&format=webp&quality=medium)
(File Image)
Brokerage Reports: मिडिल ईस्ट में तेज होते युद्ध से कच्चे तेल में उबाल आया है. इसकी वजह से दुनियाभर के बाजारों में कोहराम मचा है. कच्चा तेल का भाव 114 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. GIFT Nifty में 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई है, जो बाजार में तेजी गिरावट के साथ खुलने का इशारा कर रहा है. कमजोर सेंटिमेंट्स के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज ने 8 कंपनियों पर नई रिपोर्ट जारी है. कुछ स्टॉक्स के टारगेट प्राइस में कटौती की गई है, जबकि कुछ पर खरीद की सलाह के साथ टारगेट में इजाफा किया गया है.
FPI की बिकवाली जारी
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच बीते हफ्ते FPI ने भारतीय शेयर बाजार से 21,831 करोड़ रुपए की निकासी की है. युद्ध के साथ ही विदेशी निवेशकों के रुख में बड़ा बदलाव आया है. इससे पहले फरवरी में एफपीआई ने 22,615 करोड़ रुपए का निवेश किया था, जो कि बीते 17 महीनों में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी इनफ्लो था.
फरवरी से पहले लगातार तीन महीनों तक विदेशी निवेशकों ने शुद्ध विक्रेता थे, जिन्होंने जनवरी में 35,962 करोड़ रुपए, दिसंबर में 22,611 करोड़ रुपए और नवंबर में 3,765 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी.
ये भी पढ़ें- युद्ध के शोर के बीच ब्रोकरेज ने चुने ये 5 शेयर, 5 से 15 दिन में दे सकते हैं तगड़ा रिटर्न
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी का कहना है कि ये तो ना तो पहला युद्ध है ना ही आखिरी है. एक बार अपने पोर्टफोलियो के शेयरों का क्वालिटी चेक कर लें. उसके बाद पोर्टफोलियो बार-बार देखना बंद करें, नहीं तो परेशान होंगे. हर युद्ध के बाद बाजार रिकवर होता ही है. इतने युद्ध के बाद भी कई बार नए लाइफ हाई बने. जब तक युद्ध खत्म ना हो आपको बाजार में टिके रहना है.
नया पैसा ना भी डालना हो तो, कम से कम पुराने निवेश में बने रहें. जिन निवेशकों को बड़ा पैसा बनाना है उन्हें कॉन्ट्रा सोचना होगा. अगर पैसा, इच्छा और हिम्मत है तो गिरावट में निवेश करेंगे. ज्यादा सेफ रहना है तो युद्ध खत्म होने के संकेत का इंतजार करें. अग्रेसिव इन्वेस्टर हैं तो 6 हफ्तों की शॉर्ट-ब्लास्ट SIP करें.
ये भी पढ़ें- युद्ध के बाद हर बार बाजार ने लगाई है लंबी छलांग! ब्रोकरेज को इन 9 स्टॉक्स में दिख रहा 54% तक का दमदार अपसाइड
सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट पर चार ब्रोकरेज ने रिपोर्ट जारी की है. HSBC ने स्टॉक की रेटिंग को Accumulate से अपग्रेड कर BUY किया है और 670 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है.
वहीं जेफरीज ने अंबुजा सीमेंट पर खरीद की सलाह को बरकरार रखा है और 735 रुपए का टारगेट दिया है. CLSA ने सीमेंट शेयर पर Accumulate की रेटिंग बरकरार रखा है और 635 रुपए का टारगेट तय किया है जबकि CITI ने न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखते हुए 535 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.
| ब्रोकरेज फर्म | रेटिंग/कॉल | टारगेट प्राइस (₹) |
|---|---|---|
| HSBC | Buy | 670 |
| Jefferies | Buy | 735 |
| CLSA | Accumulate | 635 |
| Citi | Neutral | 535 |
रिलायंस इंडस्ट्रीज पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीद की सलाह को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1855 रुपए कर दिया है. वहीं, मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर ओवरवेट की रेटिंग बनाए रखी है और 1803 रुपए का टारगेट तय किया है.
ब्रोकरेज के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में कमी और सप्लाई में कटौती से रिफाइनिंग मार्जिन लंबे समय तक ज्यादा रहेगा. ग्लोबल रिफाइनर और एशियन केमिकल स्टैक की री-रेटिंग हुई है, जबकि RIL लोकल कॉम्पिटिटर के मुकाबले डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. एनर्जी मल्टीपल्स से कंज्यूमर वर्टिकल में डी-रेटिंग को कम करने में मदद मिलने से ऊपर जाने का रिस्क दिख रहा है.
| ब्रोकरेज फर्म | रेटिंग/कॉल | टारगेट प्राइस (₹) |
|---|---|---|
| Goldman Sachs | Buy | 1855 |
| Morgan Stanley | Overweight | 1803 |
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) पर गोल्डमैन सैक्स ने BUY रेटिंग को बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट प्राइस पहले के 450 से घटाकर 435 रुपए किया है.
