Stock Market Highlights: वीकली एक्सपायरी पर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 530 अंक, निफ्टी 170 अंक गिरकर हुआ बंद

Stock Market Today: सेंसेक्स 533 अंक गिरकर 84,679 पर बंद हुआ. निफ्टी 167 अंक नीचे 25,860 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 427 अंक नीचे 59,034 पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: वीकली एक्सपायरी पर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 530 अंक, निफ्टी 170 अंक गिरकर हुआ बंद

Stock Market Today: मंगलवार को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ ट्रेडिंग हुई. बाजार दिन के निचले स्तरों के पास बंद हुए. सेंसेक्स 530 अंकों के करीब तो निफ्टी 170 अंक गिरकर बंद हुआ. निफ्टी 25,900 का सेंटीमेंटल लेवल भी तोड़कर फिसल गया. सेंसेक्स 533 अंक गिरकर 84,679 पर बंद हुआ. निफ्टी 167 अंक नीचे 25,860 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 427 अंक नीचे 59,034 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 30 पैसे कमजोर होकर 91.03/$ पर बंद हुआ.

कहां रही गिरावट, किसने बचाया?

आज कमजोरी का दायरा बढ़ता नजर आया. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में बिकवाली हावी रही, जबकि निफ्टी50 में भी चुनिंदा शेयरों तक ही तेजी सीमित रही. बैंकिंग और मेटल शेयरों में दबाव ने बाजार की धारणा को कमजोर किया, वहीं डिफेंसिव और कंज्यूमर शेयरों ने कुछ हद तक सहारा दिया. आज के कारोबार में MIDCAP100 इंडेक्स 0.73 प्रतिशत गिरकर 59,771 पर बंद हुआ, जबकि SMALLCAP इंडेक्स में 0.81 प्रतिशत की कमजोरी रही और यह 17,283 के स्तर पर आ गया. ब्रॉडर मार्केट में निवेशक फिलहाल रिस्क लेने से बचते दिखे और प्रॉफिट बुकिंग का दबाव बना रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

निफ्टी50 के सबसे बड़े लूजर्स में Axis Bank रहा, जिसमें करीब 4.8 प्रतिशत की तेज गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा Eternal, JSW Steel और HCL Tech में भी मजबूत बिकवाली रही. बैंकिंग और IT शेयरों की कमजोरी ने इंडेक्स पर साफ दबाव बनाया.

कमजोर माहौल के बीच कुछ बड़े शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. Titan में 1.5 प्रतिशत, Bharti Airtel में 1.4 प्रतिशत और Tata Consumer Products में 1.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. Bajaj Auto भी करीब 0.8 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ, जिससे निफ्टी को थोड़ा सपोर्ट मिला.

मिड और स्मॉलकैप स्पेस में Vedanta, Arvind SmartSpace, Ion Exchange और MTNL जैसे शेयरों में अच्छी तेजी रही. वहीं दूसरी ओर Ola Electric, PB Fintech, Transformers & Rectifiers और Mrs Bector Food में तेज गिरावट देखने को मिली. आज के सत्र में Intellect Design, Godawari Power, Praj Industries और Newgen Software ने दिन का हाई छुआ.

आखिरी घंटे में ही FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स में बढ़त को छोड़ दें तो सारे ही सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में थे. रियल्टी, मेटल और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में तेज गिरावट थी.

अनिल सिंघवी का Editor's Take

बाजार में इतनी गिरावट क्यों?
1. रुपए की कमजोरी ने बिगाड़ा सेंटिमेंट
2. FIIs की बिकवाली का दबाव भी बढ़ा
3. वीकली एक्सपायरी के दिन कल का Low टूटने पर लॉन्ग पोजीशन के Stoploss हुए ट्रिगर

STOCK IN ACTION
Bharti Airtel:
- अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों में तेजी
- सुबह ‘ओपनिंग के हीरो’ में बताया था शेयर

Godrej Consumer:
- FMCG शेयरों में खरीदारी लौटी
- सुबह ‘Stocks Insights’ में बताया था शेयर

Axis Bank:
- कॉनकॉल के बाद शेयर में तगड़ी गिरावट
- दिसंबर तिमाही में टेक्निकल स्लिपेजेज बढ़ने की संभावना
- सुबह ‘ओपनिंग के जीरो’ में बताया था शेयर

ओपनिंग के बाद सेंसेक्स 300 अंक गिरकर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी करीब 100 अंक नीचे दिखा. बैंक निफ्टी भी 170 अंक नीचे गिरा हुआ था. ब्रॉडर मार्केट में भी लाल निशान में कारोबार हो रहा था. आज सारे ही सेक्टोरल इंडेक्सेस में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. खासकर आईटी, रियल्टी, मेटल, बैंकिंग, में सबसे ज्यादा गिरावट थी.

आज सारे ही सेक्टोरल इंडेक्सेस में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. खासकर आईटी, रियल्टी, मेटल, बैंकिंग, में सबसे ज्यादा गिरावट थी. Bharti Airtel, Tata Consumer, Apollo Hospital, Asian Paint, SBI Life, HDFC Life, Titan, Grasim में तेजी थी. वहीं, Eternal, Axis Bank, Infosys, JSW Steel, HCL Tech, Tata Steel, Hindalco, Jio Fin टॉप लूजर्स थे.

