शेयर बाजार में दमदार रैली, सेंसेक्स 580 अंक- निफ्टी 180 अंक चढ़कर 25,000 के ऊपर बंद; जानें क्यों आई तेजी

Stock Market Today: सोमवार को पिछली क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 67 अंक ऊपर 81,274 पर खुला. निफ्टी 22 अंक ऊपर 24,916 पर खुला और बैंक निफ्टी 245 अंक ऊपर 55,834 पर खुला. वहीं, करेंसी मार्केट में रुपया 3 पैसे मजबूत 88.74/$ पर खुला.
शेयर बाजार में दमदार रैली, सेंसेक्स 580 अंक- निफ्टी 180 अंक चढ़कर 25,000 के ऊपर बंद; जानें क्यों आई तेजी

Stock Market Today: सोमवार के भारतीय शेयर बाजारों में तेजी के साथ शुरुआत हुई और दिन के कारोबार में बाजार में जबरदस्त तेजी लौटती हुई दिखी. बाजार आज दिन की ऊंचाई पर बंद हुए. निफ्टी 183 अंक चढ़कर 25077 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 582 अंक चढ़कर 81,790 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 515 अंक चढ़कर 56,104 पर बंद हुआ. MIDCAP100 इंडेक्स में भी आज जबरदस्त तेजी दर्ज हुई. इंडेक्स 504 की तेजी के साथ 58,008 पर बंद हुआ. SMALLCAP100 इंडेक्स 46 अंक चढ़कर 17924 पर बंद हुआ.

निफ्टी पर SHRIRAM FINANCE 6.2%, TCS 4%, TECH MAHINDRA 2.7% और AXIS BANK 2.6% की तेजी के साथ बंद हुआ. TATA STEEL -1.9%, ADANI PORTS -1.2%, POWER GRID -1% और ITC -0.9% की गिरावट के साथ बंद हुआ. हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों मेंं आज तेजी दिखी. FORTIS HEALTH 7.2%, MAX HEALTHCARE 6.1%, YATHARTH HOSPITALS 4.7% और APOLLO HOSPITALS 2.8% की तेजी के साथ बंद हुए.

सेंसेक्स 600 अंकों की बढ़त के साथ 81,800 के ऊपर गया था. निफ्टी 120 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 25,000 के पार चला गया था. आज NBFC और बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त तेजी दिखी. इससे बैंक निफ्टी भी 450 अंकों की तेजी के साथ 56,000 के ऊपर ट्रेड कर रहा था.

बाजार की चाल पर अनिल सिंघवी का विश्लेषण

बाजार में इतनी तेजी की क्या है वजह?
- FIIs की बिकवाली और DIIs की छोटी खरीदारी के बावजूद अच्छी तेजी
- RBI पॉलिसी के बाद बाजार बैंक और NBFC पर हुआ था पॉजिटिव
- वीकेंड पर आए दमदार तिमाही अपडेट से जोश और बढ़ा
- तिमाही अपडेट बैंक ही नहीं पूरी इकोनॉमी की मजबूती भी दिखा रहे हैं
- घरेलू कंजम्प्शन से जुड़ी कंपनियों के तिमाही अपडेट भी मजबूत
- आज की तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण तिमाही अपडेट हैं

अब कौन-से लेवल हैं अहम?
- इस बार रिकवरी में बैंक निफ्टी ज्यादा मजबूत
- 56150 के ऊपर बंद होने पर बैंक निफ्टी अगली तिमाही तक नए life high की तरफ बढ़ेगा
- निफ्टी में 25175 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी
- निफ्टी के लिए अगला टार्गेट 25450-25650 का होगा
- निफ्टी 24825-24900, बैंक निफ्टी 55600-55725 मजबूत सपोर्ट

सेक्टर रोटेशन में अब क्या चलेगा?
- दिग्गजों में अच्छी तेजी के बाद अब मिड-स्मॉलैकप में तेजी का समय
- मिडकैप बैंक्स, छोटे NBFC शेयरों में अच्छी रिकवरी
- मजबूत तिमाही अपडेट से डिजिटल प्लैटफॉर्म कंपनियों में लौटी खरीदारी
- पिटे हुए कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में लौटी खरीदारी
- CGHS चार्जेज बढ़ाने की खबर से हॉस्पिटल शेयरों में आई तेजी

STOCK IN ACTION
Max Health:
- CGHS चार्जेज बढ़ाने की खबर से हॉस्पिटल शेयरों में आई तेजी
- आज सुबह ‘आज के हीरो’ में बताया था शेयर

Nykaa:
- मजबूत बिजनेस अपडेट के बाद शेयर में तगड़ी तेजी
- आज सुबह ‘आज के हीरो’ में बताया था शेयर

BSE:
- कैपिटल मार्केट इंफ्रा शेयरों में लौटी खरीदार

पिछली क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 67 अंक ऊपर 81,274 पर खुला. निफ्टी 22 अंक ऊपर 24,916 पर खुला और बैंक निफ्टी 245 अंक ऊपर 55,834 पर खुला. वहीं, करेंसी मार्केट में रुपया 3 पैसे मजबूत 88.74/$ पर खुला.

फार्मा, FMCG, मेटल ऑटो जैसे इंडेक्स में गिरावट दर्ज हो रही थी. निफ्टी पर Max Healthcare, Bajaj Finance, Apollo Hospital, Shriram Finance, Bajaj Finserv, Kotak Bank में तेजी थी. वहीं, Power Grid, Tata Steel, NTPC, SBI Life, Adani Ports में गिरावट दर्ज हो रही थी.

