Stock Market Highlights: लो से रिकवरी लेकिन लाल निशान में बंद हुए बाजार, निफ्टी 23,300 के ऊपर; इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

Stock Market Closing Highlights: बुधवार को भारी गिरावट के साथ खुले, लेकिन दोपहर तक जोरदार रिकवरी देखने को मिली. सेंसेक्स 303 अंक यानी 0.41% की गिरावट के साथ 74,346 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 78 अंक या 0.33% की कमजोरी रही और यह 23,405 के स्तर पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: लो से रिकवरी लेकिन लाल निशान में बंद हुए बाजार, निफ्टी 23,300 के ऊपर; इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में गिरावट के बाद निचले स्तरों से रिकवरी. ( प्रतीकात्मक फोटो: AI/ChatGPT)

Stock Market Closing Highlights: बुधवार के शेयर बाजार के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखी. सेंसेक्स 303 अंक यानी 0.41% की गिरावट के साथ 74,346 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 78 अंक या 0.33% की कमजोरी रही और यह 23,405 के स्तर पर बंद हुआ.

हालांकि दिन के निचले स्तर से निफ्टी ने करीब 237 अंकों की शानदार रिकवरी की. वहीं बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते बैंक निफ्टी 471 अंक यानी 0.88% चढ़कर 54,186 पर बंद हुआ. खास बात यह रही कि बैंक निफ्टी ने इंट्राडे लो से करीब 1,160 अंकों की रिकवरी दर्ज की. दूसरी ओर निफ्टी मिडसेलेक्ट 0.64% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.11% फिसला.

बैंकिंग शेयरों में मजबूत रिवर्सल, IT प्रेशर में

सेक्टोरल मोर्चे पर बैंकिंग शेयरों में मजबूत रिवर्सल देखने को मिला. फेडरल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक और SBI जैसे शेयर 3.71% से 4.08% तक उछले और बैंक निफ्टी को सहारा दिया. इसके उलट आईटी सेक्टर में भारी दबाव रहा. निफ्टी आईटी इंडेक्स के दिग्गज शेयर TCS, टेक महिंद्रा, HCL Tech और LTIMindtree में 6% से 8.5% तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे सेक्टर पर दबाव बना रहा.

निफ्टी 50 में ITC, Adani Energy Solutions, Eternal और L&T प्रमुख गिरावट वाले शेयर रहे. वहीं Apollo Hospitals, Tata Motors Passenger Vehicles, Max Healthcare और Trent में 1% से 2.5% तक की तेजी देखने को मिली और ये इंडेक्स के टॉप गेनर्स में शामिल रहे.

खबरों के दम पर कई शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला. John Cockerill India का शेयर करीब 20% उछला, क्योंकि कंपनी को JSW Vijayanagar Metallics से 1,250-1,300 करोड़ रुपये की रेंज का बड़ा ऑर्डर मिला. Epack Prefab Technologies में ऑर्डर मिलने की खबर के बाद 8% की तेजी रही. Borosil Renewables का शेयर Tempered Glass पर CVD लगाए जाने की खबर के बाद 8.43% चढ़ा, जबकि NHPC में ऑफर फॉर सेल (OFS) की खबर के बीच 4.7% की मजबूती दर्ज की गई.

LIVE TV:

वहीं टॉप लूजर्स में Elecon Services, Schneider Electric, JM Financial और PB Fintech शामिल रहे. दूसरी ओर Ola Electric, KPR Mills, RR Kabel और Wockhardt ने 5% से 10% तक की तेजी के साथ निवेशकों का ध्यान खींचा. कुल मिलाकर, आईटी शेयरों में कमजोरी के बावजूद बैंकिंग शेयरों की मजबूती ने बाजार को निचले स्तरों से उबरने में मदद की.

दिन के कारोबार में आई थी रिकवरी

बुधवार को बाजार में शुरुआती दबाव के बाद शानदार रिकवरी देखने को मिली. Nifty Bank दिन के निचले स्तर से 700 अंकों से ज्यादा उछलकर 53,726 के स्तर पर पहुंच गया और हरे निशान में कारोबार करता दिखा. बैंकिंग शेयरों में खरीदारी लौटने से पूरे बाजार को सहारा मिला. वहीं निफ्टी 50 भी अपने इंट्राडे लो 23,151.50 से करीब 190 अंक संभलकर 23,343.50 के आसपास पहुंच गया.

