&format=webp&quality=medium)
Stock Markets Today: शेयर बाजार की बढ़िया तेजी के साथ क्लोजिंग. (प्रतीकात्मक तस्वीर: BSE)
Stock Market Today: शेयर बाजार में शुक्रवार (22 मई) को बढ़त के साथ कारोबार हुआ. बाजार दिन के ऊंचाई के पास बंद हुए. वैसे सेशन थोड़ा वॉलेटाइल रहा. सेकेंड हाफ में थोड़ा दबाव देखने को मिला था, लेकिन बाजार इंट्राडे हाई के पास बंद हुए. सभी बड़े सेक्टोरल इंडेक्स भी पॉजिटिव नोट पर बंद हुए.
निफ्टी 65 अंक चढ़कर 23,719 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर 75,415 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 616 अंक चढ़कर 54,055 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 51 पैसे मजबूत होकर 95.69/$ पर बंद हुआ. Nifty Mid select 29.65 अंक ऊपर बंद हुआ. Nifty Smallcap 26.85 अंक नीचे 17,956 पर बंद हुआ.
Nifty gainer (2.97% to 1.54%)
Nifty Loser (-2% to -1.65%)
Result reaction
खबरों वाले शेयर
Off day high
Top Gainer
Top Loser (-7.94% to -5.61%)
Dishman Carbogen
GMR Power
Aurobindo Phamra
Glenmark Pharma
आज का बाजार
- लगातार दूसरे दिन मिड-स्मॉलकैप शेयरों में एक्शन थोड़ा कम
- पिटे हुए EMS सेक्टर में दूसरे दिन आया उछाल
- रेट सेंसिटिव शेयरों में आई मजबूती
- लंबे समय बाद बैंक शेयरों ने बाजार को Lead किया
- ऑटो और NBFC शेयरों में भी जबरदस्त मजबूती
- आज फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में आई हल्की मुनाफा वसूली
बाजार में शानदार तेजी क्यों?
- ग्लोबल मार्केट्स की मजबूती से मिला सहारा
- कच्चा तेल भी $105 के आस-पास
- रुपए में दूसरे दिन तगड़ी रिकवरी
- बैंक शेयरों ने सपोर्ट लेवल से उछलकर दिखाई तगड़ी तेजी
- FIIs की छोटी बिकवाली
- घरेलू फंड्स का लगातार सपोर्ट
- सबसे बड़ी बात हर शुक्रवार वीकेंड पर पॉजिटिव खबर की उम्मीद में मजबूत होते हैं बाजार
अब किन लेवल्स पर रखें नजर?
- निफ्टी 23600-23700, बैंक निफ्टी 53500-53700 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 23850-24000, बैंक निफ्टी 54400-54675 ऊपरी रेंज
- निफ्टी 23700, बैंक निफ्टी 53800 के ऊपर बंद होने पर खतरा घटेगा
- निफ्टी 23850, बैंक निफ्टी 54400 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी
आखिरी घंटे में सेंसेक्स 600 अंक ऊपर था और 75,700 के ऊपर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 155 अंकों की तेजी के साथ 23,800 के ऊपर था. आज प्राइवेट और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी थी, जिसके चलते बैंक निफ्टी 700 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 54,100 के ऊपर ट्रेड कर रहा था.
सेंसेक्स ओपनिंग में 120 अंक ऊपर खुला था. ऑटो, NBFC शेयरों में खरीदारी थी. वहीं, हेल्थकेयर, फार्मा और आईटी आज दबाव में दिखे. सुबह 09:28 पर सेंसेक्स करीब 350 अंक ऊपर उछलकर 75,541 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी इस दौरान 93 अंक ऊपर 23,747 पर था. बैंक निफ्टी में आज अच्छी तेजी थी. इंडेक्स 446 अंक ऊपर 53,887 पर था. वैसे, ब्रॉडर मार्केट में प्रेशर दिखा. मिड-स्मॉलकैप इंडेक्स सुस्त थे.
निफ्टी 50 पर Maruti, TMPV, Bajaj Finserv, LT, Bajaj Auto, Trent, Eicher Motors टॉप गेनर्स थे. वहीं, Max Health, ITC, Cipla, Apollo Hospital, Titan, Tech Mahindra, Hindalco, M&M, Power Grid आज के टॉप लूजर्स थे.
