&format=webp&quality=medium)
Stock Market में गुरुवार को तेजी के बाद उतार-चढ़ाव. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Stock Market Today: गुरुवार (21 मई) को शेयर बाजार की शानदार तेजी के साथ शुरुआत हुई थी, लेकिन बाजार पूरी बढ़त गंवाकर लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी 4 अंक गिरकर 23,655 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 135 अंक गिरकर 75,183 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 123 अंक गिरकर 53,439 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 62 पैसे मजबूत होकर 96.20/$ पर बंद हुआ.
सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन दायरे का ट्रेड देखने को मिला. निफ़्टी ने आज 260 पॉइंट के रेंज में कारोबार किया. कच्चा तेल $105 के नीचे ट्रेड कर रहा था. मिडकैप इंडेक्स में 700 अंक की रिकवरी दिख रही थी. Nifty Mid select 17.25 अंक नीचे और Nifty Smallcap 101.4 ऊपर बंद हुआ.
Nifty 50 Losers
Nifty 50 Gainers
Result Reactions
Defence Stocks (6.11% to 3.51%)
Off Day Lows
Top Losers (-5.60% to -4%)
Top Gainers (+8.57% to 7.5%)
- गिरावट की कोई खास वजह नहीं
- कच्चा तेल $106 के पास स्टेबल
- रुपए में अच्छी रिकवरी
- एशियाई बाजारों में तगड़ी तेजी
- बस आमतौर पर गैप से खुलने पर चाल बदलते हैं बाजार
- वीकली एक्सपायरी के दिन ऐसा होना ज्यादा स्वाभाविक है
- देखते हैं पिछले 5 दिनों की 23600-23700 की क्लोजिंग रेंज आज टूटती है या नहीं
- आज सुबह भी ऊपरी स्तरों पर बिकवाली की सलाह रही सटीक
- निफ्टी 23850, बैंक निफ्टी 54100 के ऊपरी लेवल से ही टूटे
- निफ्टी 23600, बैंक निफ्टी 53100 के नीचे ही होगा कमजोर
- तब मजबूत सपोर्ट निफ्टी 23350-23465, बैंक निफ्टी 52600-52800 रेंज में
- निफ्टी 23850-24000, बैंक निफ्टी 54100-54400 ऊपरी रेंज
- निफ्टी 23700, बैंक निफ्टी 53800 के ऊपर बंद होने पर मजबूती बढ़ेगी
सुबह 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 261 अंक ऊपर 75,571 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 108 अंक ऊपर 23,767 पर था. बैंक निफ्टी 228 अंक ऊपर 53,790 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5-0.8% की तेजी थी.
निफ्टी 50 पर Grasim, Apollo Hospital, Indigo, BEL, Max Health, Hindalco, Adani Enterprise में सबसे ज्यादा तेजी थी. Nestle, Titan, Tata Consumer, Reliance, Infosys, TCS, Bajaj Finance, Sun Pharma, M&M में तेज गिरावट थी.
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा लौटा है. GIFT Nifty करीब 200 अंक की तेजी के साथ 23850 के पास कारोबार करता दिखा. वहीं जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में 3% से 6% तक की शानदार तेजी देखने को मिली. हालांकि डाओ फ्यूचर्स हल्की कमजोरी के साथ 100 अंक नीचे कारोबार कर रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि ईरान के साथ बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आ सकती है. इस बयान ने बाजार में राहत का माहौल बनाया क्योंकि निवेशकों को डर था कि लंबे युद्ध से ग्लोबल सप्लाई चेन और महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है.
ईरान की ओर से भी नरम संकेत मिले हैं. राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियां ने कहा कि बातचीत के रास्ते अभी भी खुले हैं और कूटनीति में आपसी सम्मान जरूरी है. दोनों देशों के सकारात्मक बयानों से यह उम्मीद बढ़ी है कि हालात और ज्यादा नहीं बिगड़ेंगे.
LIVE TV:
ईरान और अमेरिका के बीच नरमी के संकेत मिलते ही कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई. ब्रेंट क्रूड करीब 5% टूटकर 105 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया. तेल में नरमी भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए राहत की खबर मानी जा रही है क्योंकि इससे महंगाई और करंट अकाउंट पर दबाव कम हो सकता है.
अमेरिकी बाजार दिन की ऊंचाई पर बंद हुए. डाओ जोन्स में करीब 650 अंकों की तेजी रही जबकि नैस्डैक 400 अंक उछल गया. बॉन्ड यील्ड में नरमी और युद्ध को लेकर तनाव कम होने की उम्मीद ने टेक और ग्रोथ शेयरों में खरीदारी बढ़ाई.
अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड लगातार तीन दिन की तेजी के बाद हल्की नरमी के साथ 4.6% के करीब आ गई. वहीं डॉलर इंडेक्स भी 6 हफ्ते के हाई से फिसलकर 99 के आसपास पहुंच गया. इससे उभरते बाजारों में निवेश का माहौल बेहतर हो सकता है.
घरेलू बाजार में चांदी करीब 4100 रुपये उछलकर 2.74 लाख रुपये के पास पहुंच गई. वहीं सोना भी 900 रुपये मजबूत होकर 1.60 लाख रुपये के करीब बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में भी चार दिनों की गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं में रिकवरी देखने को मिली.
विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में करीब 1600 करोड़ रुपये समेत कुल 3492 करोड़ रुपये की बिकवाली की. हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार तीसरे दिन खरीदारी जारी रखी और करीब 1968 करोड़ रुपये बाजार में लगाए.
आज बाजार की नजर ITC और Max Healthcare के नतीजों पर रहेगी. वहीं F&O सेगमेंट में Auro Pharma, GAIL, Prestige Estates और Nykaa समेत कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे.
कल आए नतीजों में Apollo Hospitals और Bosch का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा. Jubilant Food के नतीजे ठीक-ठाक रहे जबकि Sammaan Capital के नतीजों को बाजार ने दिलचस्प माना.
भारतीय रिजर्व बैंक 26 मई को 5 बिलियन डॉलर का swap auction करेगा. इसका मकसद बैंकिंग सिस्टम में नकदी बढ़ाना है. RBI बैंकों से डॉलर खरीदकर बाजार में रुपये डालेगा, जिससे लिक्विडिटी सपोर्ट मिल सकता है.
अप्रैल में देश की 8 प्रमुख कोर इंडस्ट्रीज की ग्रोथ 1.4% से बढ़कर 1.7% रही. सीमेंट, स्टील, फर्टिलाइजर और बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी से सपोर्ट मिला.
आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी. इसमें पिछले दो वर्षों के मंत्रालयों के कामकाज, मिड-टर्म रिपोर्ट कार्ड और आगे की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. बाजार की नजर किसी बड़े नीति फैसले या इंफ्रास्ट्रक्चर घोषणाओं पर भी रहेगी.