सेंसेक्स ने भी दिन के निचले स्तर 73,492 से मजबूत वापसी करते हुए 74,106 के करीब कारोबार किया. IFCI में 12% की तेज बढ़त देखने को मिली. बाजार की इस रिकवरी से संकेत मिल रहे हैं कि निचले स्तरों पर निवेशक खरीदारी का मौका तलाश रहे हैं, खासकर बैंकिंग शेयरों में मजबूत रुचि दिखाई दे रही है.

क्यों आई IT शेयरों में गिरावट?

IT शेयरों में आज की गिरावट की सबसे बड़ी वजह मंगलवार की तेज रैली के बाद मुनाफावसूली मानी जा रही है. एक दिन पहले अमेरिकी टेक शेयरों से मिले मजबूत संकेतों के चलते भारतीय IT शेयरों में शानदार खरीदारी हुई थी. हालांकि बुधवार को निवेशकों ने मुनाफा वसूलना शुरू कर दिया.

इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली ने भी दबाव बढ़ाया. मंगलवार को ही FIIs ने भारतीय बाजार में ₹8,362 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली की थी. चूंकि IT सेक्टर में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी काफी ज्यादा होती है, इसलिए उनकी बिकवाली का असर सबसे पहले इसी सेक्टर पर दिखाई दिया.

कैसा खुला था बाजार?

बाजार खुलते ही निवेशकों में सतर्कता देखने को मिली. सेंसेक्स 74,649 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 74,507 पर खुला, जबकि निफ्टी 23,483 से फिसलकर 23,415 पर खुला. बैंक निफ्टी भी 53,714 के मुकाबले 53,541 पर खुला. सेक्टरों की बात करें तो सबसे ज्यादा दबाव IT शेयरों पर रहा. Nifty IT करीब 550 अंकों की कमजोरी के साथ खुला और TCS, Infosys, HCL Tech तथा Tech Mahindra जैसे शेयर शुरुआती कारोबार में टूटते नजर आए.

दूसरी तरफ मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और Nifty Metal बढ़त के साथ खुला. Adani Ports, Bharti Airtel और Tata Steel जैसे शेयर शुरुआती कारोबार में हरे निशान में रहे, जबकि Reliance, HDFC Bank, ICICI Bank, Bajaj Finance और Kotak Bank जैसे बड़े शेयरों में दबाव दिखाई दिया. कुल मिलाकर ग्लोबल संकेतों और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बाजार की शुरुआत सतर्क और कमजोर रही.

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा

मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं. अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम किया. साथ ही क़ेश्म द्वीप पर जवाबी कार्रवाई भी की गई.

दूसरी तरफ ईरान ने भी कई दावे किए हैं. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है. बाजार को डर है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो इसका असर तेल की कीमतों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है.

कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल

अमेरिका-ईरान तनाव का सबसे बड़ा असर तेल बाजार में दिखाई दे रहा है. ब्रेंट क्रूड करीब 1.13 फीसदी बढ़कर 97.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं WTI क्रूड 1.24 फीसदी चढ़कर 94.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा. भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए बढ़ती तेल कीमतें चिंता का विषय मानी जाती हैं क्योंकि इससे महंगाई और कंपनियों की लागत पर असर पड़ सकता है.

जापान का Nikkei रिकॉर्ड ऊंचाई पर

जहां एक तरफ दुनिया के कई बाजार तनाव में हैं, वहीं जापान का शेयर बाजार मजबूती दिखा रहा है. Nikkei 225 इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. Topix इंडेक्स में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई. यह एशियाई बाजारों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद

मंगलवार को वॉल स्ट्रीट में हल्की बढ़त देखने को मिली. Dow Jones करीब 229 अंक चढ़कर बंद हुआ. S&P 500 और Nasdaq भी हरे निशान में बंद हुए. हालांकि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों का रुख अभी भी काफी सतर्क बना हुआ है.

टेक शेयरों में मिला-जुला रुख

अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. Apple के शेयरों में लगभग 3 फीसदी की तेजी आई. AMD और Tesla भी बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं Microsoft, Alphabet और Amazon के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. Marvell Technology के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल रहा और यह 32 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6