Stock Market Highlights: आखिरी घंटे में भारी बिकवाली से क्रैश हुआ बाजार, सेंसेक्स 1092 अंक टूटा- निफ्टी 23,547 पर बंद

Stock Market Closing Highlights: आखिरी घंटे में भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स 1,092 अंक टूटकर 74,775 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 359 अंक फिसलकर 23,547 के स्तर पर आ गया. बैंक निफ्टी में भी 614 अंकों की गिरावट दर्ज हुई और यह 54,239 पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: आखिरी घंटे में भारी बिकवाली से क्रैश हुआ बाजार, सेंसेक्स 1092 अंक टूटा- निफ्टी 23,547 पर बंद

शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी बिकवाली. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Market Closing Highlights: ग्लोबल मार्केट्स से मजबूत संकेत मिलने के बावजूद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा. आखिरी घंटे में भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स 1,092 अंक टूटकर 74,775 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 359 अंक फिसलकर 23,547 के स्तर पर आ गया. बैंक निफ्टी में भी 614 अंकों की गिरावट दर्ज हुई और यह 54,239 पर बंद हुआ.

दोपहर 2:30 बजे के बाद बाजार में अचानक तेज बिकवाली देखने को मिली, जिससे निफ्टी करीब 400 अंक लुढ़क गया. India VIX में 8% की तेज उछाल ने निवेशकों की घबराहट को साफ दिखाया. हालांकि रुपये में रिकवरी देखने को मिली और कच्चा तेल भी $95 प्रति बैरल के नीचे बना रहा.

IMD के कमजोर मॉनसून अनुमान से बढ़ा दबाव

बाजार पर दबाव की एक बड़ी वजह IMD का नया मॉनसून अनुमान रहा. मौसम विभाग ने मॉनसून का अनुमान 92% से घटाकर 90% कर दिया है. सामान्य से कम बारिश की आशंका ने कृषि, ग्रामीण मांग और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी, जिसका असर बाजार सेंटीमेंट पर दिखा.

IT शेयरों में खरीदारी, बाकी बाजार दबाव में

निफ्टी 50 में IT शेयरों ने मजबूती दिखाई. Infosys करीब 2.45% चढ़ा, जबकि Tech Mahindra, HCL Tech और Wipro में भी 2% तक तेजी रही. दूसरी ओर Interglobe Aviation, Bajaj Auto, Tata Steel और Power Grid जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली हावी रही.

रिजल्ट रिएक्शन से बड़ा उतार-चढ़ाव

कंपनियों के तिमाही नतीजों के बाद कई शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला. Tribhovandas Bhimji Zaveri करीब 20% उछला, जबकि Kernex Microsystems में 15% की तेजी रही.

वहीं Bharat Dynamics करीब 8% टूट गया और Natco Pharma में 11% की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. कमजोर नतीजों और ब्रोकरेज की निगेटिव राय का असर इन शेयरों पर दिखा.

LIVE TV:

स्मॉलकैप शेयरों में तेज हलचल

Top Losers में Praj Industries, Enviro Infra, Avanti Feeds और MCX जैसे शेयर 5% से 8% तक टूटे. वहीं Top Gainers में Wockhardt करीब 16% उछला. Netweb Technology, Tega Industries और Gujarat Gas में भी जोरदार तेजी देखने को मिली.

अनिल सिंघवी का Editor's Take

बाजार में कमजोरी क्यों?
- आज की बिकवाली थोड़ी सरप्राइजिंग
- ग्लोबल मार्केट्स से संकेत अच्छे
- दो दिनों से अमेरिकी बाजारों में नए रिकॉर्ड
- चीन को छोड़ सभी एशियाई बाजारों में तेजी
- डाओ फ्यूचर्स भी मजबूत
- रुपए में भी अच्छी रिकवरी
- कच्चा तेल भी $95 के नीचे ही
- उसके बावजूद बाजार का गिरना थोड़ा सरप्राइजिंग
- स्क्रीन देख कर लग रहा है FIIs की अच्छी बिकवाली है
- VIX भी 4% बढ़ा आज
- वीकेंड सेशन पर थोड़ा अलर्ट रहते हैं बाजार

आज कौनसे दो सबसे अहम लेवल?
- निफ्टी 23700, बैंक निफ्टी 54400 बेहद अहम लेवल
- निफ्टी 50 DMA 23684, बैंक निफ्टी 50 DMA 54493 पर
- दोनों इंडेक्स ने इन्हीं लेवल से दिया था ब्रेकआउट
- ऐसे में निफ्टी 23700, बैंक निफ्टी 54500 के ऊपर बंद होना बेहद जरूरी

किन लेवल्स पर रखें नजर?
- निफ्टी के लिए 23615-23725 मजबूत सपोर्ट
- बैंक निफ्टी के लिए 54100-54400 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी के लिए 23900-24000 ऊपरी रेंज
- बैंक निफ्टी के लिए 54850-55100 ऊपरी रेंज

दोपहर 12 बजे के आसपास सेंसेक्स 180 अंक गिर गया था. वहीं, निफ्टी 80 अंक के करीब गिरावट के साथ 23,900 के नीचे फिसल गया था. बैंक निफ्टी में 60 अंकों की कमजोरी थी. India VIX 1.4% नीचे था. ऑटो, मेटल, NBFC इंडेक्स में तेज गिरावट थी.

