Stock Market Highlights: रिकवरी लौटी लेकिन फ्लैट बंद हुए बाजार, निफ्टी 23,400 के ऊपर; मिड-स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स 13.84 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,360 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 ने 10.95 अंक चढ़कर 23,416 के लेवल पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 122 अंक मजबूत होकर 54,308 पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: रिकवरी लौटी लेकिन फ्लैट बंद हुए बाजार, निफ्टी 23,400 के ऊपर; मिड-स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी

Stock Market Today: कैसा रहेगा शेयर बाजार? प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव के बीच आखिर में सपाट क्लोजिंग देखने को मिली. सेंसेक्स 13.84 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,360 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 ने 10.95 अंक चढ़कर 23,416 के लेवल पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 122 अंक मजबूत होकर 54,308 पर बंद हुआ. ब्रॉडर मार्केट में खरीदारी का रुझान ज्यादा मजबूत रहा, जहां निफ्टी मिडसेलेक्ट 0.26% और निफ्टी स्मॉलकैप 0.49% की बढ़त के साथ बंद हुए.

निफ्टी 50 के गेनर्स-लूजर्स

निफ्टी 50 में Infosys, Bajaj Finserv, हिंडाल्को और JSW Steel दबाव में रहे और इनमें 1% से 1.8% तक की गिरावट दर्ज की गई. दूसरी ओर Eternal, Titan, Coal India और Adani Enterprises ने 1.4% से 3% तक की तेजी के साथ बाजार को सहारा दिया.

किन शेयरों में रही आज ज्यादा हलचल?

खबरों वाले शेयरों में PhysicsWallah का शेयर करीब 15% उछला. कंपनी ने अपनी NBFC सब्सिडियरी Finz Finance में लगभग ₹120 करोड़ के निवेश को रद्द करने का फैसला किया है. TVS Supply Chain में ALA Corporation के साथ जॉइंट वेंचर समझौते के बाद करीब 5% की तेजी रही. JBM Auto में 4.4% की मजबूती देखने को मिली, जबकि Rajesh Exports करीब 5% टूट गया.

सेक्टोरल मोर्चे पर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में जोरदार खरीदारी रही. Avalon Technologies, Stove Kraft, PG Electroplast और Voltas में 4.5% से 7% तक की तेजी दर्ज की गई. वहीं डिफेंस सेक्टर भी चमका, जहां Zen Technologies, Mishra Dhatu Nigam, Data Patterns और Paras Defence में 5% से 7% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.

हालांकि कुछ शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव भी रहा. Zensar Technologies, NALCO, MedPlus Health Services और Strides Pharma 4% से 5% तक की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स में शामिल रहे.

स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में MSTC (Metal Scrap Trade Corporation), Thangamayil Jewellery, Cemindia Projects और Anant Raj ने शानदार प्रदर्शन किया. इन शेयरों में 7% से 17% तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की रुचि व्यापक बाजार में बनी रही.

कैसा रहा दिन का ट्रेड?

कमजोर शुरुआत के बाद शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली थी. Nifty-50 23,440.70 पर पहुंच गया था. जबकि Sensex 125 अंक चढ़कर 74,471.60 के स्तर पर था. वहीं Bank Nifty भी 129.95 अंक की मजबूती के साथ 54,315.90 पर पहुंच गया है. मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी दिखी और Nifty Midcap 100 करीब 292 अंक की बढ़त के साथ 60,979.30 पर कारोबार कर रहा था.

कैसे खुले थे बाजार?

गुरुवार को भी बाजार की शुरुआत कमजोर रही. BSE Sensex अपने पिछले बंद स्तर 74,346.17 के मुकाबले करीब 410.34 अंक नीचे 73,935.83 पर खुला. वहीं Nifty 50 भी दबाव में दिखा और 23,405.60 के पिछले क्लोजिंग स्तर से 123.15 अंक नीचे 23,282.45 पर कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दिया.

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Bank Nifty 54,185.95 के पिछले बंद स्तर से 267.10 अंक नीचे 53,918.85 पर खुला. Nifty IT में भी कमजोरी रही और यह 234.40 अंक टूटकर 29,150.05 पर खुला. वहीं Nifty FMCG 56 अंक की गिरावट के साथ 48,067.95 पर खुला, जबकि Nifty Pharma 44.60 अंक नीचे 24,042.00 के स्तर पर कारोबार शुरू करता नजर आया. कुल मिलाकर शुरुआती कारोबार में सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में खुले.

ग्लोबल बाजारों से क्यों बढ़ा दबाव?

अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. डाओ 620 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक और S&P 500 में भी कई दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया.

जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों की रिकॉर्ड तेजी भी थम गई. दूसरी तरफ डॉलर इंडेक्स करीब दो महीने के ऊंचे स्तरों के पास पहुंच गया है और अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.48% के करीब बनी हुई है.

ब्रेंट क्रूड लगातार ऊंचे स्तरों पर बना हुआ है. हालांकि सुबह इसमें कुछ कमजोरी दिखी और कीमत $97 के नीचे आई, लेकिन कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अभी भी बाजार के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं.

निफ्टी के लिए कौन से स्तर अहम?

बुधवार को निफ्टी ने कारोबार के दौरान 23151 का निचला स्तर छुआ था. यह पिछले 38 कारोबारी दिनों का सबसे निचला स्तर था. हालांकि निचले स्तरों से कुछ रिकवरी देखने को मिली, लेकिन इंडेक्स लगातार तीसरे दिन Lower High और Lower Low का पैटर्न बनाता दिखा. आज बाजार की नजर 23150 के आसपास के सपोर्ट जोन पर रहेगी. अगर यह स्तर बना रहता है तो निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिल सकती है. वहीं इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है.

बैंक निफ्टी में 53000 के पास अहम सपोर्ट

बैंक निफ्टी फिलहाल बाजार की सबसे महत्वपूर्ण कहानी बना हुआ है. इंडेक्स लगातार तीसरे दिन 50 DMA यानी 54,460 के नीचे बंद हुआ है. इससे पहले जो ब्रेकआउट देखने को मिला था, वह अब फेल होता दिख रहा है.

हालांकि अच्छी बात यह है कि बैंक निफ्टी ने कमजोरी के दौरान एक बार फिर 53,027 के आसपास मजबूत सपोर्ट लिया. इसी स्तर से इंडेक्स ने करीब 1,300 अंकों की रिकवरी दिखाई. 53,000 के आसपास का क्षेत्र फिलहाल बैंक निफ्टी के लिए सबसे अहम सपोर्ट बना हुआ है.

कहां है अगला बड़ा सपोर्ट?

तकनीकी संकेतों के अनुसार बैंक निफ्टी का अगला बड़ा सपोर्ट 52,800 के आसपास माना जा रहा है. जब तक इंडेक्स 52,600 के नीचे बंद नहीं होता, तब तक बड़ी कमजोरी की पुष्टि नहीं मानी जा रही है. इसलिए आज कारोबार के दौरान 53,000 से 52,800 का दायरा ट्रेडर्स के लिए काफी अहम रहने वाला है..

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6