Stock Market Highlights: बाजार में लगातार 8वें दिन कमजोरी, 100 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स- PSU Bank, मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी

Stock Market Today: निफ्टी 24 अंक गिरकर 24,611 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 97 अंक गिरकर 80,267 पर बंद हुआ. लेकिन बैंक निफ्टी ने बढ़त बनाई और 174 अंक चढ़कर 54,635 पर बंद हुआ. रुपया 3 पैसे कमजोर होकर 88.79/$ पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: बाजार में लगातार 8वें दिन कमजोरी, 100 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स- PSU Bank, मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी

Stock Market Today:भारतीय बाजारों के लिए मंगलवार को भी तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला. मंथली एक्सपायरी वाले दिन भर की वॉलेटिलिटी के बाद बाजार लगातार आठवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी 24 अंक गिरकर 24,611 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 97 अंक गिरकर 80,267 पर बंद हुआ. लेकिन बैंक निफ्टी ने बढ़त बनाई और 174 अंक चढ़कर 54,635 पर बंद हुआ. रुपया 3 पैसे कमजोर होकर 88.79/$ पर बंद हुआ.

MIDCAP100 इंडेक्स 34.9 अंक चढ़कर 56496 पर बंद हुआ. SMALLCAP इंडेक्स 13.4 अंक ऊपर 17562 पर बंद हुआ. निफ्टी पर ITC -1.3%, BHARTI AIRTEL -1.2%, INDIGO PAINTS -1.1% और TRENT -1.1% टॉप लूजर्स रहे. JSW STEEL 1.7%, ULTRATECH 1.4%, ADANI PORTS 1.4% और TATA MOTORS 1% चढ़कर बंद हुए. खबरों के चलते MAN INDUSTRIES -11% गिरा था. VEDANTA 3.2%, BHEL 2% और BLUE DART 1.3% चढ़कर बंद हुआ.

आज जिन चार कंपनियों की लिस्टिंग हुई, उनमें ANAND RATHI SHARE & STOCK BROKER +7.7% चढ़कर बंद हुआ. JARO EDUCATION -16%, SOLARWORLD ENERGY -8.8% और SESHAASAI -2.5% गिरकर बंद हुआ.

सुबह ट्रेड की हरे निशान में शुरुआत हुई. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बढ़िया तेजी पर थे. सेंसेक्स 250 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था. निफ्टी भी 80 अंकों की तेजी पर 24,720 के आसपास चल रहा था. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी अच्छी खरीदारी देख रहे थे. मेटल, आईटी, पीसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में तेजी थी. निफ्टी 50 पर Power Grid, Asian Paint, Hindalco, Titan, BEL, JSW Steel में सबसे ज्यादा तेजी थी. वहीं, Indigo, ITC, LT, Reliance, Trent टॉप लूजर्स थे.

बाजार की चाल पर अनिल सिंघवी की राय

अब कौनसे लेवल्स अहम?
- निफ्टी ने लिया 24600 के अहम लेवल पर सपोर्ट
- 24600 के पुट पर 3 करोड़ 20 लाख शेयरों का highest open interest
- 24575 के नीचे होगी नई कमजोरी
- 24700-24725 ऊपरी रेंज
- 24700 के कॉल्स पर 3 करोड़ 60 लाख शेयरों का highest open interest
- बैंक निफ्टी पर 54375-54500 मजबूत सपोर्ट
- 54900-55050 ऊपरी रेंज
- 54500 के पुट पर 29 लाख शेयरों का highest open interest
- 55000 के कॉल्स पर 27 लाख शेयरों का highest open interest

किन पोजीशन पर करें पोजीशन हल्की?
- रिकवरी में 24800-24900 पोजीशन हल्की करने के लिए सही रेंज
- नई खरीदारी 24335-24425 रेंज में करना बेहतर

किस लेवल के ऊपर बंद होने पर खतरे से बाहर?
- गिरावट रुकने के लिए निफ्टी 24800, बैंक निफ्टी 54700 के ऊपर बंद होना जरूरी
- निफ्टी 24575, बैंक निफ्टी 54150 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी

पॉलिसी से पहले बैंक में शॉर्ट रहना रिस्की?
- बैंक निफ्टी ने कल से हल्की शॉर्ट कवरिंग के दिए संकेत
- सरकारी बैंकों की मजबूती से मिला सहारा
- HDFC Bank अपने मजबूत सपोर्ट पर, ICICI Bank ओवरसोल्ड
- ऐसे में कल पॉलिसी में रेट कट आ गया तो बैंकों में हो सकती है अच्छी तेजी
- इसलिए शॉर्ट्स रिस्की हैं, हेज जरूर करें

