&format=webp&quality=medium)
शेयर बाजार में जून सीरीज की शुरुआत. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Stock Market Today: बुधवार को जून सीरीज के पहले दिन पर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि, सेंसेक्स-निफ्टी एक सीमित दायरे में ही कारोबार करते दिखे. लेकिन क्लोजिंग लाल निशान में ही हुई. सेंसेक्स 142 अंक गिरकर 75,867 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 लगभग सपाट रहकर 23,907 के स्तर पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी में 239 अंकों की कमजोरी रही और यह 54,853 पर बंद हुआ.
हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडसेलेक्ट इंडेक्स 0.21% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.15% चढ़कर बंद हुए.
निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा दबाव ITC, HDFC Bank, HDFC Life Insurance और Wipro में देखने को मिला. इन शेयरों में 1.2% से लेकर 3.2% तक की गिरावट दर्ज हुई. दूसरी तरफ Tata Motors, Eternal, Power Grid Corporation of India और Bajaj Auto में 2% से 4% तक की तेजी देखने को मिली.
खबरों के दम पर भी कई शेयर फोकस में रहे. Zee Entertainment Enterprises करीब 10% उछला, क्योंकि कंपनी ने Unite8 स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करने की घोषणा की है. Zen Technologies में नए प्रोडक्ट लॉन्च की खबर के बाद 5% से ज्यादा की तेजी रही. वहीं Jupiter Wagons करीब 2.7% चढ़ा, क्योंकि कंपनी को 10 साल के लिए रेल व्हील, एक्सल और व्हीलसेट सप्लाई का बड़ा करार मिला है.
मेटल शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. National Aluminium Company, Hindalco Industries, Vedanta और Tata Steel में करीब 2.8% से 4.2% तक की तेजी दर्ज हुई.
नतीजों के बाद शेयरों में बड़ा एक्शन देखने को मिला. Cummins India करीब 9.7% उछला, जबकि Siemens में 5% से ज्यादा की तेजी रही. दूसरी तरफ Oil and Natural Gas Corporation करीब 4.3% टूटा और Carraro India में 8% से ज्यादा की गिरावट रही.
आज के टॉप लूजर्स में Great Eastern Shipping Company, Entero Healthcare Solutions, Poly Medicure और Sun Pharma Advanced Research Company शामिल रहे, जिनमें 6.5% से 8% तक की कमजोरी रही.
वहीं टॉप गेनर्स में Adani Total Gas, Finolex Cables, Jindal Saw और CG Power and Industrial Solutions शामिल रहे, जिनमें 6% से 13% तक की मजबूत तेजी देखने को मिली.
आज का बाजार
- सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी पर सीमित दायरे में कारोबार
- Volatility बिल्कुल नहीं, सभी जगह है सुस्ती
- Siemens, Hitachi में तेजी से पावर शेयर सबसे ज्यादा मजबूत
- कैपिटल गुड्स शेयर भी हैं तेज
- एल्युमीनियम में तेजी से मेटल शेयर चमके
- ऑटो शेयरों ने दिखाई अच्छी रफ्तार
- HDFC Bank 2.5% गिरा है, उसे हटाकर देखें तो बैंक निफ्टी में भी कमजोरी नहीं
- मिड-स्मॉलकैप शेयर भी हैं सुस्त
सीमित दायरे में क्यों बाजार?
- बाजार के सभी संकेत आज मिले-जुले
- ग्लोबल संकेत भी सुस्त
- कच्चा तेल $97-$98 के पास सपाट
- रुपए में हल्की कमजोरी
- कल की छुट्टी की वजह से भी एक्शन थोड़ा कम
किन लेवल्स पर रखें नजर?
- निफ्टी 23865, बैंक निफ्टी 54850 के नीचे देगा इंट्राडे में कमजोरी के संकेत
- निफ्टी 23700-23815, बैंक निफ्टी 54400-54600 सपोर्ट जोन
- निफ्टी 23990-24075, बैंक निफ्टी 55100-55400 ऊपरी रेंज
- निफ्टी 24100, बैंक निफ्टी 55300 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी
- निफ्टी 23700, बैंक निफ्टी 54500 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी
सुबह बाजार की सुस्त शुरुआत हुई. ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी मिला-जुला कारोबार करते दिखाई दिए.09:30 पर सेंसेक्स 112 अंक नीचे 75,898 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 39 अंक नीचे 23,871 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 167 अंक नीचे 54,924 पर ट्रेड कर रहा था.
निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी थी. मेटल इंडेक्स 1.4% रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू बैंक इंडेक्स में तेजी थी. निफ्टी 50 पर Coal India, ONGC, HDFC Bank, Wipro, Infosys, HDFC Life, Apollo Hospital, HCL Tech, BEL टॉप लूजर्स था. Hindalco, NTPC, Eternal, JSW Steel, Dr Reddy, Jio Financial, Asian Paint, Adani Ports, Power Grid टॉप गेनर्स थे.
ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ने की आशंका से कच्चे तेल में तेज उछाल आया है, जबकि अमेरिकी बाजार टेक शेयरों के दम पर रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए. दूसरी तरफ मंथली एक्सपायरी के दिन FIIs ने भारी बिकवाली की, जबकि घरेलू फंड्स लगातार खरीदारी कर रहे हैं. ONGC और Siemens के कमजोर नतीजों, Coal India के OFS और Vodafone Idea के सब्सक्राइबर डेटा जैसे कई बड़े ट्रिगर्स आज बाजार की दिशा तय कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: महारत्न PSU में बिकवाली के लिए रहें तैयार, अनिल सिंघवी ने नतीजों के बाद इन 3 शेयरों पर दी BUY-SELL की कॉल
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेज उछाल देखने को मिला. ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ने की आशंका से ब्रेंट क्रूड करीब 3% चढ़कर फिर 99 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया. तेल की कीमतों में यह तेजी भारतीय बाजार के लिए महंगाई और आयात बिल के लिहाज से अहम मानी जा रही है.
LIVE TV:
ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है. ईरानी अधिकारियों ने कहा कि अगर हमला हुआ तो उसका जवाब भी दिया जाएगा. इस बयान के बाद जियोपॉलिटिकल तनाव और बढ़ गया है, जिस पर ग्लोबल बाजारों की नजर बनी हुई है.
GIFT Nifty करीब 60 अंक गिरकर 23900 के आसपास कारोबार करता दिखा, जो घरेलू बाजार के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है. हालांकि डाओ फ्यूचर्स करीब 40 अंक ऊपर कारोबार कर रहे हैं. एशियाई बाजारों में जापान और दक्षिण कोरिया के इंडेक्स नए लाइफ हाई पर पहुंच गए हैं.
टेक शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर अमेरिकी बाजारों ने नए रिकॉर्ड बनाए. नैस्डैक करीब 300 अंक उछलकर बंद हुआ और इंट्राडे में नया लाइफ हाई बनाया. S&P 500 भी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. हालांकि डाओ जोंस में करीब 120 अंकों की गिरावट दर्ज हुई.
कीमती धातुओं में मुनाफावसूली देखने को मिली. चांदी करीब ₹6100 टूटकर ₹2,70,600 के आसपास बंद हुई, जबकि सोना ₹1500 गिरकर ₹1,57,600 के करीब पहुंच गया. ग्लोबल संकेतों और डॉलर की चाल का असर बुलियन बाजार पर देखने को मिला.
मंथली एक्सपायरी के दिन विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बिकवाली जारी रखी. FIIs ने कैश मार्केट में ₹2400 करोड़ समेत कुल ₹4290 करोड़ की नेट बिकवाली की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार सातवें दिन खरीदारी करते हुए ₹1361 करोड़ बाजार में डाले.
Oil and Natural Gas Corporation और Siemens के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे. ONGC पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बढ़ती लागत का असर दिखा, जबकि Siemens का ऑपरेशनल प्रदर्शन भी कमजोर रहा. आज बाजार की नजर Cummins India, PG Electroplast और GMR Airports Infrastructure के नतीजों पर रहेगी.
Coal India में सरकार OFS के जरिए करीब 2% हिस्सेदारी बेचने जा रही है. इश्यू का फ्लोर प्राइस ₹412 रखा गया है. आज यह इश्यू नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा, जबकि शुक्रवार को रिटेल निवेशक बोली लगा सकेंगे.
Vodafone Idea के लिए राहत की खबर आई है. कंपनी ने लगातार तीसरे महीने सब्सक्राइबर्स बढ़ाए हैं. अप्रैल में कंपनी ने 53 हजार से ज्यादा नए ग्राहक जोड़े.
आज जून सीरीज की शुरुआत के साथ GE Vernova T&D India और Radico Khaitan को F&O सेगमेंट में शामिल किया जाएगा. इससे इन शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम और वोलैटिलिटी बढ़ सकती है.
Zee Entertainment Enterprises ने Unite8 Sports के तहत चार नए स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करने की घोषणा की है. इन चैनलों पर फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी और बॉक्सिंग समेत कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स दिखाए जाएंगे.