&format=webp&quality=medium)
Stock Market Closing Highlights: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. सेंसेक्स और निफ्टी में आज एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है. सेंसेक्स 1390 अंक टूटकर 76,024 पर बंद हुआ है. निफ्टी-50 भी 353 अंक टूटकर 23,165 पर बंद हुआ. वहीं बैंक निफ्टी भी 737 अंक की गिरावट के साथ 50,827 पर बंद हुआ.
आज सबसे अधिक बिकवाली निफ्टी आईटी और फार्मा इंडेक्स में देखी गई है. निफ्टी आईटी 2.44 फीसदी टूटकर कारोबार बंद किया. वहीं निफ्टी फार्मा भी 1.69 फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेडिंग बंद किया है. आज के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी मीडिया और ऑयल एंड गैस सेक्टर में हल्की तेजी देखी गई.
NIFTY LOSERS
NIFTY GAINERS
INDUSIND BANK +5%
TRENT +4%
BAJAJ AUTO +1.5%
HERO MOTOCORP +1%
TOP LOSERS
UCO BANK -12%
IPCA LABS -7%
VOLTAS -7%
360 ONE WAM -5%
TOP GAINERS
ATUL AUTO +14%
HLE GLASCOAT +6.5%
GODFREY PHILLIPS +5%
SAMMAN CAPITAL +5%
शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत देखने को मिली है. सेंसेक्स 532 अंक टूटकर 76,882 पर खुला, निफ्टी 178 अंक टूटकर 23,341 पर खुला, बैंक निफ्टी 386 अंक गिरकर 51,178 पर खुला. वहीं सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा बिकवाली मेटल इंडेक्स में देखने को मिली है. आज FMCG और रियल्टी सेक्टर को छोड़ दें तो चारों तरफ बिकवाली देखने को मिली. बाजार में अचानक से आई इस गिरावट ने रिकवरी की शुरुआत पर एक बार फिर से सवाल खड़ा कर दिया है.
हालांकि भारी गिरावट के थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी देखी जाने लगी. शुरुआती कारोबार में मेटल इंडेक्स में भारी बिकवाली देखी गई थी. जो रिकवर होकर हरे निशान में कारोबार करते नजर आया. वहीं आईटी और रियल्टी सेक्टर में गिरावट जारी है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
नई सीरीज के पहले दिन विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने जमकर बिकवाली की. शुक्रवार को FIIs ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स को मिलाकर कुल 9,800 करोड़ रुपए की भारी बिकवाली की, जिससे बाजार पर दबाव देखा गया. हालांकि, घरेलू फंड्स ने 7,600 करोड़ रुपए की तगड़ी खरीदारी कर गिरावट को थामने की कोशिश की. GIFT निफ्टी करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 23,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि डाओ फ्यूचर्स भी 150 अंकों की कमजोरी दिखा रहा है.
Vodafone Idea को स्पेक्ट्रम बकाया भुगतान में बड़ी राहत मिली है. सरकार कंपनी के 37,000 करोड़ रुपए के स्पेक्ट्रम बकाए को 10 रुपए प्रति शेयर के भाव पर इक्विटी में बदलेगी. इससे सरकार की हिस्सेदारी 22.6% से बढ़कर 49% हो जाएगी. सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी दी है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से 62,700 करोड़ रुपए में 156 हेलिकॉप्टर खरीदे जाएंगे, जिससे भारतीय रक्षा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी.
अमेरिकी बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. ट्रंप के जवाबी टैरिफ से पहले डाओ दो दिन में 300 अंक गिरा, जबकि नैस्डैक 500 अंकों की गिरावट के साथ सात महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ. सोने की कीमतें पहली बार 90,000 रुपए के पार पहुंच गईं. इंट्राडे में यह 90,865 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,170 डॉलर के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया. चांदी 450 रुपए टूटकर 1 लाख रुपए के करीब आ गई. सप्लाई की चिंताओं के बीच कच्चा तेल 5 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचकर 75 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है.
BSE ने अपने निवेशकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है. वहीं, ITC ने 3,500 करोड़ रुपए में Aditya Birla Real Estate से पल्प और पेपर कारोबार खरीदने का सौदा किया है. NSE ने निफ्टी बैंक और मिडकैप सिलेक्ट के लॉट साइज बढ़ाने का ऐलान किया है. निफ्टी बैंक का लॉट साइज 30 से बढ़ाकर 35 कर दिया गया है, जो 25 अप्रैल से लागू होगा. सेबी ने इंट्राडे पोजीशन लिमिट नियमों में राहत दी है, जिससे अब लिमिट पार होने पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी.