निवेशकों की नजर शुरुआती कारोबार पर रहेगी. साथ ही गिफ्ट निफ्टी और ग्लोबल बाजारों की चाल भी दिनभर बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है. फिलहाल बाजार में सावधानी का माहौल है और निवेशक किसी भी बड़े फैसले से पहले बाजार की दिशा साफ होने का इंतजार कर सकते हैं.