पिछली क्लोजिंग के मुकाबले, सेंसेक्स 188 अंक नीचे 85,213 पर खुला. निफ्टी 76 अंक नीचे 25,951 पर खुला. बैंक निफ्टी 176 अंक नीचे 59,288 पर खुला. करेंसी मार्केट में रुपया 6 पैसे कमजोर 90.79/$ पर खुला.

बाजार की शुरुआत से पहले ग्लोबल और घरेलू दोनों मोर्चों पर निवेशकों के लिए कई अहम संकेत दिखाई दे रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में गिरावट, कच्चे तेल में नरमी और FIIs की लगातार बिकवाली से सेंटिमेंट थोड़ा दबाव में दिख रहा है, जबकि घरेलू स्तर पर IPO, पॉलिसी से जुड़े फैसले और मैक्रो डेटा बाजार की दिशा तय कर सकते हैं.

अमेरिकी बाजारों में मुनाफावसूली का असर

अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूत शुरुआत के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली. AI शेयरों में जारी बिकवाली के चलते Dow Jones दिन के हाई से करीब 250 अंक फिसल गया और आखिर में 40 अंक की कमजोरी के साथ बंद हुआ. Nasdaq करीब 140 अंक गिरकर तीन हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया, जबकि S&P में भी दबाव बना रहा. आज आने वाले नवंबर के रोजगार आंकड़ों से पहले Dow Futures लगभग सपाट कारोबार कर रहे हैं.

एशियाई और डेरिवेटिव संकेत

एशियाई बाजारों में कमजोरी साफ नजर आ रही है. जापान का Nikkei करीब 500 अंक टूट गया है. वहीं GIFT Nifty करीब 30 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 26075 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो घरेलू बाजार के लिए नरम शुरुआत का संकेत दे रहा है.

कमोडिटी बाजार में अलग-अलग रुझान

कमोडिटी मार्केट में मिलाजुला ट्रेंड दिख रहा है. सप्लाई बढ़ने की आशंका से कच्चा तेल करीब 1 फीसदी गिरकर 7 महीने के निचले स्तर पर 60 डॉलर के पास पहुंच गया है. दूसरी ओर सोने और चांदी में तेज चमक देखने को मिली. घरेलू बाजार में सोना 1 लाख 35 हजार 500 रुपये के आसपास लाइफ हाई तक पहुंच गया, जबकि चांदी करीब 5300 रुपये उछलकर 1 लाख 97 हजार 900 रुपये के स्तर पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी करीब 3 फीसदी चढ़ी है.

डॉलर, RBI और लिक्विडिटी फैक्टर

डॉलर इंडेक्स 10 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसलकर 98 के नीचे बंद हुआ है. सिस्टम में नकदी बढ़ाने के लिए RBI आज 5 बिलियन डॉलर का Swap Auction करेगा, जिसके जरिए तीन साल के लिए लिक्विडिटी डाली जाएगी. यह कदम बॉन्ड मार्केट और बैंकिंग सिस्टम के लिए अहम माना जा रहा है.

FIIs की बिकवाली, DIIs का सपोर्ट जारी

विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में लगातार 13वें दिन बिकवाली जारी रखी. FIIs ने करीब 1468 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और कुल मिलाकर कैश, इंडेक्स और फ्यूचर्स मिलाकर नेट बिकवाली करीब 3300 करोड़ रुपये की रही. इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 76वें दिन खरीदारी करते हुए करीब 1800 करोड़ रुपये बाजार में लगाए, जिससे बाजार को कुछ सपोर्ट मिला.

घरेलू कॉर्पोरेट और पॉलिसी ट्रिगर्स

आज इंश्योरेंस संशोधन बिल संसद में पेश किया जा सकता है, जिस पर बाजार की नजर रहेगी. बैंकिंग सेक्टर में RBL Bank के CFO के इस्तीफे की खबर भी चर्चा में है. वहीं FMCG सेक्टर को GST 2.0 से फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. Godrej Consumer Products के MD और CEO सुधीर सीतापति के मुताबिक शहरी इलाकों में डिमांड बढ़ी है और नया साल FMCG कंपनियों के लिए बेहतर रह सकता है.

IPO और मैक्रो डेटा अपडेट

आज ICICI Prudential AMC का IPO बंद हो रहा है, जिसे अब तक 2 गुने से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिल चुका है. प्राइस बैंड 2061 से 2165 रुपये रखा गया है और अनिल सिंघवी की राय में यह IPO लिस्टिंग गेन और लॉन्ग टर्म दोनों नजरिए से आकर्षक है. मैक्रो फ्रंट पर एक राहत की खबर यह है कि देश की बेरोजगारी दर 8 महीने के निचले स्तर पर आ गई है. नवंबर में यह घटकर 4.7 फीसदी दर्ज की गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6