ग्लोबल बाजारों में हफ्ते के आखिरी सेशन में राहत का माहौल देखने को मिल रहा है. ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते की उम्मीद ने निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर किया है. कल अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए, आज GIFT Nifty मजबूती में ट्रेड कर रहा है और कच्चे तेल में भी उतार-चढ़ाव जारी है. दूसरी तरफ घरेलू बाजार में आज कई बड़े रिजल्ट, Paytm की ब्लॉक डील, Central Bank OF India का OFS और RBI का नया ड्राफ्ट चर्चा में रह सकता है.
ईरान ने अमेरिका के नए प्रस्ताव पर विचार करने के संकेत दिए हैं. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि वे कुछ दिन और इंतजार करने को तैयार हैं. इन बयानों के बाद बाजार को उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में तनाव कुछ कम हो सकता है.
इसी उम्मीद में अमेरिकी बाजारों ने नया रिकॉर्ड बनाया. डाओ जोन्स करीब 275 अंक उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक दिनभर की भारी उठापटक के बाद रिकवरी करते हुए मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ.
आज GIFT Nifty करीब 30 अंक चढ़कर 23670 के आसपास कारोबार कर रहा है. डाओ फ्यूचर्स भी करीब 100 अंक ऊपर हैं. इससे संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय बाजार की शुरुआत मजबूत रह सकती है. एशियाई बाजारों में भी निवेशकों का मूड पॉजिटिव बना हुआ है. हालांकि जियोपॉलिटिकल तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए बाजार में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है.
LIVE TV:
ईरान डील की उम्मीद में कच्चे तेल में कल करीब 2% की गिरावट आई और ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर के नीचे बंद हुआ. हालांकि आज फिर हल्की रिकवरी के साथ भाव 105 डॉलर के करीब पहुंच गए हैं. तेल की कीमतों में नरमी भारत जैसे आयातक देशों के लिए राहत की खबर मानी जाती है, क्योंकि इससे महंगाई और आयात बिल पर दबाव कम हो सकता है.
कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की चाल अलग-अलग रही. सोना 350 रुपये टूटकर करीब 1,59,700 रुपये पर बंद हुआ. वहीं चांदी करीब 1000 रुपये उछलकर 2,74,900 रुपये के आसपास पहुंच गई.
बेस मेटल्स में भी मिला-जुला कारोबार रहा. LME पर कॉपर, जिंक और निकेल करीब 1% तक टूटे, जबकि एल्युमीनियम लगातार तीसरे दिन मजबूत बना रहा.
विदेशी निवेशकों की बिकवाली लगातार तीसरे दिन जारी रही. FIIs ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर कुल 3097 करोड़ रुपये की नेट बिकवाली की. हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने खरीदारी जारी रखी. घरेलू फंड्स ने चौथे दिन 2492 करोड़ रुपये बाजार में लगाए, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला.
Paytm में आज करीब 964 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील संभव है. खबरों के मुताबिक Saif Partners करीब 1.3% हिस्सेदारी बेच सकता है. ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस करीब 1121 रुपये तय किया गया है. इस खबर का असर आज Paytm के शेयर पर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: गिरते बाजार में इन 3 शेयरों ने पकड़ी तेजी की रफ्तार; 40% की रिकवरी के बाद अब बड़े धमाके की तैयारी
सरकार Central Bank of India में OFS के जरिए 8% तक हिस्सेदारी बेचने जा रही है. इसका फ्लोर प्राइस 31 रुपये तय किया गया है. आज यह इश्यू नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा, जबकि सोमवार को रिटेल निवेशक इसमें हिस्सा ले सकेंगे.
SEBI ने IPO और शेयरों की री-लिस्टिंग के लिए नए प्राइस डिस्कवरी नियमों का ड्राफ्ट जारी किया है. बाजार में इसे एक बड़ा रेगुलेटरी कदम माना जा रहा है. इससे IPO मार्केट में पारदर्शिता और बेहतर वैल्यू डिस्कवरी की उम्मीद बढ़ सकती है.
RBI ने लोन रिकवरी के लिए Device Restriction Mechanism का ड्राफ्ट जारी किया है. इसके तहत लोन डिफॉल्ट की स्थिति में बैंक ग्राहक के मोबाइल फोन को आंशिक रूप से लॉक कर सकते हैं. हालांकि यह अभी ड्राफ्ट स्टेज में है, लेकिन बाजार और टेक सेक्टर में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है.