वहीं, UBS ने BPCL की रेटिंग को डाउनग्रेड कर न्यूट्रल किया है. साथ ही टारगेट प्राइस पहले के 425 रुपए से कम कर 365 रुपए किया.
| ब्रोकरेज फर्म | रेटिंग | टारगेट प्राइस (₹) | पहले का टारगेट (₹) |
|---|---|---|---|
| Goldman Sachs | Buy | 435 | 450 |
| UBS | Neutral | 365 | 425 |
Citi ने फार्मा कंपनी टोरेंट फार्मा पर BUY की रेटिंग बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 5100 रुपए प्रति शेयर तय किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, जल्द से मीडियम टर्म में फोकस JB एक्विजिशन को इंटीग्रेट करना, ज्यादा से ज्यादा सिनर्जी निकालना और लोन चुकाना है. मैनेजमेंट को JB से कॉस्ट सिनर्जी में 400-450 करोड़ रुपये मिलने का भरोसा है.
गोल्डमैन सैक्स ने गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर BUY की रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट 1425 रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की मार्जिन की चिंताएं खत्म हो गई हैं और ग्रोथ आउटलुक बरकरार है. भारत में हाई सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ आउटलुक बरकरार। इंडोनेशिया बिजनेस में धीरे-धीरे रिकवरी की संभावना है.
सिटी ने आईटी कंपनी Infosys पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखा है जबकि 1440 रुपए का टारगेट तय किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, फाइनेंशियल सर्विसेज और एनर्जी/यूटिलिटीज़/रिसोर्सेज में अच्छी रफ्तार दिख रही है. पिछले 2 सालों से AI डिफ्लेशन का असर बना हुआ है.
6 नए वैल्यू पूल में फैला शुरुआती खर्च अगले कुछ सालों में इसकी भरपाई कर देगा. AI डेवलपमेंट और AI को अपनाने के बीच का अंतर बड़ा है और बढ़ रहा है. ग्रॉस मार्जिन साल-दर-साल थोड़ा बढ़ा है और इसे AI और सेल्स/मार्केटिंग में फिर से इन्वेस्ट किया गया है. इंफोसिस का मानना है कि उनके पास वहां एक बड़ा वैल्यू प्रपोजिशन है.
सिटी ने Siemens पर अपनी न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखा है और 3350 रुपए का टारगेट तय किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि भारत के GDP में मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा बढ़ाने के इरादे से मिड-टर्म से लॉन्ग टर्म मैक्रो सेटअप को सपोर्ट मिल रहा है. कंपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए अभी इस्तेमाल नहीं हो रहे फैक्ट्री डेटा का इस्तेमाल कर रही है.
ग्रुप के एक्सेलेरेटर प्लेटफॉर्म और इकोसिस्टम पार्टनरशिप को प्रोजेक्ट डिजाइन में जल्दी शामिल करने के लिए तैयार करना. इंडस्ट्री-स्पेसिफिक AI सॉल्यूशंस को प्राथमिकता देना ताकि पायलट प्रोजेक्ट रुके नहीं और नई फैक्ट्रियां बनने पर उन्हें बड़े पैमाने पर रोल आउट किया जा सके. कुल मिलाकर, मैनेजमेंट के खास मैसेज कंस्ट्रक्टिव थे, लेकिन हमारे हिसाब से मीडियम से लॉन्ग टर्म में बड़े पैमाने पर फायदे का सौदा होगा.
| ब्रोकरेज फर्म | कंपनी | रेटिंग | टारगेट प्राइस (₹) |
|---|---|---|---|
| Citi | Torrent Pharma | Buy | 5100 |
| Goldman Sachs | Godrej Consumer Products | Buy | 1425 |
| Citi | Infosys | Neutral | 1440 |
| Citi | Siemens Ltd | Neutral | 3350 |
| Morgan Stanley | Tata Motors PV | Equal Weight | 340 |
टाटा मोटर्स पीवी पर मॉर्गन स्टैनली ने Equalweight की रेटिंग बरकरार रखा है और 340 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार, Jaguar फेज-आउट, लैंड रोवर डेटा पर फोकस बढ़ा है. लैंड रोवर US का फरवरी डेटा कमजोर था, EU के टॉप 5 मार्केट में सुधार हुआ है.
जर्मनी, UK, फ्रांस, इटली और स्पेन में सेल्स फरवरी में सालाना आधार पर 19% बढ़ी है, जबकि जनवरी में साल-दर-साल स्थिर थी.
अमेरिका और EU के टॉप 5 में कुल Land Rover सेल्स फरवरी में YoY 7% गिरी, जबकि जनवरी में 15% की गिरावट आई थी. पश्चिम एशिया Q4FY26 में कमजोर रह सकता है. चीन का इंपोर्ट जनवरी,में 28% गिरा था, फरवरी डेटा का इंतजार है.
Live TV
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