09:30 पर सेंसेक्स 41 अंक ऊपर 75,909 के आसपास था. निफ्टी 23,908 के आसपास फ्लैट था. बैंक निफ्टी 121 अंक ऊपर 54,960 के आसपास था. इसके पहले ओपनिंग में सेंसेक्स 300 अंक चढ़ गया था. वहीं, निफ्टी भी 40 अंक चढ़कर 24,000 के करीब था. बैंक निफ्टी 140 अंक ऊपर था. आईटी और बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी दिख रही थी.

आईटी इंडेक्स 2.5% चढ़ गया था. Wipro 3%, Infosys 3.8%, Coforge 3%, Persistent 3% की तेजी दर्ज कर रहे थे. FMCG, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स थोड़े कमजोर थे. निफ्टी 50 पर Infosys, Wipro, HCL Tech, Coal India, Trent. TCS, Maruti में सबसे ज्यादा तेजी थी. वहीं, Bharti Airtel 1.5% गिरा था. ONGC, Eicher Motors, BEL, HDFC Bank, Max Health, Adani Ports, Indigo में सबसे ज्यादा गिरावट थी.

सुबह GIFT Nifty करीब 100 अंक टूटकर 23,900 के पास कारोबार कर रहा था. हालांकि ग्लोबल संकेत पूरी तरह निगेटिव नहीं हैं. अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सीजफायर की खबरों ने जियोपॉलिटिकल तनाव कुछ कम किया है, जबकि अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए.

अमेरिका-ईरान सीजफायर की उम्मीद, तनाव कम होने के संकेत

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है. कल कुछ हमलों के बाद अमेरिकी न्यूज एजेंसी Axios के मुताबिक दोनों देश 60 दिन के सीजफायर पर सहमत हो गए हैं, हालांकि इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतिम मंजूरी बाकी है. अगर समझौता आगे बढ़ता है तो ग्लोबल मार्केट्स में जोखिम लेने की धारणा मजबूत हो सकती है और क्रूड ऑयल में भी उतार-चढ़ाव कम हो सकता है.

रिकॉर्ड ऊंचाई पर अमेरिकी बाजार

अमेरिका में महंगाई तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बावजूद अमेरिकी बाजारों में तेजी बनी रही. डाओ जोंस लगातार दूसरे दिन चढ़कर नए शिखर पर पहुंचा, जबकि टेक शेयरों में खरीदारी के दम पर नैस्डैक 260 अंक उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. S&P 500 ने भी नई ऊंचाई बनाई.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी बैठक

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर हलचल तेज हो गई है. अमेरिकी डेलिगेशन टीम 1 से 4 जून के बीच भारत दौरे पर आएगी. इस दौरान अंतरिम ट्रेड डील को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी. बाजार की नजर इस बातचीत से निकलने वाले संकेतों पर रहेगी.

FIIs की बिकवाली जारी

बुधवार को विदेशी निवेशकों ने लगातार दूसरे दिन बिकवाली की. FIIs ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर कुल 3337 करोड़ रुपए की बिकवाली की. हालांकि घरेलू फंड्स लगातार आठवें दिन खरीदारी करते नजर आए और उन्होंने 3821 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.

क्रूड ऑयल, सोना-चांदी में हलचल

उतार-चढ़ाव के बीच ब्रेंट क्रूड 93 डॉलर प्रति बैरल के पास बना हुआ है. वहीं घरेलू बाजार में चांदी 3325 रुपए उछलकर 2.69 लाख रुपए के ऊपर पहुंच गई, जबकि सोना भी करीब 1300 रुपए चढ़कर 1.57 लाख रुपए के पास बंद हुआ.

कमजोर और मजबूत नतीजों पर नजर

मार्च तिमाही में Alkem Labs ने अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं. Ashok Leyland का प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रहा, जबकि GMR Airports के नतीजे मिले-जुले रहे. दूसरी तरफ PG Electroplast और Bharat Dynamics के नतीजे बेहद कमजोर रहे.

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28% GST को बरकरार रखा है. Delta Corp समेत कई कंपनियों ने GST के खिलाफ अपील की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. इस फैसले का असर गेमिंग और कैसीनो शेयरों पर देखने को मिल सकता है.

Zydus Lifesciences ने बढ़ाया बायबैक प्राइस

Zydus Lifesciences ने अपने बायबैक प्राइस को 1150 रुपए से बढ़ाकर 1260 रुपए प्रति शेयर कर दिया है. हालांकि कंपनी ने बायबैक शेयरों की संख्या घटाकर 95.7 लाख से 87.3 लाख कर दी है. यह खबर शेयर के लिए पॉजिटिव मानी जा रही है.

आज IMD जारी करेगा दूसरा मॉनसून पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग आज सुबह 9 बजे दूसरा मॉनसून पूर्वानुमान जारी करेगा. बेहतर मॉनसून अनुमान का असर FMCG, ग्रामीण मांग और एग्री सेक्टर से जुड़े शेयरों पर देखने को मिल सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6