&format=webp&quality=medium)
Stock Market Closing Highlights: आज शेयर बाजार लगातार पांचवे दिन तेजी के साथ कारोबार बंद करता नजर आया है. अगर यह तेजी कल भी जारी रहती है तो सेंसेक्स तेजी का सिक्सर लगाने में कामयाब हो सकता है. हालांकि आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने हरे निशान में कारोबार बंद किया है. सेंसेक्स 145 अंकों की तेजी के साथ 75,449 पर बंद हुआ. निफ्टी 73 अंक मजबूत होकर 22,907 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 388 अंक उछलकर 49,702 पर बंद हुआ. सेक्टरोल इंडेक्स की बात करें तो मेटल स्टॉक्स में आज शानदार खरीदारी देखी गई.
INDICES GAINERS
NIFTY REALTY
NIFTY PSU BANK
NIFTY ENERGY
NIFTY METAL
NIFTY INFRA
NIFTY IT
NIFTY FMCG
NIFTY GAINERS
SHRIRAM FINANCE +4%
HDFC LIFE +3.5%
APOLLO HOSPITAL+3%
TATA STEEL +2.5%
NIFTY LOSERS
ITC -1%
BRITANNIA -1.5%
ITC -1%
SUN PHARMA -1%
कल की बंपर रैली के बाद आज बाजार में सपाट ओपनिंग देखी गई. सेंसेक्स 172 अंकों की तेजी के साथ 75,473 पर खुला. निफ्टी 40 अंक मजबूत होकर 22,874 पर खुला. वहीं बैंक निफ्टी 61 अंक उछलकर 49,375 पर खुला. आज सबसे अधिक खरीदारी शुरुआती कारोबार में मेटल स्टॉक्स में देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.74 फीसदी के तेजी के साथ वहीं निफ्टी आईटी 1 फीसदी की भारी गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया. जबकि निफ्टी फार्मा में मामूली गिरावट देखी गई.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई दो घंटे की बातचीत में रूस ने 30 दिनों तक यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर सहमति जताई है. ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि जल्द ही एक पूर्ण शांति समझौते पर चर्चा होगी. इस खबर के बाद वैश्विक बाजारों में मिलाजुला असर देखने को मिला.
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर होने वाली बैठक से पहले अमेरिकी बाजार दबाव में रहे. डाओ जोंस में 250 अंकों की गिरावट आई, जबकि टेक शेयरों में भारी बिकवाली के कारण नैस्डैक 300 अंक टूट गया. हालांकि, एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख दिखा. GIFT निफ्टी 75 अंक चढ़कर 22,975 के पास पहुंच गया, वहीं डाओ फ्यूचर्स 75 अंक मजबूत दिखा और जापान का निक्केई भी 200 अंक ऊपर कारोबार करता नजर आया.
सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. वैश्विक बाजार में सोना 35 डॉलर उछलकर 3,040 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. घरेलू बाजार में भी सोना 88,852 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंचा. वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में 1% की गिरावट आई और यह 71 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया.
कल बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिसमें विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने एक महीने बाद कैश सेगमेंट में बड़ी खरीदारी की. FIIs ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स को मिलाकर करीब 8,800 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू फंड्स ने भी 2,500 करोड़ रुपये की खरीदारी की. इस बीच, डॉलर इंडेक्स 5 महीने के निचले स्तर 103 से नीचे फिसल गया, जिससे रुपया 6 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचकर 86.50 के करीब कारोबार कर रहा है.
टॉप से 13% टूट चुके बाजार में क्या विदेशी निवेशक नए अवसर देख रहे हैं? इस विषय पर आज सुबह 11 बजे अनिल सिंघवी की खास बातचीत होगी वेल्थ क्रिएटर समीर अरोड़ा के साथ. निवेशकों के लिए यह एक खास चर्चा होगी, जिससे उन्हें बाजार की अगली संभावनाओं का आकलन करने में मदद मिलेगी.