ट्रिगर्स देखें तो ग्लोबल बाजारों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी दिख रही है, सोना-चांदी, बिटकॉइन और बेस मेटल्स ने नए शिखर छुए हैं, लेकिन FIIs की बिकवाली चिंता का सबब बनी हुई है. आज सुबह गिफ्ट निफ्टी में गिरावट थी, लेकिन जापान के निक्केई इंडेक्स में रिकॉर्ड हाई वाली तेजी दिखी. ऐसे में सोमवार (06 अक्टूबर, 2025) को बाजार खुलने से पहले, यहां उन प्रमुख ट्रिगर्स और खबरों पर एक नज़र डालते हैं जिन पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी.

1. ग्लोबल बाजारों से बंपर तेजी

अमेरिकी बाजार फिर रिकॉर्ड हाई पर: शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों ने एक बार फिर लाइफ हाई बनाए. डाओ जोन्स लगातार छठे दिन तेजी के साथ करीब 250 अंक चढ़ा, जबकि नैस्डैक ने रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद 60 अंक नीचे बंद दिया. यह भारतीय बाजारों के लिए एक सकारात्मक संकेत है.

जापान का निक्केई रिकॉर्ड ऊंचाई पर: जापान में प्रधानमंत्री पद के लिए साने तकाइची के चुनाव से निक्केई इंडेक्स में 1900 अंकों की जोरदार छलांग देखने को मिली और यह लाइफ हाई पर बंद हुआ. यह एशियाई बाजारों के लिए भी एक मजबूत संकेत है.

2. कमोडिटी मार्केट में आग

सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर: शुक्रवार को चांदी ने 1 लाख 46 हजार 975 रुपये का ऑल टाइम हाई छुआ, तो सोना भी 550 रुपये चढ़कर 1 लाख 18 हजार 100 रुपये के ऊपर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड ने 3940 डॉलर के ऊपर नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि चांदी 14 साल की नई ऊंचाई पर पहुंच गई.

कच्चा तेल और बिटकॉइन भी मजबूत: कच्चा तेल 1% चढ़कर 65 डॉलर के ऊपर बंद हुआ. सबसे बड़ी खबर यह रही कि बिटकॉइन ने 1 लाख 25 हजार डॉलर के ऊपर ऑल टाइम हाई बनाया और लगातार पांचवें दिन तेजी जारी रखी.

बेस मेटल्स में जोरदार चमक: LME पर बेस मेटल्स चमके. कॉपर ढाई परसेंट उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, तो एल्युमीनियम में 3 साल की सबसे ऊंची क्लोजिंग देखने को मिली.

बाजार पर असर: कमोडिटी की कीमतों में यह बढ़ोतरी कुछ कंपनियों के इनपुट कॉस्ट को बढ़ा सकती है, लेकिन मेटल और कुछ कमोडिटी से जुड़ी कंपनियों के लिए यह सकारात्मक हो सकता है.

3. FIIs की बड़ी बिकवाली, DIIs का सहारा

FIIs की बिकवाली: शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर कुल 6250 करोड़ रुपये की बड़ी बिकवाली की. यह भारतीय बाजारों के लिए एक चिंता का विषय हो सकता है, खासकर ऊपरी स्तरों पर.
DIIs की खरीदारी: वहीं, घरेलू फंड्स (DIIs) ने लगातार 28वें दिन खरीदारी जारी रखी और 490 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. DIIs की खरीदारी बाजार को कुछ हद तक सपोर्ट दे रही है.

4. कंपनियों के Q2 बिजनेस अपडेट्स

बैंकों के मिले-जुले नतीजे: दूसरी तिमाही में बैंकों के बिजनेस अपडेट्स मिले-जुले रहे.
HDFC Bank: लोन ग्रोथ 10% बढ़ी.
Kotak Bank: लोन में करीब 16% की अच्छी ग्रोथ.
IndusInd Bank: एडवांसेस और डिपॉजिट दोनों में गिरावट. (यह शेयर पर नकारात्मक असर डाल सकता है)
अन्य कंपनियों के अपडेट्स:
Marico: GST कटौती से दूसरी तिमाही में आय 30% बढ़ने की उम्मीद. (सकारात्मक)
D-Mart: आय में 15% ग्रोथ. (सकारात्मक)
Sobha: सेल्स वैल्यू में 61% का जोरदार उछाल. (रियल एस्टेट सेक्टर के लिए मजबूत संकेत)

5. GIFT निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स

भारतीय बाजारों के लिए शुरुआती संकेत देने वाला GIFT निफ्टी 50 अंक गिरकर 24950 के पास ट्रेड कर रहा है. यह थोड़ी कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है. डाओ फ्यूचर्स: वहीं, डाओ फ्यूचर्स 50 अंक ऊपर हैं, जो अमेरिकी बाजारों से सकारात्मक संकेत दे रहे हैं.

सोमवार को भारतीय बाजार ग्लोबल बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के साथ खुलने की उम्मीद है, खासकर कमोडिटी की रिकॉर्ड तोड़ तेजी और एशियाई बाजारों की उछाल से. हालांकि, FIIs की लगातार बिकवाली और GIFT निफ्टी में गिरावट थोड़ा सतर्क रखेगी. निवेशकों को बैंकों के मिले-जुले बिजनेस अपडेट्स और अन्य कंपनियों के तिमाही प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी. कुल मिलाकर, सोमवार का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source