किन सेक्टर-शेयरों में एक्शन?
- मेटल शेयरों में लगातार तेजी
- कॉपर में तगड़ी तेजी से Hind Copper, Vedanta में अच्छी तेजी
- Lifetime High पर चांदी से Hind Zinc मजबूत
- PSU बैंक में अच्छी खरीदारी

STOCK IN ACTION
Hind Zinc:
- चांदी Life high पर होने से शेयर में तेजी

Bank Of India:
- सरकारी बैंकों में अच्छी तेजी

पिछली क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 177 अंक ऊपर 80,541 पर खुला. निफ्टी 57 अंक ऊपर 24,691 पर खुला. बैंक निफ्टी 244 अंक ऊपर 54,705 पर खुला और रुपया 7 पैसे मजबूत 88.69/$ पर खुला.

आज निफ्टी की मंगलवार की पहली मंथली एक्सपायरी है. ऐसे में गिफ्ट निफ्टी फ्लैट ट्रेड कर रहा था. जहां एफआईआई और डीआईआई के फ्लो पर बाजार की नजर है. वहीं ग्लोबल मार्केट से लेकर कमोडिटीज और मैक्रो डेटा तक कई अहम अपडेट सामने आए. आइए जानते हैं, बाजार से जुड़ी हर बड़ी खबर एक नज़र में.

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल

GIFT निफ्टी 24,700 के नीचे सपाट कारोबार करता दिखा. डाओ फ्यूचर्स भी सुस्त रहे, जबकि निक्केई में 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. दूसरी ओर, अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन बढ़त रही. डाओ जोंस करीब 70 अंक चढ़ा. नैस्डैक टेक शेयरों के दम पर 100 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ.

घरेलू और ग्लोबल दोनों स्तरों पर मिले-जुले संकेत देखने को मिले. जहां सोना-चांदी में रिकॉर्ड तेजी रही, वहीं कच्चा तेल कमजोर हुआ. एफआईआई-डीआईआई की चाल और अमेरिकी शटडाउन की आशंकाएं बाजार की सेंटीमेंट पर असर डाल सकती हैं. आज की मंथली एक्सपायरी और नई सीरीज की शुरुआत से बाजार में वोलैटिलिटी बने रहने के आसार हैं.

एफआईआई-डीआईआई की चाल

मंगलवार को FIIs ने कैश मार्केट में 2800 करोड़ की बिकवाली की, लेकिन नेट-नेट 522 करोड़ की खरीदारी भी की. वहीं, घरेलू फंड्स यानी DIIs ने लगातार 25वें दिन खरीदारी जारी रखते हुए 3846 करोड़ रुपए बाजार में डाले.

अमेरिका में शटडाउन का खतरा

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति JD Vance ने चेतावनी दी कि अमेरिका शटडाउन की ओर बढ़ रहा है. डेमोक्रेट्स और ट्रंप की बैठक में फंडिंग डील को लेकर सहमति नहीं बन पाई.

सोना-चांदी ने बनाया रिकॉर्ड

शटडाउन के डर से सेफ-हेवन डिमांड बढ़ी और गोल्ड ने 70 डॉलर की छलांग लगाकर 3870 के पास नया लाइफ हाई बनाया. घरेलू बाजार में भी सोना 1700 रुपए उछलकर ₹1,15,600 के पास रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा. चांदी ने ₹1,44,179 का ऑल टाइम हाई छू लिया.

क्रूड ऑयल पर दबाव

ग्लोबल सप्लाई बढ़ने के अनुमान से कच्चे तेल में गिरावट आई. ब्रेंट क्रूड 3% टूटकर $67 के नीचे फिसला.

घरेलू मोर्चे से खबरें

NSE IFSC पर आज से Nifty 50 का डेली एक्सपायरी ऑप्शंस लॉन्च होगा. अगस्त की IIP ग्रोथ 3.5% से बढ़कर 4% पर पहुंची. इसमें माइनिंग, इलेक्ट्रिसिटी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की अच्छी ग्रोथ का योगदान रहा. आज निफ्टी और दूसरे NSE इंडेक्स में मंथली एक्सपायरी होगी और कल से अक्टूबर सीरीज की शुरुआत होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6